कुशीनगर: विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्रामीण पिछले 6 महीनों से खराब मोबाइल नेटवर्क से जूझ रहे गजंगल लाला छपरा और दुबौली बाजार के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
लाइट कटी तो नेटवर्क गुल, 6 महीने से ग्रामीण परेशान :ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि क्षेत्र में लगा मोबाइल टावर केवल बिजली रहने पर ही काम करता है। जैसे ही लाइट कटती है, नेटवर्क पूरी तरह गायब हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि नेटवर्क न होने से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और जरूरी कॉलिंग सेवाएं बाधित हो जाती हैं। पिछले 6 महीनों से लगातार शिकायत के बावजूद कंपनी या जिम्मेदार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
प्रधान प्रतिनिधि ने टावर पर चढ़कर जताया विरोध
नाराज ग्रामीणों ने टावर परिसर में धावा बोल दिया और वहां मौजूद कर्मचारियों को बंधक बना लिया। विरोध प्रदर्शन तब और नाटकीय हो गया जब प्रधान प्रतिनिधि बीरजेस कुशवाहा खुद मोबाइल टावर के ऊंचे शिखर पर चढ़ गए। नीचे खड़े ग्रामीण जोरदार नारेबाजी करते हुये नेटवर्क समस्या को सुधार करने की मांग करते है।
पुलिस की दखल के बाद शांत हुआ मामला
हंगामे की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने टावर पर चढ़े प्रधान प्रतिनिधि और उग्र ग्रामीणों को काफी देर तक समझा-बुझाकर नीचे उतारा। वही ग्रामीणों के दबाव और पुलिस की मौजूदगी में टावर के जिम्मेदार कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि जिन खामियों के कारण समस्या आ रही थी।उसे अब सुधार लिया जायेगा, उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अब बिजली कटने पर भी बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और नेटवर्क से जुड़ी कोई समस्या दोबारा नहीं आने दी जाएगी।

