Home कुशीनगर समाचार पटहेरवा पुलिस ने 36 घण्टे में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच्चे को कराया...

पुलिस ने 36 घण्टे में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच्चे को कराया मुक्त एक गिरफ्तार

0

कुशीनगर : बुधवार को पटहेरवा थाने के सरेया बुजूर्ग के रामकोला चट्टी से कोचिंग से लौट रहे आठ वर्षीय बालक के अपहरण मामले में पुलिस को बडी कामयाबी मिली है।

शुक्रवार को स्वाट टीम और पटहेरवा व कसया थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अपहरणकर्ताओं के कब्जे से आदित्य वर्मा को पुलिस ने सकुशल बरामदगी कर लिया है।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 509/2020 धारा 363 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर अपृहत की तलाश शुरु की गयी। 

इसी बीच अपहर्ताओं द्वारा अपहृत की मां को व्हाट्सएप काल के जरिये फोन कर 20 लाख रूपये फिरौती मांगी गयी थी।

पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से आज दिनांक 01.01.2021को अपहृत आदित्य को 36 घण्टे के अन्दर निकट बरदान हास्पिटल एनएच 28 थाना क्षेत्र कसया से सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी तथा मुख्य अपहर्ता (मास्टर माइन्ड) यशवन्त कुशवाहा पुत्र प्रसाद कुशवाहा सा0 सरया बुजुर्ग टोला रामकोला चट्टी थाना पटहेरवा कुशीनगर को गिरफ्तार करने में भी सफलता प्राप्त की गयी

घटना की साजिश में शामिल अन्य अपहर्ताओं को चिन्हित करते हुये गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई टीमें लगायी गयी हैं शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाने की बात कही गयी।

वही अपहृत की बरामदगी में शामिल पुलिस टीम को डीआईजी/पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा रूपये 50 हजार का पुरस्कार भी दिया गया है।

*बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*

1.    प्र0नि0 अतुल्य कुमार पाण्डेय थाना पटहेरवा कुशीनगर        

2.    उ0नि0 अमित शर्मा प्रभारी स्वाट जनपद कुशीनगर             

3.    एसओ  संजय कुमार थाना कसया कुशीनगर                      

4.    उ0नि0  राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर   

5.    व0उनि0 श्राजेश कुमार थाना पटहेरवा कुशीनगर                 

6.    उ0नि0  रमेश पुरी थाना पटहेरवा कुशीनगर                      

7.    हे0का0 अशोक कुमार सिहं स्वाट टीम कुशीनगर                    

8.    हे0का0 अखिलेश यादव स्वाट टीम कुशीनगर  

9.    का0 रणजीत यादव स्वाट टीम कुशीनगर 

10.    का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम कुशीनगर

11.    का0 चन्द्रभान वर्मा सर्विलांस टीम कुशीनग

12.    का0 अभिषेक यादव सर्विलांस टीम कुशीनगर

13.    का0 आतीश कुमार सर्विलांस टीम कुशीनगर

14.    का0 अनिल यादव साईबर सेल कुशीनगर

15.    का0 शशिकेश गोस्वामी स्वाट टीम कुशीनगर

16.      का0 शिवानन्द सिहं स्वाट टीम कुशीनगर

17.    का0 कृष्णमोहन सिंह स्वाट टीम कुशीनगर

18.    का0 महेन्द्र यादव थाना पटहेरवा कुशीनगर

19.    का0 सुबेदार यादव थाना पटहेरवा कुशीनगर

20.    का0 सुनील यादव थाना पटरेवा कुशीनगर

21.    म0का0 आरती तिवारी थाना पटहेरवा कुशीनगर               

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.

Durgesh rai kushinagar
Advertiseing

NO COMMENTS

Exit mobile version