कुशीनगर : जिलाधिकारी कुशीनगर ने पड़रौना स्थित रिलायंस जियो और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनपदवासियों से सीधे अपील की कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कुल 170 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। प्रशासन और पुलिस की टीमें हर जगह नजर रखे हुए हैं। पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। पंप मालिकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी ग्राहकों को समान रूप से तेल उपलब्ध कराया जाए।
हालांकि लोगों पर जिला प्रशासन के अपील का कोई खास असर नहीं हो रहा। लोग आगे आपूर्ति सामान्य नहीं होने की आशंका में तेल व गैस के लिए परेशान हो रहे है।जहां जिले में कई जगह गैस के लिए परेशान होने की खबर सामने आई वही अब पेट्रोल और डीजल के लिए लम्बी लाइन व भीड़ देखी जा रही है।मामला बढ़ते देख अब जिला प्रशासन सक्रीय हो रहा है।

