कुशीनगर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 3 की मौत, दर्जनों घायल

0
12

कुशीनगर जनपद के प्रसिद्ध भैंसहा चैत्र मेले में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ आज एक बड़ा हादसा हो गया। महराजगंज के बड़हरा क्षेत्र से आ रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में जा गिरी। इस हृदयविदारक घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में श्रद्धालु सवार थे जैसे ही वाहन सिसवा गोपाल के समीप पहुँचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रॉली सीधे नहर में पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत बचाव के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया।प्रशासन ने आधिकारिक रूप से 03 लोगो के मौत होने की पुष्टि की है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.