Home Blog Page 169

खड्डा में दिखने वाला विचित्र जीव या अफवाह, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय…

कुशीनगर : पिछलें तीन दिनों से खड्डा कस्बे और ग्रामीण इलाके में दिखने वाले अजीबोगरीब जीव चर्चा का विषय बना हुआ है.पुरे इलाके में लोग इसे कोई डायनासोर तो कोई एलियन , खुनी जानवर से लोग कोई इसे अफवाह बता रहे है.परन्तु जिन्होंने इस जंतु को देखा है उसे सही और डरावना बता रहे इस बीच लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस और वन विभाग की टीम को अब तक पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली है.

उधर इस जीव की फ़ोटो बताकर सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है परन्तु अब तक वन विभाग इस जानवर की फ़ोटो देखकर या अपने विशेषज्ञ से पहचान में ऐसा कोई जानवर होने से इंकार कर रहे है.अब देखना है आगे इस समंध में सही जानकारी लोगों के बीच में आता है या अफवाह बन लोगों में दहशत बना रहेगा.   

देवरिया से बसपा ने विनोद जायसवाल व सलेमपुर से आर एस कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया…

देवरिया : रविवार को बहुजन समाज पार्टी ने 16 लोकसभा सीटों के लिये प्रत्याशीयो की अधिकारिक घोषणा कर दी है जिनमे देवरिया से सपा-बसपा गठबंधन से बसपा ने विनोद कुमार जायसवाल को टिकट दिया गया है.हलाकि उनके टिकट की घोषणा होना औपचारिकता भर है वह देवरिया में कई महीनों लगातार बने हुये है.

जिले में कांग्रेस ने जहा पूर्व बसपा नेता नियाज अहमद को मैदान में उतारा वहीं बीजेपी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा अब तक नहीं की है अब उम्मीद किया जा रहा बीजेपी भी एक दो दिन में अपना उमीद्वार की अधिकारिक घोषणा कर देगी.उधर सलेमपुर से बसपा ने आर एस कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा है.

भटनी थाना क्षेत्र में महिला से रेप की कोशिश, असफल होने पर युवक ने पेट्रोल से जलाया…

देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के गांव मे महिला से दुसरे गांव के युवक द्वारा पहले रेप करने की कोशिश की गयी जिसमे असफल होने पर युवक ने महिला पर पेट्रोल डालकर जला दिया जिसका ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है की महिला सुबह भोर में शौच के लिये खेत की तरफ गयी थी तभी मिश्रौली गांव के एक युवक ने महिला के साथ कुकर्म करने के लिये प्रयाश किया जहाँ महिला के विरोध पर युवक ने महिला पर पेट्रोल छिड़क जला दिया। शोर  मचाने पर पहुचे उसके लड़का व लड़की भी बचाने में झुलस गये वही पुलिस ने इस समंध में मामला दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी के लिये दो टीमो का गठन किया है।

घटना पर देवरिया पुलिस का बयान देखिये…

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग़ से गैंगरेप,तीन गिरफ्तार दो अभी भी फ़रार…

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव  में नाबालिग़ से पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जिनमें पुलिस द्वारा कार्यवाहीं करते हुये तीन लोगों को पकड़ा गया है वहीं अभी दो लोग फ़रार बताये जा रहे जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.वहीं पीडिता को आरोपितों द्वारा पुलिस में शिकायत करने तथा किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी जिससे पीडिता अभी भी डरी हुई है.अभी कुछ दिन पूर्व इसी तरह की घटना कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में भी देखने को मिला था.

नोट : ख़बर में पीडिता व पता को पुरी तरह गोपनीय रखा गया है.

SBI में क्लर्क पदों के लिये ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू…

0

कुशीनगर : स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया ने आज से क्लर्क पदों के लिये ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिये है जिसमे आप अगर स्नातक किसी भी विषय से है तो अप्लाई कर सकते है.कुल 3674 पदों के लिये मांग है.Click here जॉब पोर्टल पर पूरा विवरण देखने के लिये लिंक क्लिक करे.

नमो फूड पैकेट पर फैली अफवाह पर पुलिस को देनी पड़ी सफाई,वायरल होने पर पुलिस आयी हरकत में…

नॉएडा : जनपद गौतमबुद्ध नगर में पहले चरण में मतदान जारी है इसी बीच सोशल मीडिया पर ये ख़बर फैली की चुनाव में तैनात पुलिसकर्मीयो को एक राजनितिक पार्टी की तरफ से नमो फूड पैकेट जिसमे खाना है वह दिया जा रहा है.

अफवाहों की ख़बर पाकर इसकी जाँच हुई जिसमे पता चला की ये किसी एक थाना स्तर से पुलिसकर्मीयों के लिये खाने के पैकेट मगाये गये जो नॉएडा के पुरानी दुकान नमो फूड्स से आया था परन्तु इसमे किसी राजनीतिक पार्टी का लेना-देना नहीं है.इसकी पुष्टि ख़ुद नॉएडा के एसएसपी वैभव कृष्णा ने बयान जारी कर किया है.

निचे उनका बयान देख सकते है…

पहले चरण में 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में…

कुशीनगर : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी हो गया है. पहले चरण की वोटिंग में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. पहले चरण में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है. जिनमें केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, नितिन गडकरी, हंसराज अहीर, किरण रिजीजू , संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह,केन्द्रीयमंत्री महेश शर्मा ,तथा अन्य दलों से, कांग्रेस की रेणुका चौधरी, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, रालोद से अजित सिंह, जयंत चौधरी, लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के सांसद पुत्र चिराग पासवान शामिल हैं.

सुबह मतदान शुरू होते ही देश के कई हिस्से से मतदान स्थलों से EVM मशीने ख़राब होने की ख़बर आयी जिसे बदलकर मतदान शुरू कराया गया जिसके कारण कई घंटे की देरी की भी ख़बर है बरहाल अभी कही से कोई घटना की ख़बर नहीं मतदान शांति पूर्ण चल रहा है.10 बजे तक यूपी के हिस्से में 10 से 12% तक मतदान की ख़बर मिली है.

वहीं बागपत के बदौत मतदान केंद्र पर मतदान करने आये लोगों पर फूलो की वर्षा कर बैंड बाजों के साथ स्वागत किया गया.

आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट पर यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्यवाहीं, भारी पैमाने पर कैश सहित 8 लोग गिरफ्तार…

लखनऊ : यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाहीं करते हुये कानपुर और वाराणसी से आईपीएल में सट्टेबाजी का रैकेट चलाने वाले गिरोहों को पकड़ा है जिसमे कानपुर से 3 तथा वाराणसी से 5 लोगों को पकड़ा है जिनके पास से 30 लाख से अधिक कैश, 375 इमरती दिरहम, 2 ऑनलाइन सट्टे का डिब्बा, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए तथा मौका देख फ़रार हुये सट्टेबाज के दो लग्जरी गाड़ीया बरामद हुई है.

लोकसभा चुनाव के लिये नेता जी ने दुल्हे के रूप में बरातियो संग किया नामांकन…

यूपी : चुनावी मौसम में नेता जी लोग जनता को अपनी तरफ ध्यान दिलाने के अजीबोगरीब तरीके खोजते है इसी कड़ी में प्रदेश के शाहजहांपुर में कल देखने को मिला जहा संयुक्त विकास पार्टी के उम्मीदवार वैद राज किशन ने पुरे दुल्हे की पोशाक घोड़े की सवारी और अपने समर्थको को बाराती के रूप में लेकर पर्चा भरने गये.

जहा ANI से बात-चीत में वैद राज ने कहा मै राजनीती का दामाद बन कर जा रहा हु तथा मेरी दुल्हन 28 मई को वोटों को गिनती के बाद आयेगी.अब देखना है जनता इनकी जीत के रूप में दुल्हन देती है या फिर केवल बारात तक ही सिमित रहते है.

अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिली,पुलिस शिनाख्त का कर रही प्रयाश…

देवरिया : सोमवार को गौरीबाजार क्षेत्र के गाँव टेंगरगढ़ी के पास देवतहा में गेहू खेत से एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिलने से हडकम्प मच गया महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के का प्रयाश कर रही है ख़बर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हुई थी.