कुशीनगर : हादसे में दो पत्रकारों की मौत, दो अन्य घायल

0
42

गोरखपुर-संतकबीरनगर बॉर्डर पर बीती रात एक सड़क दुर्घटना में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य पत्रकार घायल हुए हैं।

सभी लखनऊ में पत्रकारों की बैठक में शामिल होने के बाद कार से वापस लौट रहे थे।मृतक पत्रकारों की पहचान शंभू मिश्रा और धनंजय पाण्डेय के रूप में हुई है।

घायलों में रमन और सुदेश शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, रात के समय हुई इस दुर्घटना में पत्रकारों की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

कुशीनगर पत्रकार संघ और जिले भर के पत्रकारों के साथ,स्थानीय प्रशासन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.