गोरखपुर : प्रदेश में लगातार हो रही मासूम बच्चियों से रेप के कई मामले लगातार सामने आ रही है इसी कड़ी में अब गोरखपुर जनपद का भी नाम जुड़ गया है जहा देहात सर्किल के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में 7 वर्षीय मासूम के साथ उसके मोहल्ले के ही एक युवक ने मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया तथा मासूम के साथ दुष्कर्म किया बच्ची के शोर मचाने पर गला दबाकर हत्या कर दी.पुलिस ने मामले में शामिल युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डा वाई डी सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन…
गोरखपुर : प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ व पूर्व एमएलसी रहे डा वाई डी सिंह की शनिवार अचानक दिल का दौरा पड़ने से सुबह निधन हो गया,उनकी मौत की ख़बर से पूर्वी यूपी के समस्त उनकी जानने वाले शुभचिंतको में शोक की लहर है, वह लम्बे अरसे तक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के बाल रोग विभाग के अध्यक्ष रूप में सेवाएँ दी जहा लाखोँ बच्चों को ईलाज कर उन्हें बचाया, सेवानिवृत्त होने के बाद भी लगातार बच्चों की ईलाज में अपनी सेवाएँ देते रहे साथ ही राजनीती से भी जुड़े रहे.
उनकी मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लिखा है की “पूर्व एमएलसी व सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वाई डी सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। वे एक लोकप्रिय जननेता थे, उनका जाना चिकित्सकीय समाज की अपूरणीय क्षति है , मैं दिवंगत आत्मा की शांति की कामना के साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
पूर्व एमएलसी व सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वाई डी सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ।
वे एक लोकप्रिय जननेता थे, उनका जाना चिकित्सकीय समाज की अपूरणीय क्षति है ,
मैं दिवंगत आत्मा की शांति की कामना के साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 15, 2019
पडरौना में अवैध रूप से चल रहे पटाखे की फैक्ट्री में लगी आग से लड़की झुलसी…
कुशीनगर : शुक्रवार देर शाम पडरौना नगर के नोनिया पट्टी के मीरगंज मोहल्ले में घरों में अवैध रूप से चल रहे पटाखे के फैक्ट्री में अचानक लगी आग से एक 17 वर्षीय लड़की को झुलसने का मामला सामने आया है जहा उसे ईलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया था.
वही परिजन इसे दुर्घटना को रसोई गैस की चपेट में आने की बात कह रहे परन्तु हकीकत कुछ और है जहा लोगों का कहना है की पुलिस की संरक्षण में अवैध रूप से पटाखे बनाने का कार्य बिना किसी सुरक्षा व्यस्था के पटाखे बनाने का काम कुटीर उधोग का रूप ले चूका है.
जिले के सभी इलाकों में पालीथिन के खिलाफ कार्यवाही 18 हज़ार रुपये वसूले गये…
कुशीनगर : शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर कसय,हाटा ,पडरौना, सेवरही, रामकोला, कप्तानगंज, और खड्डा में कार्यवाही की गयी जिसमे कुल 65 दुकानों की जांच में लगभग आठ किलो पोलथिन मिले जिनसे करीब आठ हजार रुपये की जुर्माना राशि वसुली गयी।
पालीथिन पर प्रशासन की कार्यवाही की ख़बर मिलते ही बाजारों और दुकानों से पॉलिथीन को दुकानों से हटाने व छुपाने का कार्य शुरू हो अगर प्रशासन सही से अगर अभियान चलाकर कार्यवाही करता है तो जरूर इस पर काफी हद तक कमी संभव है।
दुष्कर्म मामला – पांचवे अभियुक्त भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अभी एक की गिरफ़्तारी बाकी…
कुशीनगर : अहिरौली बाजार में 12 वर्षीय नाबालिग़ से रेप के मामले में पुलिस ने आज पंजीकृत मुअसं-158/19 के पांचवे अभियुक्त मुख़्तार प्रसाद पुत्र भभूति प्रसाद को गिरफ़्तार कर कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया,इस मामले चार अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके है.जिनके नाम क्रमशः 1- चंदन प्रसाद 2- गौतम प्रसाद पुत्र गण वकील प्रसाद 3- जयवीर प्रसाद पुत्र सीता प्रसाद 4- वीरू यादव पुत्र दधिबल है.
दि 08.06.2019 को थाना अहिरौली में पंजीकृत मुअसं-158/19 में पुलिस द्वारा आज दि 11.6.19 को अभियुक्त मुख़्तार प्रसाद को गिर0 कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।विदित हो कि उक्त मु0 से सम्बन्धित 04 अभि0 को पुलिस पूर्व में ही त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। pic.twitter.com/kpgZuzlxju
— Kushinagar Police (@kushinagarpol) June 11, 2019
SP,ADG, IG एवं DIG सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी फील्ड में करेंगें भ्रमण…
लखनऊ : प्रदेश में अलीगढ़,हमीरपुर,कुशीनगर व कई स्थानों पर हुये बच्चियों से रेप के मामले सामने आने पर चारों तरफ़ से कानून व्यस्था पर घिरे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में मुख्य सचिव,सचिव यूपी पुलिस के मुखिया ओपी सिंह के साथ विभन्न एडीजी स्तर के अधिकारियों संग बैठक कर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिये है जिनमे प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया जाएगा, जिसमे ADG, IG एवं DIG जैसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी फील्ड में भ्रमण करेंगें साथ ही पुलिस कप्तान भी अब प्रतिदिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों का भ्रमण करेंने,
सभी स्कूलों में महिला कल्याण विभाग और पुलिस विभाग द्वारा मिलकर महिला सुरक्षा सम्बन्धी प्राविधानों के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। ‘181’ महिला हेल्पलाइन और ‘1090’ वीमेन पावर लाइन को भी और अधिक सुदृढ़ बनाने, पुलिसिंग, डायल-100 तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय कर महिलाओं और बालिकाओं से छेड़खानी और परेशान करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भीड़भाड़ वाले तथा संवेदनशील स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड निरन्तर सक्रिय रहकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उ.प्र. सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध आज पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए कि प्रत्येक रेंज से नाबालिग बालिकाओं के साथ हुए जघन्य अपराधों के 10-10 मामले चिन्हित कर,फास्ट ट्रैक अदालतों द्वारा अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाने का निर्णय लिया गया.
सभी स्कूलों में महिला कल्याण विभाग और पुलिस विभाग द्वारा मिलकर महिला सुरक्षा सम्बन्धी प्राविधानों के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। ‘181’ महिला हेल्पलाइन और ‘1090’ वीमेन पावर लाइन को भी और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा प्रत्येक माह इसकी समीक्षा भी की जाएगी।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 10, 2019
पुलिसिंग, डायल-100 तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय कर महिलाओं और बालिकाओं से छेड़खानी और परेशान करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भीड़भाड़ वाले तथा संवेदनशील स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड निरन्तर सक्रिय रहकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। pic.twitter.com/xK72scvqvi
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 10, 2019
उ.प्र. सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आज पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए कि प्रत्येक रेंज से नाबालिग बालिकाओं के साथ हुए जघन्य अपराधों के 10-10 मामले चिन्हित कर,फास्ट ट्रैक अदालतों द्वारा अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। pic.twitter.com/LbrSn5yQdW
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 10, 2019
दुष्कर्म मामला – पहले थाने से लौटाया,फिर सामूहिक दुष्कर्म की जगह केवल दुष्कर्म का मामला बनाया,शुरुआत में हुई लापरवाही…
कुशीनगर : अहिरौली थानाक्षेत्र के एक गाँव में हुये सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता के परिजनों से शुरुआत में पुलिस रवैया बिल्कुल गैरजिम्मेदराना और लापरवाही भरा रहा परन्तु इस मामले को दबा पुलिस ने मामले में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर इसे तत्परता दिखाते हुये तत्काल कार्यवाही के नाम वाहवाही लुटी परन्तु इसके पहले की कड़ी की ख़बरे स्थानीय थाना पुलिस की भूमिका को उजागर कर दिया.
विभन्न प्रमुख समाचार पत्रों में आये ख़बरों के अनुसार पीडिता के परिजन जब सामूहिक दुष्कर्म मामले की तहरीर देने स्थानीय थाने पर गये तो वहा से उन्हें लौटा दिया गया,मामला जब मिडिया में आया तब पुलिस के अधिकारियों ने मामले की सत्यता जाँच के लिये गाँव गये जहा मामला सही होने पर केवल दुष्कर्म का मामला बनाया गया जबकि पीडिता के परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करने की तहरीर दी थी.
बरहाल पुलिस ने मामले की गभीरता को समझा तथा मिडिया और सोशल मिडिया पर अपनी गलतियों को सुधार कर लोगों को गिरफ्तार कर किया.
वही इस मामले पर कुशीनगर से पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय और आरपीएन सिंह ने दुःख जताया है तथा दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है.
#कुशीनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पीड़ादायक है और इस पर पुलिस की लापरवाही शर्मनाक. अभी #अलीगढ़ की दुःसाहसिक घटना ने देश को स्तब्ध कर दिया था. यह समय सिर्फ सख्त कार्रवाई का नहीं, बल्कि समाज को खुद के भीतर झांकना होगा कि आखिर क्यों हमारी बेटियां हम से ही डर रहीं. pic.twitter.com/48slt30D6h
— Rajesh Pandey (@rajeshpandeyMP) June 10, 2019
Absolutely tragic & heinous crime in Kushinagar & then the mother asking for justice was sent back from the police station.Rather than the state & police keeping busy arresting journalists,focus on deteriorating law & order & crimes against women & girls https://t.co/pNySYkGXDl
— RPN Singh (@SinghRPN) June 10, 2019
सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार पुलिस की गिरफ्त में,दो की तलाश जारी…
कुशीनगर : अहिरौली थानाक्षेत्र में 12 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार चार लोगों के नाम व चेहरें सामने आये है जिनके नाम कमश: क्रमशः (1) चंदन प्रसाद (2) गौतम प्रसाद पुत्र गण वकील प्रसाद (3) जयवीर प्रसाद पुत्र सीता प्रसाद निवासी गण ग्राम बगरादेउर (4) वीरू यादव पुत्र दथिबल यादव* निवासी ग्राम सेंदुआर थाना अहिरौली बाजार है
पुलिस ने इनके विरुध पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 158/19 धारा 147 323 504 506 376 452 354 (ख) IPC व 7/8 पॉक्सो एक्ट एवं 3(1)(x)द,ध,SC/ST Act बनाम 06 नफर नामजद दर्ज किया है जिनमे दो अभियुक्तो को पकड़ना बाकी है.
पु0अ0 कुशीनगर के निर्देशन में थाना अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा 04 नफर वांछित अभियुक्तों क्रमशः 1- चंदन प्रसाद 2- गौतम प्रसाद पुत्र गण वकील प्रसाद 3- जयवीर प्रसाद पुत्र सीता प्रसाद 4- वीरू यादव पुत्र दधिबल को आज दिनांक-09-06-19को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।@Uppolice pic.twitter.com/veoSpcKjyq
— Kushinagar Police (@kushinagarpol) June 9, 2019
तरयासुजान शराब व्यवसायी तारकेश्वर गुप्ता हत्याकांड का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार…
कुशीनगर : विगत अप्रैल माह के 11.04.19 की रात्रि में थाना तरयासुजान के ग्राम सरया खुर्द के शराब व्यवसायी श्री तारकेश्वर गुप्ता की चाकू मार कर की गई हत्या के अनावरण पुलिस ने कर दिया है इस मामले में इसी थाना के बृजमोहन पाण्डेय पुत्र जीतल उर्फ जितेन्द्र पाण्डेय साकिन मठिया श्रीराम को पकड़ा गया है जिसने अपना जुर्म कबूल करते हुये पैसे की आवश्यकता के कारण हत्या करने की बात कही।
इस मामले की खुलासा के लिये पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के कुशल नेतृत्व में घटना के अनावरण व अभियुक्तो की गिफ्तारी हेतु टीम गठित की थी जहाँ इलेक्ट्रानिक सर्विलांस एवं बैज्ञानिक संसाधनो का प्रयोग करते हुए घटना का अनावरण करते हुए अभियोग से सम्बंधित वांछित अभियुक्त बृजमोहन पाण्डेय पुत्र जीतल उर्फ जितेन्द्र पाण्डेय साकिन मठिया श्रीराम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को पकड़ा गया जो तिनफेङिया रेलवे स्टेशन के पास से जो कही भागने की फिराक में था।
कि मुखविर की निशानदेही पर गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की गई तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू की बरामदगी की गई। पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा पैसे की अत्यधिक आवश्यकता की पूर्ति हेतु लूट के उद्देश्य से घटना को कारित किये जाने की बात स्वीकार की गई है।
सरकारी नौकरियों के भर्ती,एडमिट कार्ड व रिजल्ट की जानकारी अब www.sarkaribaba.in पर.
अहिरौली थानाक्षेत्र में 12 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म,चार गिरफ़्तार दो अभी भी फ़रार…
कुशीनगर : अहिरौली थानाक्षेत्र के गाँव में 12 साल की नाबालिग़ से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जिनमें 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही अभी दो अभी फ़रार बताये जा रहे है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. इस शर्मनाक कृत्य से पुरे इलाके में लोगों में भारी रोष है.
पुलिस ने जिन चार आरोपितो को पकड़ा है उनके नाम 1- चंदन प्रसाद 2- गौतम प्रसाद पुत्र गण वकील प्रसाद 3- जयवीर प्रसाद पुत्र सीता प्रसाद 4- वीरू यादव पुत्र दधिबल शामिल है जबकि अभी दो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है.

पु0अ0 कुशीनगर के निर्देशन में थाना अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा 04 नफर वांछित अभियुक्तों क्रमशः 1- चंदन प्रसाद 2- गौतम प्रसाद पुत्र गण वकील प्रसाद 3- जयवीर प्रसाद पुत्र सीता प्रसाद 4- वीरू यादव पुत्र दधिबल को आज दिनांक-09-06-19को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।@Uppolice pic.twitter.com/veoSpcKjyq
— Kushinagar Police (@kushinagarpol) June 9, 2019
नोट : मामला नाबालिक से जुड़े होने के कारण पीडिता की पहचान व स्थान गोपनीय रखा गया है.
