दिल्ली से 24 घंटे में बरामद हुई तीन नाबालिग लड़कियाँ

0
13

कुशीनगर : थाना कुबेरस्थान क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गाँव की तीन नाबालिग लड़कियों को कुशीनगर पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है।

नसीमा खातुन पत्नी समीउल्लाह ने 11 अप्रैल 2026 को थाना कुबेरस्थान में सूचना दी थी कि उनकी पुत्री आशिया (उम्र लगभग 15 वर्ष) तथा गाँव की अन्य दो नाबालिग लड़कियाँ अप्सरा खैरुल्लाह (उम्र 13 वर्ष) एवं महीरा पुत्री मुहम्मद आलम (उम्र 15 वर्ष) सुबह स्कूल जाते समय घर वापस नहीं लौटीं।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में तुरंत तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी सहायता और विभिन्न जिलों के साथ समन्वय कर गहन तलाशी अभियान चलाया। जांच में पता चला कि तीनों लड़कियाँ दिल्ली चली गई थीं।

कुशीनगर पुलिस की एक टीम ने दिल्ली पुलिस से त्वरित समन्वय स्थापित कर 24 घंटे के अंदर तीनों नाबालिगों को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। फिलहाल तीनों लड़कियों को कुशीनगर लाया जा रहा है। पुलिस उनकी अभिरक्षा में है और जल्द ही उन्हें अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.