कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: हवा भरने वाली मशीन फटी, युवक की मौत

0
22

कुशीनगर : जिले के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र में एक भयानक हादसा हुआ, जहां एक युवक गाड़ी में हवा भरते समय हवा भरने वाली मशीन के विस्फोट की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, और उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए।

घटना इतनी भयावह थी कि युवक के सिर के पीछे का हिस्सा पूरी तरह गायब हो गया।मृतक की पहचान बिहार के बेतिया निवासी 18 वर्षीय विवेक चौधरी के रूप में हुई है।

विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास का इलाका क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें कुर्सियां उड़ गईं, टिन की छतें क्षतिग्रस्त हुईं और मशीन के हिस्से बिखर गए। घटनास्थल ग्रामीण इलाके में था, जहां पुलिस ने तुरंत पहुंचकर क्षेत्र को सील कर दिया।

कुशीनगर पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आगे की जांच की जा रही है

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.