कुशीनगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही नगर (दुदही टैक्सी स्टैंड के पास) में एक अनोखा और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी की रिहाई की मांग करते हुए जियो के मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
पुलिस ने दो दिन पहले ही उसके प्रेमी को दुष्कर्म (rape) और POCSO एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।लड़की टावर की ऊंचाई पर बैठी रही और नीचे उतरने से इनकार कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, विशुनपुरा थाने में पहले एक महिला की शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ अपहरण और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसी आधार पर दो दिन पहले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रेमी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही नाबालिग प्रेमिका भावुक हो गई और सीधे मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताने लगी। वह बार-बार कह रही है कि जब तक प्रेमी को रिहा नहीं किया जाएगा, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी।

