Home Blog Page 154

जब गंडक नहर को टूटने से बचाने के लिये दारोगा ने कुदाल व टोकरी से किया श्रीगणेश

कुशीनगर : भारी बारिश के बाद विशुनपुरा थाने के गोरड़िया में गंडक नदी टूटने के कगार पर जा पहुची इससे डरे सहमे स्थानीय निवासियों ने जब गंडक विभाग के जिम्मेदारियों तक ख़बर दिया परन्तु कोई देखने तक नही आया।इसकी सूचना जब विशुनपुरा थाना प्रभारी नीरज शाही को हुई तो उन्होंने अपने उप निरीक्षक नीरज तिवारी को मय हमराह ग्रामीणों की मदद के लिये जेसीबी के साथ भेजा।

मौके पर दारोगा अर्जुन तिवारी ने नहर को टूटने से बचाने के लिये कुदाल और टोकरी की सहायता से मिट्टी ले जाकर गिराने लगे यह देख ग्रामीणों ने भी उनका पूरा साथ दिया तथा जेसीबी की मदद से क्षेत्र में बड़ी त्रासदी होने से बच गया।जिससे लोग पुलिस की मदद से काफी लोग प्रसन्न है तथा इनकी तारीफ कर रहे है।

बचाव कार्य मे विशुनपुरा थाने से उपनिरिक्षक अर्जुन तिवारी के अलावा हेड कांस्टेबल सनोज सिंह,कांस्टेबल अवधेश यादव,कांस्टेबल अजित कुमार सिंह, कांस्टेबल राजहंस सहित इलाके के गढ़मान्य व्यक्ति के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 

पुलिस अधीक्षक ने तुर्कपट्टी थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

कुशीनगर : गुरुवार को पुलिस अधीक्षक  राजीव नारायण मिश्र द्वारा थाना तुर्कपट्टी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । जहाँ निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखो के रख रखाव, साफ-सफाई को चेक किया गया। थाना परिसर का भ्रमण करने के दौरान थाना के आवासीय भवनो एवं बैरको का भी निरीक्षण कर साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा थाना के अभिलेखो को अध्यावधिक करने हेतु बताया गया। आगामी त्यौहार श्रावण मास को देखते हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारियो को पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

जनपद में दो पुलिस कर्मियों को किया गया सेवा से बर्खास्त

कुशीनगर : सरकार द्वारा विभागों में लापरवाह,अनुशासनहीनता या भ्रष्टाचार मामले में दागी रहे व 50 वर्ष पुरे कर चुके कर्मियों को जबरन सेवानिवृत्त कराने के क्रम में जिला स्तर पर गठित टीम ने कुशीनगर जनपद में दो पुलिस कर्मियों को सेवा मुक्त करने का प्रस्ताव एडीजी को भेज दिया है। पहला गाज उदंडता और अनुशासनहीनता के आरोप में एक सिपाही तथा दारोगा को बर्खास्त करने की ख़बर आयी है।

मिली जानकारी के अनुसार जय सिंह यादव नाम के  सिपाही को सेवा मुक्त किया गया है जिन पर चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक राजीनीतिक पार्टी के लिये पर प्रचार प्रसार करने का आरोप लगा है जिसे सरकारी सेवा में रहते उदंडता और अनुशासनहीनता मानते हुये सेवा से मुक्त कर दिया गया है।

वही साथ ही एक उपनिरीक्षक को भी सेवा मुक्त किया गया है जो नेबुआ नौरंगिया थाने में तैनात थे।

 

गबन मामले में घिरे सेक्रेटरी निलंबित विभागीय जांच शुरू

कुशीनगर : पिछले दिनों एक वीडियो दिखाया था जहाँ डीपीआरओ कुशीनगर मोतीचक ब्लॉक के फर्द मुंडेरा गांव में शौचालय बनाने के लिये पैसे को गबन मामले में जांच करने पहुँचे थे जहाँ प्राथमिक जांच में  प्रधान व सेक्रेटरी 155 शौचालय का हिसाब नही दे पाये थे।

अब इस मामले में ख़बर मिली है कि डीपीआरओ कुशीनगर के रिपोर्ट के आधार पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने गबन मामले में घिरे सेक्रेटरी अनिरुद्ध प्रसाद को निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच के लिये रामकोला खण्ड विकास अधिकारी को नामित किया है जहाँ उन्हें 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।तथा सेक्रेटरी को मोतीचक ब्लॉक से हटा कर हाटा ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है।

वही गांव के प्रधान गोपाल मिश्र के ख़िलाफ़ डीपीआरओ ने गबन मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है जहाँ कार्यवाही करने की फ़ाइल लंबित है।

थाने में हुई प्रेमी युगल की शादी पुलिस कर्मियों ने निभाई घराती बराती की भूमिका

कुशीनगर : बुधवार को कप्तानगंज थाने में एक जोड़ो की शादी हुई जिसमें पुलिस ही घराती और बराती की भूमिका निभाई और इन्हें उपहार देकर विदा किया।

दरअसल थाना क्षेत्र के ही मथौली निवासी काजल पुत्री राजू कनोजिया ने थाने में तहरीर देकर बताया कि महराजगंज जिले के घुघली थाना के जैनपुर निवासी लवकुश पुत्र सुरेश के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और जब यह ख़बर सबको लग गयी तब विवाह से इनकार कर रहा है।

इस पर कार्यवाही करते हुऐ एसएचओ राहुल सिंह ने युवक के परिजनों व युवक को थाने पर बुलाया जहाँ पुलिस की बातचीत में युवक के परिजन मान गये और तब पंडित को बुलाकर वही मंदिर में रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ।महिला सिपाहियों ने मंगल गीत गाये और वरिष्ठ पुलिस कर्मी अभिवाहक तथा अन्य पुलिस कर्मी बराती व घराती की भूमिका में।

बिजली कटौती से शहर से लेकर गाँव तक लोग परेशान,नही मिल रहा समाधान

कुशीनगर : जिले में बिजली कटौती से शहर हो गाँव सभी लोग परेशान है लेकिन इसका समाधान नही निकल पा रहा विभाग लोकल फाल्ट, आगे से कटौती की बात कर रहा, वही इसका अधिकारी लोगों के समस्याओं को सुनने के बजाय जनता से बचकर रहने सीयूजी नंबर स्विच ऑफ कर जबाब देने से बच रहे।

हालत यह है कि जिले के कई हिस्से में 24 घंटे से ज्यादा समय से बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग उमस भरी गर्मी और पानी के लिये परेशान है।

शहरों में तो हालात और ख़राब है बिजली नही आने से पानी की सप्लाई में दिक्कत हो रही है।लोग जब इसकी शिकायत 1912 पर करते है तो वहां से अधिकारियों के सीयूजी नंबर बता देते है जो आजकल स्विच ऑफ ही रख रहे है।

समीक्षा बैठक के लिये जिले में आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली विभाग के दो बड़े अधिकारियों पर कार्यवाही की तो लोगों को लगा शायद अब सुधार हो परन्तु हुआ और उल्टा लोगो को बिजली कटौती से रोज दो चार होना पड़ रहा है जिसका समाधान करना जरूरी है।

अब आम जनता कह रही शायद कोई चुनाव होता बिजली बराबर मिलती राजनेता इस पर गंभीरता दिखाते परन्तु अभी कुछ नही…

फ़ोटो वायरल होने पर सिपाही पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश

कुशीनगर : जब से जिला प्रशासन ने पेट्रोल लेने के लिये हेलमेट अनिर्वाय कर दिया तब से पहले के अपेक्षा हेलमेट लगाने वालों की बढ़ोतरी असर देखने को मिला रहा है,तो जनता भी पुलिस को भी नियमों का पाठ पढ़ाने में कम नही।

ताजा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे तुर्कपट्टी का बताया जा रहा है पुलिस भी तुर्कपट्टी थाने की बताई जा रही है जो क्षेत्र के किसी पेट्रोल पम्प से बिना हेलमेट के तेल भराते हुए दिख रहे है इनका फ़ोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जहाँ लोग पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र से नियमों का उल्लंघन मामले पर पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे है।

आखिर कुशीनगर पुलिस को वायरल प्रकरण को संज्ञान में लेकर तुर्कपट्टी थाने के एसएचओ को कर्मियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करने का निर्देश देना पड़ा है।

 

कुशीनगर में माटी कला को बढ़ावा देने के लिये लिये गये अहम निर्णय

कुशीनगर : जनपद में आज माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिले के प्रमुख अधिकारियों संग बैठक हुई जिसमें माटी कला के अध्यक्ष ने जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदारों को लेखपाल से माटी कला से जुड़े लोगो को सूची बनाने तथा दिये गये पट्टे की भूमि की जानकारी उपल्ध कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार माटी कला को बढ़ावा देने साथ ही इसमें आधुनिकता का प्रयोग कर आज की युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है जिससे युवाओं को स्वरोजगार के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण भी होगा।

वही जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बोर्ड के चेयरमैन के आदेश को पालन कराने तथा आगामी सभी बैठकों में माटी के बने कुल्हड तथा गिलास प्रयोग करने की बात कही।

इस दौरान जिले के सभी राजस्व व प्रशासनिक अधिकारी ,जिलाधिकारी, बीजेपी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी व अन्य लोग मौजूद रहे।

ऊर्जा मंत्री से जर्जर पोल बदलने की लगाई गुहार,ऊर्जा मंत्री ने दिया जबाब

कुशीनगर : तमकुहीराज कस्बे में जामा महजीद के नजदीक हाइवे किनारे एक लोहे का बिजली पोल जो नीचे से पूरी तरह जर्जर हो चुका है उसमे 11000 की सप्लाई जारी है जहाँ कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह काम चलाऊ रस्सी से बाधा है परन्तु तेज हवा में उसे रोक पाना मुश्किल है।

समस्या की समाधान के लिये पास के दुकानदार मनीष मदेशिया और नियाज खान ने ट्विटर पर तस्बीर की फ़ोटो साझा करते हुऐ जल्द पोल बदलवाने की मांग ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से की जहाँ मंत्री जी ने मामले की गंभीरता को देखते हुये फौरन जबाब दिया जहाँ उन्होंने  ” शिकायत के साथ संपर्क के लिए अपना मोबाइल नंबर emofficeup5@gmail.com पर भेजें अथवा 1912 पर कॉल” करने का सलाह दिया गया।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान जल्द- सीएम

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद की प्रमुख मांगो में शामिल व काफ़ी दिनों से जिले में सियासत का प्रमुख केंद्र बना कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट मामले पर रविवार को जिले में आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मामले पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एयरपोर्ट से उड़ान जल्द ही होगा सरकार ने रनवे, बाउंड्रीवाल व आवश्यक औपचारिकता पूरी कर कुशीनगर एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौप दिया गया है।

अब एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा सिविल टर्मिनल बनाना है बनते ही जल्द ही पहले घरेलू उड़ान शुरू होगा, साथ ही सरकार इंटरनेशनल उड़ान करने के लिये आवश्यक प्रयाश करेगी।इस मसले पर प्रदेश व केन्द्र सरकार को गंभीर बताया जल्द उड़ान शुरू होने का आश्वासन दिया।

अब देखना है मुख्यमंत्री का आश्वासन धरातल पर कब साकार होकर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होता है जिसका इंतजार सभी को है।