स्कूल से चोरी हुई सोलर पैनल गन्ने के खेत में मिला

0
23

जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी के उच्च प्राथमिक विद्यालय से चोरी हुए 09 सोलर पैनल एक हफ्ते बाद बुधवार को गांव के एक गन्ने के खेत में बरामद हुए।

समाचार लिखे जाने तक 04 सोलर पैनल का पता चल पाया है। ये सभी सोलर पैनल 11 फरवरी की रात विद्यालय की छत से चोरी हुए थे। बताते चले कि हरपुर माफी गांव में आरो प्लांट के संचालन के लिए एक फर्म द्वारा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत ये सोलर पैनल विद्यालय की छत पर लगाए गए थे।

11 फरवरी की रात चोरों ने सभी नौ पैनल चुरा लिए थे। अगले दिन सुबह जब प्रधानाध्यक को जानकारी हुई तो फर्म को सूचना दिया था। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। एक हफ्ते बाद बुधवार को जब गांव की कुछ लोग गन्ने की बुआई के लिए गन्ने के खेत मे बीज तैयार करने के लिए गये तो उन लोगों को गन्ने के खेत में कुछ सोलर पैनल दिखाई दिया।

पैनल दिखने की जानकारी आस-पास में फैल गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची लक्ष्मीगंज चौकी की टीम ने खबर लिखे जाने तक चार सोलर पैनल बरामद कर ली है।

लक्ष्मीगंज चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि चोरी हुए नौ सोलर पैनल में से फिलहाल चार को बरामद कर लिए गए हैं, शेष की तलाश जारी है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.