Home Blog Page 168

गूगल ने प्ले स्टोर से टिकटॉक एप को हटाया, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के बाद इंडिया में है बैन…

दिल्ली : गूगल ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए भारत में वीडियो बनाने के लिए युवाओ में प्रचलित एप टिकटॉक को अपने प्ले स्टोर प्लेटफार्म से हटा दिया है. अब आप पूर्व गूगल प्ले स्टोर से एक टेक ऐप को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे.

गौरतलब है कि मद्रास हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी जिसमें टिकटॉक एप को भारत में बैन करने की मांग की गई थी आरोप था कि टिकटॉक एप बच्चों में पोर्नोग्राफी को बढ़ोतरी और उन्हें हिंसक बना रहा है.जिसके बाद मद्रास हाईकोर्ट ने टिकटॉक एप को इंडिया में बैन कर दिया.

आदेश को पालन कराते हुए भारत सरकार के आईटी मंत्रालय ने गूगल और एप्पल को पत्र भेजकर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने अपने प्लेटफार्म से टिकटॉक एप को हटाने को कहा था इसी क्रम में गूगल ने टिकटॉक एप को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है.वहीं चीन की कंपनी ने कोर्ट से बैन न करने की अपील की थी जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया.

अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली के बाराखम्बा में टिकटॉक वीडियो बनाते समय अचानक गोली चल गयी जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गयी इस मामले मृतक के साथियों को गिरफ्तार किया गया है.

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल गठबंधन की ओर से लखनऊ से होगी प्रत्याशी…

लखनऊ : पूर्व बीजेपी ने और अब कांग्रेस में शामिल शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा आज समाजवादी पार्टी में डिम्पल यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गयी जिन्हें सपा, बसपा एव आएलडी के गठबंधन की ओर से लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जायेगा.

जिसके बारे सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा की  पूनम सिन्हा जी (शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी) लखनऊ से सपा-बसपा-रालोद की उम्मीदवार होंगी। वह 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी। हम कांग्रेस से अपील करते हैं कि अपने उम्मीदवार को यहां से न उतारे ताकि भाजपा को हराया जा सके.

महिला पर पेट्रोल डालकर जलाने वाले अभियुक्त को कट्टा व कारतूस के साथ पुलिस ने पकड़ा…

देवरिया : भटनी पुलिस ने दिनांक 13 4 2019 को थाना क्षेत्र के गांव निवासिनी महिला जो शौच के लिए अपने घर से बाहर गई थी उसके साथ गलत कृत करने का प्रयास किया गया था जिसमें असफल होने पर महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया इसके संबंध में अभियुक्त दिलीप राजभर उर्फ़ टार्जन पुत्र परशुराम राजभर निवासी कोयलार मिश्रौली थाना भटनी को पुलिस ने मुखबीर के सूचना पर पकड़ने में कामयाबी पाई है.

इस प्रकरण पर स्थानीय थाने में मुकदमा संख्या 51/2019 धारा 376, 511, 326 तथा भारतीय दंड संहिता 3(2)5 क  के एससी एसटी एक्ट के अनुसार कार्यवाही करते हुये विवेचना के क्रम में क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी की टीमों का गठन कर किया गया जिसकी तलाश में लागातर पुलिस लगी थी इसी बीच पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की अभियुक्त ट्रेन से बाहर भागने के फ़िराक में है तथा स्टेशन के नजदीक केवड़ा रोड पर दुकान में पानी पिने के लिये बैठा है जहा पुलिस ने घेराबंदी कर दिया तथा पुलिस देख भागने का प्रयाश किया जिसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया.जिसके पास से एक अदद कट्टा तथा दो कारतूस बरमाद हुआ.

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक अश्विनी राय,SI राहुल सिंह, कांस्टेबल राहुल खरवार,रामविलाश यादव, कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल मिथलेश बहादुर सिंह और श्याम देव प्रजापति शामिल रहे.

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में प्रत्याशी उतारे…

लखनऊ : प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी से लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर तालमेल ना बैठने पर आज अपने पार्टी के बैनर तले प्रदेश के 39 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया जिस की सूची जारी कर दी गई है.

जिनमें गोरखपुर से श्री राधे श्याम सिंह सैंथवार, कुशीनगर से राजू राजभर, देवरिया से अजय सिंह, तथा महाराजगंज से मुरली मनोहर राजभर को टिकट दिया गया है. अब आगे देखना है कि बीजेपी कैसे अपने सहयोगी पार्टी को नामांकन के पहले मना लेती है या नहीं अगर बीजेपी मनाने में कामयाब होती है तो अपने वोट प्रतिशत में बरकरार रखेगी नहीं तो बीजेपी के वोंटो में कटौती हो सकती है.

कल ही बीजेपी से अलग होने का ऐलान कर सीएम योगी को अपना
इस्तीफा दिया था जो स्वीकार नहीं किया मैंने अपना इस्तीफा टाइप करा कर रखा हुआ है जब मागेगे मैं भिजवा दूंगा.

पुलिस ने एक दिन में भारी पैमाने पर असलहा,शराब,करोड़ों रूपये व 405 अभियुक्तो को पकड़ा…

लखनऊ : बुलंदशहर पुलिस ने सोमवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर 405 अवैध तमंचे,पिस्टल व बन्दूक मय 739 कारतूस, 04 अवैध तमंचा फैक्ट्री, 02 करोड रुपये से अधिक शराब, डेढ करोड से अधिक नकदी, 405 अभियुक्तो को गिरफतार किया है.प्रदेश में एक दिन में इतनी बरमादगी रिकॉर्ड बन गयी है.

गौरतलब है की जिले में दुसरे चरण के 18 अप्रैल को मतदान होना है इसके पहले यह बरामदगी इशारा कर रही है की इनका प्रयोग मतदान के दिन भारी पैमाने पर हो सकता था.वहीं एसएसपी एन कोलांचि का कहना है इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी.

गोरखपुर से रवि किशन व देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया…

कुशीनगर : बीजेपी ने आज यूपी की सात लोकसभा सीटों के लिये उमीद्वारों की घोषणा की है जिनमें गोरखपुर से अभिनेता रवि किशन तथा देवरिया लोकसभा सीट से रमापति राम त्रिपाठी को मैदान में उत्तार दिया है.

वहीं गोरखपुर से मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद को संतकबीर नगर से सीट से प्रत्याशी बनाया गया है जो हाल ही में बीजेपी की सहयोगी पार्टी बने.

वहीं रवि किशन की बात करे तो 2014 में जौनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडे थे जहा मोदी लहर में हार का सामना करना पड़ा था अब गोरखपुर से बीजेपी की और से मैदान में है.तथा देवरिया से प्रत्याशी बने रमापति राम त्रिपाठी यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे है तथा पार्टी के अंदर संगठन का कार्य देखते रहे है.

मुठभेड़ में 1 लाख के ईनामी बदमाश को पकड़ा गया,कैश वैन लूट कांड में रहा है शामिल…

कुशीनगर : सोमवार सुबह स्वाट टीम व हाटा कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हाटा कैश वैन लूट कांड में शामिल रहे एक लाख के ईनामी बदमाश अमित फौजी को मुठभेड़ के बाद गौरीबाजार रोड से पकड़ा गया. मुठभेड़ के दौरान अमित फौजी ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया जिसमे एक गोली स्वाट टीम प्रभारी को लगी जिसमे घायल हुये.

वहीं जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायर किया जिसमे एक गोली अमित फौजी को लगी तथा पुलिस ने उसे पकड़ लिया.जहा अभी ईलाज जारी है यह निवासी हथुआ जनपद गोपालगंज, बिहार का रहने वाला है इसके उपर गोपालगंज,सिवान और कुशीनगर में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है एसपी श्री मिश्र ने मीडिया को बताया की अभी उपचार चल रहा है उसके उपरांत इससे पूछताछ की जायेगी.

इस समंध में एसपी कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र का निचे बयान देखिये.

बड़ी कार्यवाही : सीएम योगी आदित्यनाथ और बीएसपी प्रमुख मायावती पर चुनाव आयोग ने 72 व 48 घंटे का प्रतिबंधित लगाया…

दिल्ली : चुनाव आयोग ने अपने भाषणों में आपत्तिजनक बयान देकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीएसपी प्रमुख मायावती को कल सुबह 6 बजे से शुरू होने वाले चुनाव प्रचार से 72 घंटे और 48 घंटे के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

क्या था मामला मायावती ने जहा मुसलमानों वोट बटने ना पाये की अपील रैली में की थी तो इसी को आधार बनाकर सीएम योगी ने कहा था उनके पास अली है तो हमारे पास बजरंगी बली है.इस समंध में चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं के बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाते हुये नोटिस जारी किया था इसी मामले में सुप्रीमकोर्ट में याचिका भी लगायी गयी थी इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने चुनाव आयोग से कार्यवाहीं की है पूछा जहा अब बड़ी कार्यवाही आयोग की तरफ की गयी है.

चलती बाइक में लगी आग तो यूपी-100 ने कैसे बचाई जान, देखे वीडियो…

यूपी : रविवार को यूपी-100 के PRV1617 वाहन ने इटावा के हाइवे रोड पर हाई स्पीड में चल रहे अपाची बाइक के पीछे साइड में बधे बैग में आग लगी देख PRV1617 पर तैनात पुलिस कर्मी ने बाइक को चार किलोमीटर पीछा कर गाड़ी को कुशलतापूर्वक रुकाकर उनकी जान बचाई.

इस वीडियो को सोशल मीडया पर खूब शेयर किया जा रहा है PRV1617 पर तैनात पुलिसकर्मीयो को इटावा के एसपी व डीजीपी ओपी सिंह ने भी तारीफ़ की है.

गौरीबाजार में युवती की चाकू से निर्मम हत्या,17 को तिलक 23 अप्रैल को थी शादी…

देवरिया : रविवार को गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सीरजम गांव के प्रेमशीला पुत्री रामदरश कन्नौजिया की गौरीबाजार से मार्किट कर घर जाने के दौरान एक युवक ने पीछा कर चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया ईलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.युवती की इसी बीच 17 अप्रैल को तिलक और 23  अप्रैल को शादी थी जिसकी खरीदारी के लिये मार्किट गयी थी. पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर जाँच कर रही वहीं अभी हत्यारा युवक पुलिस की गिरफ्त से दूर है..