Home Blog Page 138

Whatsapp पर फिंगर लॉकर कैसे लगाये ?,पढ़े पूरी रिपोर्ट…

0

अगर आप स्मार्टफोन प्रयोग करते है, और उसमें फिंगर लॉकर की सुविधा है तो आपके के लिये बड़ी काम की जानकारी है।जो व्हाट्सएप ने अपने अपडेट वर्जन के साथ

सुरक्षा में फिंगर लॉकर जोड़ दिया है,जिससे आपका व्हाट्सएप पहले से सुरक्षित हो गया है, यानी कि आपके मर्जी के बगैर आपके मोबाइल फ़ोन से व्हाट्सएप को कोई नही खोल व देख सकता है।

Whatsapp में फिंगर लॉकर कैसे देखें – फिंगर लॉकर देखने के लिये अपने व्हाट्सएप के setting में जाईये जहाँ Account के Option पर click करिये। Privacy पर क्लिक कर सबसे नीचे आपको Finger Lock का option show होगा।

Setting>Account>Privacy>नीचे में फिंगर लॉकर Option

अगर आपके Whatsapp में Option नही Show कर रहा तो आप अपना Whatsapp UPDATE करे।

छठ पूजा के दौरान नाव पलटा, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया…

कुशीनगर : आज सुबह छठ पूजा के दौरान नाव पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग डुबने लगे जिन्हें पुलिस व जागरूक लोगों की सहायता से सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

बताया जा रहा है कि सुबह  सेवरही के बांसी नदी के तिवारी पट्टी 

में सूर्य भगवान को अर्घ देने के समय ही, एक नाव पर क्षमता से अधिक लोग नाव पर सवार हुये थे, जिसके कारण नाव पानी मे डूबने लगा।

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की व जागरूक लोगों की तत्परता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गयी।

विधायक रामानंद बौद्ध की जमानत याचिका खारिज,एक माह से बंद है जेल में…

कुशीनगर : जेल जाने के लगभग एक माह बाद विधायक रामानंद बौद्ध ने अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ व विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए विवेकानंद शरण त्रिपाठी की

अदालत में जमानत के लिये गुहार लगायी परन्तु कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी।जिसके बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया,

क्या है मामला- अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी नवरंग सिंह देवरिया जेल में बंद थे, जिनकी अफवाह उड़ी की जेल में उनकी मौत हो गयी, जिसके बाद विधायक पर आरोप है कि गांव के चौराहे पर लोगों के साथ जाम लगाकर बैठ गये व तथा गांव के ही संतोष पाण्डेय के मकान में आग लगाने व लूटने का आरोप है।

संतोष पाण्डेय की तहरीर पर श्री बौद्ध सहित 50 से अधिक लोग नामजद व अज्ञात के खिलाफ़ लूट व घर फूंकने सहित कई मामले दर्ज है।

इसी मामले विधायक रामानंद बौद्ध 25 सितम्बर से जेल में  बंद है।

 

बड़ी ख़बर: कुशीनगर में बड़ा ट्रेन हादसा कराने की साजिश विफल, समय रहते हुआ सुधार…

कुशीनगर : जिले में गुरुवार को एक रेल के माध्यम से बड़ा हादसा कराने की साजिश का मामला सामने आया है,समय रहते रेलवे कर्मचारी की सजगता से बड़ा हादसा टला।

दरअसल कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर सिधुवा गांव तथा बसहिया गांव के बीच रेलवे लाईन पर तीन जगहों के रेल पटरी काटकर अलग कर दिया गया था।

गलिमत रही कि यह दृश्य स्थानीय लोगों ने देख फौरन रेलवे कर्मचारियों को सूचित किया जिसे कई घंटे की मशक्कत के बाद दुरुस्त किया गया।

इस कारण मार्ग से जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कई घंटे विलंब से चली,वही अगर पटरी कटने की ख़बर सामने नही आती तो मार्ग से चल रही ट्रेन का पलटने के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।

अब सवाल उठ रहा है कि कही कोई  साजिश रच बड़ी दुर्घटना तो नही कराना चाहता,क्या कारण है ? इसकी पूरी जाँच होनी चाहिये।की रेल पटरी कैसे तीन जगहों पर कटी…

 

कौशाम्बी – 6 दिनों से थे भूखे सरकारी योजना हुआ बेमतलब, मामला सामने आने पर डीएम ने लिया संज्ञान…

कौशाम्बी : कौशाम्बी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जहा बलराम नाम के व्यक्ति जो टीबी की बीमारी से ग्रसित थे,तथा भुखमरी के कारण हालत और ख़राब होती गयी।

बलराम की बेटी अर्चना ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि पिता 6 दिनों से भूखे थे क्योंकि हमारे घर पर एक भी दाना नहीं था, वे भुखमरी के कारण बीमार हो गए थे”

मामला मीडया में आने पर कौशाम्बी के जिलाधिकारी 

एमके वर्मा हरकत में आये तथा अधिकारियों को मौके पर भेजा तथा बीमार बलराम को जिला अस्पताल भेजवाया, वही जांच में सामने आया कि परिवार को कोई भी सरकार की योजनाओं का कोई लाभ नही मिला।

इसका कारण 2011 की जनगणना सूची में उनका नाम गायब था जिसके कारण कोई सरकारी लाभ नही मिला,

अब जिलाधिकारी एमके वर्मा ने कहा कि परिवार का नाम 2011 जनगणना सूची में जोड़ दिया गया है, अब सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

लूट के मामले में पकड़ने गयी पुलिस टीम व ग्रामीणों में झड़प,तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार में पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प होने की ख़बर है जिसमे कई पुलिस कर्मियों की चोट लगी है।

इसी बीच वहाँ खड़ी बाईक में किसी ने आग लगा दी, बताया जा रहा है कि देवरिया जिले की पुलिस की टीम एक एटीएम से लूट के मामले में स्थानीय बहादुरपुर 

चौकी पुलिस की मदद से लूटकांड में शामिल युवकों को गिरफ्तार करने पहुँची थी, टीम युवकों को पकड़ साथ ले गयी इस बीच चौकी के दो सिपाही पीछे रह गये।

जिन्हें ग्रामीणों ने बंधक बनाया जिसके बाद मामला बढ़ गया…

बड़ी ख़बर- बैंकिंग से संबंधित अफ़वाहों पर पुलिस अधीक्षक का बड़ा बयान,जरूर पढ़ें…

कुशीनगर : मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने एक वीडियो जारी कर आम जनता को जागरूक व अफवाहों पर न ध्यान देकर,

असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनसे बचने व पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक ने जारी वीडियो में कहा है कि एक ऑडियो क्लिप असमाजिक तत्वों द्वारा समाज में अव्यस्था फैलाने की नियत से वायरल किया गया है।

जिसमे लोगों से बैंक में रखे अपने पैसे निकालने की बात कही जा रही है,की सरकार आर्थिक आपातकाल घोषित करने जा रही है, और अपना पैसा बैंक से निकाल लें।

जो यह बेबुनियाद व निराधार साथ ही समाज मे अव्यस्था फैलाने का प्रयाश किया जा रहा , ऐसी कोई बात दूर दूर तक नही है,ऐसे अफवाह फ़ैलाने वालो के खिलाफ़ जनता आवाज उठाने व पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

निचे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र का बयान सुने

अफवाहों से बचे,ना फैलाये,ना फ़ैलने दे… जनहित में जारी.

गार्ड दीवाली मनाने गया घर तो चोरों ने मौका देख एटीएम मशीन ही उखाड़ ले गये,20 लाख की चपत…

कौशाम्बी : सैनी कोतवाली के गुलामीपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम को चोरों ने दिवाली की रात फिल्मी स्टाइल में उखाड़ ले गये।

और एटीएम मशीन शाखा से तीन किलोमीटर की दूरी पर सैयद राजेपुर गांव के नजदीक हाइवे किनारे टूटी फूटी अवस्था मे मिला, वही बैंक के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार ने कहा है कि एटीएम मशीन में 20 लाख रुपये लोड किये गये थे।

जिन्हें चोरों ने एटीएम मशीन तोड़ निकाल लिये है, वही सीसीटीवी फुटेज में दो चोर दिखाई दे रहे है जिन्हें पुलिस(यूपी पुलिस) पहचान कर पकड़ने में जुटी है।

एटीएम मशीन पर गार्ड की ड्यूटी रहती है परन्तु दिवाली की शाम वह अपने घर चला गया जिससे चोरों ने मौका देख चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

मामला सामने आने पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ(यूपी पुलिस) ने मौके वारदात का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधीक्षक ने चोरी के खुलासे को लेकर पुलिस की चार टीमें गठित की गई है।

 

 

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : दीपावली की रात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कोरया गांव के दीवान टोला पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मरने की ख़बर है।

वही खबर पाकर पहुँचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेरहमी से पिटाई कर जलाकर मारने की बात कही है।साथ ही बताया है कि हम लोग लड़की का ईलाज गोरखपुर से करा रहे थे।

आज ही यह यहाँ आयी थी कि ससुराल के सभी लोग मिलकर बेरहमी से पिटाई कर जलाकर मार दिया।

वही पुलिस ने मौके पर पहुँच जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया उधर ससुराल वाले घर छोड़ सभी फ़रार है।

 

दीवाली की रात तमकुहीराज बाजार के ज्वेलर्स की दुकान में आग लगने से,भारी नुकसान…

कुशीनगर : तमकुहीराज बाजार शिव मंदिर कटरे में स्थित जगदम्बा ज्वेलर्स की दुकान में दिवाली की रात अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण,

भारी पैमाने पर नुकसान हुआ है,वैसे आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी हो सकती है।

सुबह इसका पता चलने पर स्थानीय लोगों व व्यापार से जुड़े लोगों का मजमा लगा रहा,

सूचना पाकर स्थानीय विधायक व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पहुँच कर ढाढस बंधाया।