Home Blog Page 161

तमकुहीराज में तेज रफ़्तार लग्जरी बस ने दो लोंगो को रौदा, एक की मौत दुसरे गंभीर रूप से घायल…

कुशीनगर : सोमवार सुबह 10:20 के करीब तमकुहीराज तहसील के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित लग्जरी बस ने बाइक सवार दो लोगो को पीछे से ठोकर मार दिया जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी वही दुसरे व्यक्ति को सीएचसी तमकुही ले जाया गया जहा उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.मृतक व्यक्ति तरया हरकेश निवासी गोलू पुत्र रघु कुशवाहा है तथा जानकी पुत्र बलदेव  घायल हुए हैं.लग्जरी बस बिहार से होकर दिल्ली जा रही थी.

 

ढेड़ महीने बाद भी हत्याकांड का खुलासा नही होने पर प्रदर्शन, एसपी द्वारा एक हफ्ते में खुलासा करने का मिला आश्वासन…

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के लतवाचट्टी बाज़ार में लगभग डेढ़ माह पूर्व अज्ञात बदमाशो द्वारा शराब अनुज्ञापी तारकेश्वर गुप्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गईं थी. घटना के वावत मुकामी थाने में अभियोग भी पंजीकृत है लगभग डेढ़ महीने बाद भी घटना का खुलासा पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं हुआ जिसके बिरोध में आज सीओ दफ्तर पर विधायक अजय लल्लू के  अगुआई में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने एक हफ़्ते का वक्त लेते हुए मामले का पर्दाफ़ाश करने का आश्वासन दिया।इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।

बरवापट्टी में दामाद ने सास-ससुर की धारदार हथियार से हमला कर की हत्या…

कुशीनगर : बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर बरहन के खानगी टोला में दामाद ने पारिवारिक कलह के कारण किसी मामले में गुस्साये सोये हुये ससुर बांगुर गुप्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया बीच-बचाव के लिये दौड़ी सास और उनके पोते पर भी हमला कर दिया जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल ले जाते वक्त तीनों लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस इस मामले में तीनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है तथा आरोपी दामाद को गिरफ़्तार कर पूछताछ कर रही है।

Update soon…

बरवापट्टी में दामाद ने सास-ससुर की धारदार हथियार से हमला कर की हत्या…

कुशीनगर : बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर बरहन के खानगी टोला में दामाद ने पारिवारिक कलह के कारण किसी मामले में गुस्साये सोये हुये ससुर बांगुर गुप्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया बीच-बचाव के लिये दौड़ी सास और उनके पोते पर भी हमला कर दिया जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल ले जाते वक्त तीनों लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस इस मामले में तीनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है तथा आरोपी दामाद को गिरफ़्तार कर पूछताछ कर रही है।

Update soon…

बरवापट्टी में दामाद ने सास-ससुर की धारदार हथियार से हमला कर की हत्या…

कुशीनगर : बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर बरहन के खानगी टोला में दामाद ने पारिवारिक कलह के कारण किसी मामले में गुस्साये सोये हुये ससुर बांगुर गुप्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया बीच-बचाव के लिये दौड़ी सास और उनके पोते पर भी हमला कर दिया जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल ले जाते वक्त तीनों लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस इस मामले में तीनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है तथा आरोपी दामाद को गिरफ़्तार कर पूछताछ कर रही है।

Update soon…

प्राइवेट न्यू मेट्रो हॉस्पीटल से CMO ने छापेमारी कर सरकारी दवाईयों की खेप पकड़ी…

देवरिया : देवरिया जिला अस्पताल के पास संचलित एक प्राइवेट न्यू मेट्रो हॉस्पीटल से सरकरी दवाईयों की बड़ी खेप बरामद हुआ है इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से सरकारी दवा खपाने का मामला उजागर हो गया.मिली शिकायत के आधार पर जाँच करने पहुचे CMO ने बड़े पैमाने पर सरकारी दवाओ को पकड़ा है.वही आम लोगों को जिला अस्पताल में दवा खत्म होने का हवाला देकर डॉक्टर बाहर से दवा लिखते है और स्टाफ दवाये निजी अस्पतालों में खपा कर पैसा कमाते है…

जांच में सामने आया है की जनपद के सीएचसी, और पीएचसी पर भेजे जाने वाले सरकारी दवायें औऱ उपकरण वहाँ ना भेजकर यहाँ पैसे लेकर बेचा जाता था ,वही जिला अस्पताल से नजदीक होने के कारण वहां के स्टाफ जिला अस्पताल से रेफर कर यहाँ भेजते थे इसके बदले इन्हें मिलती थी कमीशन।

सीएमओ ने उस प्रकरण पर कहा की दवाई कहा से आई है इसकी जांच होगी दोषी कर्मचारियों के विरूद्व कार्यवाही का आश्वासन दिया है साथ ही अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की बात मीडिया से कही है, अब देखना है विभाग गंभीरता से कोई कार्यवाही करता है या केवल कोरमपूर्ती होता है।

आज की राजनीतिक हालात को देखते हुऐ अब मैने तय किया है कि कभी हाटा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नही लड़ूंगा- राधेश्याम सिंह

कुशीनगर : गुरुवार को लोकसभा के मतगणना के बाद कुशीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी के बिजय दुबे तीन लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की,वही सपागठबंधन प्रत्याशी एनपी कुशवाहा दुसरे स्थान पर रहे.वही गठबंधन के प्रत्याशी एनपी कुशवाहा के हाटा विधानसभा क्षेत्र में लोगों के जनसमर्थन ना मिलने से आहत पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने आज अपने फेसबुक पेज से घोषणा की है की “आज की राजनीतिक हालात को देखते हुऐ अब मैने तय किया है कि कभी हाटा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नही लड़ूंगा, मेरे विकास, सेवा, या मुझेसे जाने अनजाने में कोई कमी रह गयी हो या कोई गलती हो गया हो तो आप सम्मानित जनता से सादर अनुरोध है कि आप लोग दिल से माफ कर देंगे,आप के दुःख, सुख का साथी राधेश्याम सिंह.

विश्व के प्रमुख देशों के नेता दे रहे है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शानदार जीत की बधाई…

दिल्ली : लोकसभा चुनाव में बीजेपी के शानदार जीत हासिल करने पर कल से ही विश्ब के प्रमुख देशो के नेताओं का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाईयाँ व शुभकामनाएं भेज रहे रहे है जिनमें मुख्य रुप से रूस,फ्रांस, अमेरिका, चीन, इजराइल,पुर्तगाल, साइप्रस,जापान,श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल,अफिग्स्तान,भूटान,तन्ज्रिया,अन्य तमाम देश शामिल है जिनमें इजराइल के प्रधानमंत्री की पीएम मोदी से बात-चीत काफी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

भारत के संसदीय चुनावों में अपनी पार्टी की जीत पर एक अमेरिकी सहयोगी और मित्र पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई! हम एक स्वतंत्र, सुरक्षित और अधिक समृद्ध क्षेत्र के लिए भारत के साथ काम करना जारी रखना चाहते हैं- अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस

कनाडा सरकार की ओर से, मैं पीएम नरेंद्र मोदी को उनके पुन: चुनाव के लिए बधाई देता हूं। शिक्षा और नवाचार के माध्यम से समान रूप से कनाडाई और भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उनके साथ काम करना जारी रखना चाहता हूं, व्यापार और निवेश में निवेश करना और जलवायु परिवर्तन से लड़ना।- कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भाजपा पार्टी को उनके BIG चुनाव जीत पर बधाई! पीएम मोदी की वापसी के साथ अमेरिका-भारत की साझेदारी के लिए महान चीजें हैं। मैं एक साथ हमारे महत्वपूर्ण काम को जारी रखने के लिए तत्पर हूं! –अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

 

विजय दुबे ने 3 लाख से अधिक वोटों से की जीत दर्ज,शुरू से आखिरी तक बनाये रखी बढ़त…

कुशीनगर : गुरुवार को हुये मतगणना में कुशीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी के विजय दुबे ने 337560(तीन लाख सैतीस हजार पाच सौ साठ) वोटों के अंतर से सपा प्रत्याशी एन पी कुशवाहा को हराया,वही कांग्रेस के आरपीएन सिंह कुल 146151  वोट पाकर तीसरे स्थान पर सिमट गये.उन्हें जहा EVM से 145495 मत मिले तथा पोस्टल वोट से मात्र 656 वोट मिले.

वही विजय दुबे पहले चरण से लेकर आखिरी चरण तक सभी विधानसभा क्षेत्रों से मिले वोटों के आधार पर लगातार बढ़त बनाने में कामयाब रहे जिन्हें कुल 597039 वोट पड़े जिसे EVM से 595508 वोट तथा पोस्टल से 1531 मत शामिल है.

सपा गठबंधन से एनपी कुशवाहा को कुल 259479 मत पड़े जिसमे EVM से 257776 तथा पोस्टल से सबसे अधिक 1703 मत पाकर दुसरे स्थान पर रहे.

अपनी शानदार जीत पर सांसद विजय दुबे ने कहा है की ”

कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को मिली विराट जीत पर समस्त कुशीनगर क्षेत्र की जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।

यह जीत जननायक श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी उत्कृष्ट प्रबंधन और भाजपा के लाखों देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत का सुफल है।सांसद विजय कुमार दुबे

बीजेपी के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने कुशीनगर की जनता को जीत के लिये बधाई दी है

वही तीसरे स्थान पर रहे आरपीएन सिंह ने लोगों के फैसले को सम्मान करते हुये बीजेपी की जीत पर बधाई दी है…

पडरौना में डॉक्टर और स्टाफ़ ने मरीज के परिजनों से की मारपीट,परिजनों ने डॉक्टर के विरुध कार्यवाही की मांग की…

कुशीनगर : पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित किलकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर कमलेश वर्मा और उनके स्टाफ पर मरीज बच्ची की माँ और उनके अन्य परिजनों से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोंप लगा है पीड़ित महिला खड्डा थाना क्षेत्र की रहने वाली है जिनका नाम संध्या देवी बताया जा रहा है जिन्होंने कल मीडियाकर्मियों से बात-चीत में कहा की हम बच्ची को दिखाने के लिये डॉक्टर के केबिन में जा रहे थे जहा हमें रोंक लिया गया और जब हमने डॉक्टर से मिलने की जिद की तो हम्रारे साथ मारपीट की गयी,मारपीट में महिला की साड़ी खुल गयी.

पीड़ित महिला ने इस समंध में पडरौना कोतवाली में तहरीर सौप डॉक्टर और स्टाफ पर कार्यवाही की मांग की है वैसे ये हॉस्पिटल और डॉक्टर इसके पूर्व भी कई मामलो में चर्चित रहे है अब देखना है पुलिस इस मामले पर क्या कार्यवाही करती है या लीपापोती कर मामले को निपटा देती है,वैसे भी यह मामला सामने आने के बाद से सोशल मिडिया पर जमकर शेयर करते हुये दोषियो पर कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है.

पीड़ित महिला का बयान सुनिये जो कोतवाली परिसर में मीडियाकर्मियों को दिया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.