Home Blog Page 170

देवरिया के चार युवा व्यापारियों की हादसे में अयोध्या जिले में मौत…

देवरिया : रविवार सुबह जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के चार युवा व्यपारियो की कार हाइवे के डिवाडर टूटने से अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी जिसकी चपेट में आने चार युवा व्यपारियो की मौत हो गयी जो कानपुर से लौट रहे थे।हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे।

जिनमे अजय यादव, मो0 अहमद अंसारी, विकास जायसवाल, मोनू अंसारी तथा मुहम्मद साजिद बैठे थे।जिसमे केवल मोनू अंसारी ही तैर कर बच पाये बाकी चार लोगों की मौत हो गयी पुलिस ने तीन लोगों का शव बरामद किया परन्तु एक का शव नहर में बह गया जिसे काफी प्रयाश के बाद भी अभी मिला नही है।मृतकों में दो गौरीबाजार तथा दो इंदुपुर के रहने वाले है।

सभी लोग कपडा व्यसाय से जुड़े थे जिनमे अजय यादव ने हाल ही में नयी दुकान खोली थी जिसका उद्घाटन होना अभी बाकी था की हादसे में मौत हो गयी.

भड़कुलवा चौराहे पर अज्ञात वाहन की ठोकर से 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत…

कुशीनगर : रविवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के एन एच 28 भड़कुलवा चौराहे पर अज्ञात वाहन की ठोकर से 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी जो सड़क पार कर दुसरी तरफ जा रहा था.

युवकों को सेवरही चौकी पुलिस द्वारा पीटने का मामला गरमाया,सीओ तमकुहीराज को सौपी गयी जाँच.

कुशीनगर : शनिवार सुबह 4:45 पर ट्रेन पकड़ने जा रहे आशुतोष पाण्डेय नाम के युवक और उनके साथी से सेवरही चौकी पर तैनात प्रभारी व हमराहियो द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का आरोंप लगा है जिसका वीडियो और फ़ोटो वायरल होने पर पुलिस को जबाब देते नहीं बन रहा चारों तरफ से किरकिरी होने पर अब इसकी जाँच सीओ तमकुहीराज को सौपी गयी है.

दरअसल आशुतोष पाण्डेय नाम के युवक सेवरही में ही रहते है जो बीजेपी के युवा मोर्चा से भी जुड़े है जो शनिवार सुबह 4:45 पर ट्रेन पकड़ कर थावे दर्शन के लिये जाने के दौरान रास्ते में कुत्तो के झुण्ड ने घेर लिया अपने बचाव में एक पत्थर उठा कर चला दिया जो पास होमगार्ड को लगी जहा युवकों ने उनसे माफ़ी मांगी परन्तु होमगार्ड ने चौकी फ़ोन कर दिया जहा आरोंप है की प्रभारी और हमराहियों ने बेरहमी से मारपीट किया है.

जेवर साफ करने के बहाने ठगों ने एक लाख के जेवर पर किया हाथ साफ़,पुलिस जाँच में जुटी…

कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सरैया महंथ पट्टी में शुक्रवार को बर्तन व जेवर साफ करने के बहाने दो बाइक सवार ठगों ने गुमराह कर एक लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर फ़रार हो गये.मामला सामने आने पर परिवार ने एसपी राजीव नारायण मिश्र से मदद की गुहार लगायी,एसपी के निर्देश पर ठगों की तलाश में पुलिस जुटी है.

बताया जा रहा है की शुक्रवार दोपहर गांव सरैया महंथ पट्टी में दो ठग बाइक सेआये तथा दुधनाथ मिश्र से बर्तन व जेवर साफ कराने की बात कही पहले तो बर्तन साफ किया फिर घर की महिलाये जेवर एक –एक कर लाई जहा ठगों ने उनके सामने कुछ समय तक साफ़ करके दिखाते रहे मौका देख जेवरों को समेट लिया परन्तु उन्हें भरमाने के लिये एक डिब्बे में पदार्थ डाल आग पर रख दिया तथा बताया की जेवर आधे घंटे तक इसमे रहेंगे तब तक गाँव से फेरी लगा के आ रहे है और मौका देख फ़रार हो गये.वहीं जब कुछ समय बाद परिजनों ने डिब्बे को खोला तो उसमे कुछ नहीं था तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ.

अकरम ने कई असफलताओं के बावजूद हार नहीं मानी, अब सहायक अभियोजन अधिकारी पद पर हुआ चयन…

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सहायक अभियोजन अधिकारी पद पर मछली बाजार कटरा के मोहम्मद अकरम सिद्दीक के चयन घर में खुशी का माहौल है। पिता मोहम्मद सिद्दीक ने बताया कि बेटे का शुरू से ही रूझान न्यायिक सेवा में रहा और मैं और माता श्रीमती फतीमुल निशा उसकी सफलता से बेहद खुश हूं। मूलतः प्रतापगढ. के  जयतीपुर कठार गड़वारा निवासी  अकरम हाईकोर्ट में वकालत करने के साथ साथ तैयारी भी करते थे ।

आपको बता दें कि हाल में ही घोषित उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में भी मोहम्मद अकरम सिद्दीक का चयन हुआ था। इनके पिता सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक हैं। श्री अकरम की इण्टर तक की पढ़ाई पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज जगेशरगंज तथा राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में ही हुई । इसके बाद आगे की शिक्षा प्रयागराज के इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ही परास्नातक व एलएलएम की पढ़ाई पूरा किया।

अब तक तीन बार पीसीएस परीक्षा के साक्षात्कार से असफलता करने के बावजूद तैयारी जारी रखें। अंततः सफलता मिल गई ।इनके अन्य दो भाई डॉक्टर मोहम्मद असलम सिद्दीक अलीगढ़ विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर तथा मोहम्मद अरहम सिद्दीक सिविल इंजीनियर है।बहन हसीना बानो प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका तथा सबीना बानो बीटीसी की छात्रा है।

आजमगढ़ में अखिलेश यादव के ख़िलाफ़ बीजेपी ने निरहुआ को मैदान में उतारा…

आजमगढ़ : आज बीजेपी ने 6 लोकसभा सीटों के प्रत्याशीयो की सूची जारी की है जिनमे हाई-प्रोफाइल सीट आजमगढ़ भी शामिल है यहाँ सपा-बसपा गठबंधन से अखिलेश यादव है तो उनके सामने बीजेपी ने हाल में ही अभिनेता से नेता बने दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ को मैदान में उतारा है.वर्तमान में यह सीट सपा के पाले में है जहा से मुलायम सिंह यादव सांसद है.

जहा 2016 में अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में दिनेश लाल यादव को यश भारती सम्मान दिया था वह अब एक दुसरे के सामने मैदान में होंगे, यूपी सरकार ने कल ही दिनेश लाल यादव को वाई श्रेणी सुरक्षा दी थी.

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को शासन से वाई प्लस की सुरक्षा मिली…

कुशीनगर : बीजेपी के आजमगढ़ से भावी प्रत्याशी होने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को उनके मांग पर शासन स्तर से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है।

दरअसल दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आजमगढ़ जिला प्रशासन के जरिए प्रमुख सचिव गृह व पुलिस महानिदेशक से सुरक्षा की मांग की थी. जिस पर गंभीरता दिखाते हुए शासन द्वारा उनकी मांग को स्वीकार कर लिया. जिसके बाद आजमगढ़ में एक फिर से निरहुआ को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है हालांकि अभी बीजेपी की ओर से आधिकारिक घोषणा बाकी है।

जाँच में बाईक से एक लाख तीस हज़ार रूपये बरामद ,जानकारी न देने पर पैसा जप्त…

देवरिया : आगामी चुनाव के मद्देनजर सोमवार को वाहन जाँच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल शरण मिश्र व रामलक्षन चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार सिंह की उड़नदस्ते टीम ने रुद्रपुर-देवरिया मार्ग से दो पहिया और चार पहिया की जाँच के दौरान एक दो पहिया बाइक से डिग्गी से एक लाख तीस हजार की बरामद हुई है.

युवक महिगंज रुद्रपुर का निवासी है जो पैसे के श्रोत्र के बारे में पूछे जाने पर कोई जानकारी नहीं दे पाया इसके बाद पुलिस ने कारवाही करते हुये पैसे को जप्त कर लिया.

दुष्कर्म मामला – सामूहिक दुष्कर्म मामले फ़रार चल रहे पांचवें आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

कुशीनगर : कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे हैं पांचवी आरोपी ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी से आए दबाव में आकर आरोपित अजय गौड़ ने सोमवार दोपहर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया जहा सुनवाई के बाद सीजेएम ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

इसके पूर्व इस मामले से जुड़े चार आरोपितों राजू यादव, मनोज पारस गौड़, विशाल और संजीत प्रसाद को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है

वहीं इतने गंभीर मामले में पीडिता का मेडिकल जाँच एक हफ्ते बाद भी कराने में पुलिस विफ़ल रही जिससे कुबेरस्थान पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहे है.आखिर क्या कारण है की पीडिता की मेडिकल अभी तक नहीं कराया गया.

डीसीएम में लदा 600 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार..

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज सोमवार  को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के एक अभियुक्त को वाहन सहित गिरफ्तार किया गया जो डीसीएम वाहन में 600 पेटी अवैध शराब भर कर बिहार में सप्लाई के लिये ले जा रहा था.बरामद शराब की कीमत लगभग 21 लाख रुपये बतायी गयी है.

शराब से भरा डीसीएम हरियाणा से बिहार जा रहा था औरपकड़े जाने वाला व्यक्ति हरियाणा राज्य का रहने वाला जिसके उपर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया है.