Home Blog Page 167

पुलिस अधीक्षक ने नामांकन स्थल के चारों तरफ किये गये सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…

कुशीनगर : आज से प्रारम्भ हो रहे नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र ने नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट कार्यकाल के तरफ आ रहे रास्तो पर किये गये पुलिस की तरफ से बैरिकैडिंग और बैरीयर का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था व कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत भ्रमण कर  आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

नामंकन प्रकिया 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगा , 30 अप्रैल को नामंकन पत्रों की जाँच होगी तथा 2 मई को पर्चा वापस लिया जा सकेगा मतदान 19 मई और नतीजे 23 मई को आयेगे.

एसपी राजीव नारायण मिश्र कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मीयो को आवशयक दिशा निर्देश देते हुये.

मेडिकल छात्रा से गनपॉइंट पर गैंगरेप,मॉल के बाहर से किया था अगवा…

लखनऊ : बागपत के बिनोली थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है जिसमे पुलिस द्वारा कार्यवाहीं करते हुये 2 आरोपियो को पकड़ा गया वहीं एक फ़रार बताया जा रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार तीन युवकों ने मेडिकल छात्रा को नोएडा के एक मॉल के बाहर से अगवा कर बागपत के बिनोली थाना क्षेत्र में गैंगरेप किया गया.आरोपियों ने मेडिकल छात्रा को गनपॉइंट पर लेकर उससे नग्न डांस भी कराए.बताया जा रहा की छात्रा से आरोपीयों में से एक के साथ फेसबुक पर दोस्त थी.

वहीं पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 2 युवको को हिरासत में ले लेकर उनसे पूछताछ कर रही है. तथा पुलिस ने पीड़िता को भी मेडिकल परीक्षण करा कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है.

कुशीनगर,देवरिया और महराजगंज में नामंकन प्रक्रिया आज से शुरू,तैयारी पूरी…

कुशीनगर : लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार से शुरू होने वाले नामांकन को लेकर कुशीनगर,देवरिया और महराजगंज में कलेक्ट्रेट परिसर के चारों बैरिकेडीग कर बैरियर लगाकर तैयारियां पूरी कर ली गई है.भारी भीड़ को देखते हुये भारी तादात में पुलिस बलों की तैनाती और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.भीड़ पर नियत्रण बनाने उनकी गतिविधियों को सीसीटीवी पर और वीडियो रिकाíडंग भी करायी जाएगी.

रविवार को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े जिम्मेदार अधिकारिओ ने नामंकन स्थल का निरीक्षण कर व्यस्था को देखा.और जहा कमी दिखा उसे दूर करने का निर्देश कर्मचारियो को दिया.

नामंकन प्रकिया 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगा , 30 अप्रैल को नामंकन पत्रों की जाँच होगी तथा 2 मई को पर्चा वापस लिया जा सकेगा मतदान 19 मई और नतीजे 23 मई को आयेगे.

डॉ रामशकल से लूट और हत्या कांड का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार…

महराजगंज : विगत 9 अप्रैल रात्रि को हुये डॉ रामशकल से लूट और हत्या कांड के मामले का थाना श्यामदेउरवा पुलिस व स्वाट टीम द्वारा हत्या का सफल अनावरण कर दिया गया जिनमे तीन अभियुक्त गिरफ्तार किये गये है जिनके पास से दो अदद कट्टा 315 बोर तथा 02 जिन्दा कारतूस सहित बाइक और 11 मोबाइल बरामद हुये है.

मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना श्यामदेउरवा पुलिस व स्वाट टीम द्वारा ने पुराना परतावल बाजार जाने वाली मार्ग पर स्थित पुलिया के पास घेराबंदी की गई कुछ देर बाद ही एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर कप्तानगंज से परतावल की तरफ आते दिखे जिन्हें रोका गया तो भागने ने जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया नाम पता पूछने पर राकेश तिवारी पुत्र विजय तिवारी निवासी मुजहना थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर तथा सत्यम मणि पुत्र सुरेंद्र मणि निवासी बेलवा उर्फ बैरिया थाना अहिरौली बाजार तथा अखिलेश सिंह पुत्र महेंद्र निवासी सुमहाटार थाना अहिरौली बाजार ,कुशीनगर के रूप में हुई कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि हम लोग रुपए के लालच में लोगों से मारपीट कर रुपए लेते हैं जीवनयापन करते हैं साथ ही ख़ुलासा किया कि दिनांक 9 अप्रैल को रात में 9:30 बजे लोगों ने चंद्रपुर पुलिया के पास स्कूटी से जा रहे डॉक्टरों को घायल कर झोला लूट लिया था और आपस में बाट लिया था।

इस समंध में पुलिस ने 10 अप्रैल को धारा-302  के तहत मामला दर्ज किया था जिसमे आज धारा-394,411,34,41/411,413,414, ipc 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामले की बढ़ोतरी कर जेल रवाना कर दिया गया है.

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह, उप निरीक्षक समसाद अंसारी ,उपनिरीक्षक प्रिंस कुमार,हेड कांस्टेबल सुभाष भारती, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल राहुल कुमार, और स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव,संजय सिंह,अभिनव प्रताप सिंह,आदि शामिल रहे.

निचे एसपी महराजगंज का बयान देखिये..

रोडवेज कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान शराब पीना पड़ा महंगा, तीन निलंबित एक की सेवा समाप्त…

लखनऊ : अलीगढ़ रोडवेज के कर्मचारीयो द्वारा ड्यूटी के दौरान कार्यालय परिसर के अंदर गिलास में शराब परोसते दिखे जिसका वीडियो वायरल होने पर सहायक क्षेत्रीय प्रशासक अलीगढ़ परिवहन विभाग ने वीडियो में दिखे 4 कर्मचारियों में से 3 को निलंबित कर दिया तथा एक संविदा कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।महकमे में बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो में विभागीय कार्य करने के दौरान एक व्यक्ति पैग बना रहा है तथा आपस मे बात चीत करते देखे जा रहे है।

कर्मचारियों की पहचान वरिष्ठ लिपिक मुकेश सक्सेना, लिपिक पुष्पेंद्र, का राणा स्थाई परिचालक राकेश निलंबित किया गया है वहीं संविदा चालक गिरेंद्र उर्फ़ बिट्टू की सेवा समाप्त कर दी गई है साथ ही विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

रफ़्तार का कहर- भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत दो दर्जन से अधिक घायल…

लखनऊ : शनिवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मैनपुरी जिले के करहल थानाक्षेत्र के कंजरा गांव के पास एक निजी बस जो दिल्ली से वाराणसी जा रही थी किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गयी जिससे बस में सवार 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है तथा 30 लोग घायल बताये जा रहे जिनका ईलाज सैफई के पीजीआई में ईलाज चल रहा है.

सर्विलांस टीम द्वारा 25 मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया, जिसे मोबाइल स्वामीयों को सौपा गया…

कुशीनगर : जिले के विभन्न थाना क्षेत्रों के 25 लोगों को उनके गुम हुये स्मार्ट फ़ोन को सर्विलांस टीम द्वारा बरामद करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यलय में एसपी राजीव नारायण मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी गौरव बंसवाल ने मोबाइल मालिको को सौपा.जहा सभी लोग अपना स्मार्ट फ़ोन पाकर प्रसन्न दिखे तथा पुलिस को इसके लिये आभार व्यक्त किया.

एसपी राजीव नारायण मिश्र,अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी गौरव बंसवाल,पीछे खड़े सर्विलांस टीम के सदस्य.

जेल सुपरिटेंडेंट पर जबरन मुस्लिम कैदी की पीठ पर “ओम” गुदवाने का आरोंप, कोर्ट ने जाँच के दिये आदेश…

दिल्ली : तिहाड़ जेल के जेल नंबर 4 बंद एक मुस्लिम कैदी ने जेल के सुपरिटेंडेंट पर जबरन पीठ पर ओम नाम गुदवाने का आरोंप लगाया है मामला सामने आने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए, अदालत ने एक विस्तृत जांच का आदेश दिया है जिसके तहत पहले कैदी को जेल नंबर 4 से जेल नंबर 1 में शिफ्ट किया गया है तथा कोर्ट के निर्देशानुसार जाँच की जा रही मामले में दोषी पाये जाने पर जेल सुपरिटेंडेंट पर कड़ी कार्यवाही हो सकती है.

वहीं एआईजी (जेल) पीआरओ, राज कुमार ने दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक मुस्लिम कैदी की पीठ पर “ओम” का टैटू लगाया, जेल अधीक्षक द्वारा: मामले का संज्ञान लेते हुए, अदालत ने एक विस्तृत जांच का आदेश दिया था और कैदी को एक अलग स्थान पर स्थानांतरित किया गया है और जाँच जारी रिपोर्ट आने पर अगली कार्यवाही की जायेगी.

कानपुर में पूर्वां एक्सप्रेस की 12 बोगिया पटरी से उतरी, कई घायल…

कानपुर : शुक्रवार की देर रात 1 बजे ट्रेन हादसा हो गया जिसमे 20 लोगों से अधिक की घायल होने की खबर है परन्तु रेलवे ने अधिकारिक रूप से तीन लोगों को घायल मान रही है जिनमे 2 लोग मामूली चोटों के साथ और 1 गंभीर चोटों के साथ पुष्टि की है तथा गलिमत रही है की हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है.

कानपुर से दिल्ली जा रही रही पूर्वा एक्सप्रेस कानपुर में रूमा स्टेशन के आगे ट्रेन की 12 बोगिया पटरी से उतर गयी.ट्रेन में कुल 900 यात्री बताये गये जिन्हें विशेष रेलगाड़ी से दिल्ली के लिये रवाना किया गया है.वहीं रेलबे की तरफ से ट्रेन को पटरी पर लाने के कार्य प्रगति पर चल रहा है फिलहाल इलाहाबाद-कानपुर रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। 11 ट्रेनें कैंसिल भी हो चुकी हैं। फिलहाल हावड़ा-दिल्ली रुट को डाउन कर दिया है, जिसके 24 घंटे में चालू होने की उम्मीद है.

बक्से में मिला माँ और दो बच्चों का जला शव,पुलिस जाँच में जुटी…

प्रयागराज : करछना थाना क्षेत्र के कपूर गांव में विवाहिता और उसके दो बच्चों की आग में जलकर मौत हो गयी जिनमे,बच्चों के शव एक बॉक्स से मिले है मृतका के मायके वालो ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.बच्चों की उम्र 8 वर्ष एव 6 वर्ष था.सूचना पर पहुची पुलिस ने अधजले शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.जाँच के बाद ही इन मौतों के कारण का सही पता चल पायेगा हत्या है या सामूहिक आत्महत्या ?.