Home कुशीनगर समाचार राहुल गाँधी के वाहन पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने जताया...

राहुल गाँधी के वाहन पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने जताया विरोध

0

कुशीनगर (प्रभात): गुजरात के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने गए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वाहन पर हुए हमले की निंदा करते हुए कुशीनगर जनपद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध दर्ज कराया गया  तथा गुजरात दौरे पर गए उपाध्यक्ष राहुल गांधी को काला झण्डा दिखाकर विरोध करने व उनके वाहन पर हमले के पीछे साजिश बताते हुए निन्दा प्रस्ताव पारित किया.

इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता विधायक लल्लू के नेतृत्व में सेवरही कस्बे में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जिसमे कांग्रेस मंडल सेवरही से जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन नगर के पुरानी पुलिस चौकी चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया.

जहा कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता उपेंद्र पटेल, सेवरही ब्लॉक अध्यक्ष डॉ जे बी सिंह, दुदही ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुशवाहा, तमकुही ब्लॉक अध्यक्ष छोटेलाल यादव, सेवरही नगर अध्यक्ष अमित वर्मा बंटी, गोपाल गुप्ता, रमेश पाल, पप्पू जायसवाल , वकील गुप्ता,शर्मा यादव, उमेश यादव, मुकेश गुप्ता, अनिल कुशवाहा, विजुल पासवान, पीयूष नियोगी, राजेंद्र प्रसाद, बृजकिशोर साहनी, इद्रीश अंसारी, हसमत अंसारी, दिनेश गुप्ता, अशोक कुशवाहा, अजय गुप्ता , शशांक मद्धेशिया, पंकज कनौजिया, चंद्रिका यादव, बंटी साहू , साबिर अली, गिरीश सिंह झिनकू अन्य सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.

Advertiseing

NO COMMENTS

Exit mobile version