कुशीनगर के हरपुर माफी में लगा फॉर्मर रजिस्ट्री का कैंप

0
42

जनपद के नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा हरपुर माफी के पंचायत भवन पर फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें अभी तक 31 किसानों का ई-केवाईसी पूरा किया गया।

लेखपाल किशन लाल ने बताया कि किसान खुद भी फार्मर रजिस्ट्री ऐप या वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी और पंजीकरण से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी।किसानों को डिजिटल आईडी मिलेगी।

जिससे वे फसल बीमा, कृषि ऋण, किसान सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। कृषि और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से यह कैंप आयोजित किया।

ताकि सभी किसानों का पंजीकरण समय पर पूरा किया जा सके। कार्यक्रम में सचिव संदीप कुमार, पवन गुप्ता ‘गोरखपुरी’, प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद, विजेन्द्र, मोहन, आदि लोग भी मौजूद रहे।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.