कुशीनगर में फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले 02 लोग गिरफ्तार

0
163

पटहेरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपी सहित इनका गिरोह जीएसटी विभाग के अधिकारी बनकर ट्रको कौर मालवाहक गाड़ियों को रोककर उनके मालिकों और से वसूली करते थे। 

गिरफ्तार व्यक्तियो में गोविन्द शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी गाजीपुर थाना तमकुहीराज व संदीप यादव पुत्र रामायण यादव निवासी लवकुश पट्टी,पश्चिम पट्टी थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर के रहने वाले है।बाकि इस मामले में अभी 2 फरार है जिनकी गिरफ़्तारी बाकि है। पुलिस ने इनके पास से चार पहिया वाहन,मोबाइल और एक ट्रक के कागजात बरामद हुए है।   

सीओ तमकुहीराज द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.