Home Blog Page 24

गन्ना लगे ट्रैक्टर ट्राला ने युवक को रौदा, अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई मौत

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा घुघली मार्ग पर कोटवा मदरसा के पास मंगलवार रात क़रीब 9 बजे घर जा रहे युवक को गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राला ने ठोकर मार दी और कुचलते हुए फरार हो गया।

बुरी तरह घायल पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद नजदीकी सीएचसी लाया गया, जहाँ हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जहाँ इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई, सूचना पर परिवार व गांव में मातम छा गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी प्रदीप कुशवाहा (36) पुत्र गजाधर कुशवाहा कोटवा बाजार से बाइक से घर जा रहा था कि कोटवा घुघली मार्ग पर कोटवा मदरसा के पास गन्ना लगे ट्रैक्टर ट्राला ने ठोकर मार दी और कुचलते हुए फरार हो गया।

प्रदीप का एक पैर कमर से नीचे पूरी तरह से कुचल गया था! डॉक्टरों की काफी कोशिश के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो मातम छा गया और पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गई है।

कुशीनगर में ‘ग्रामीण खेल एवं दौड़  प्रतियोगिता’ का हुआ आयोजन, सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग

कुशीनगर : जिले के तमकुहीराज विधानसभा के दरियाड़ी बालार में NCC कैडेट अफताब अंसारी के द्वारा ‘द प्रेसिडेन्ट स्कूल के प्रांगण में दिनांक : 27 अक्टूबर २०२५ को ‘ग्रामीण खेल एवं दौड़  प्रतियोगिता’ काम भव्य आयोजन  रखा गया। जिसमे आयोजक  S.I Coaching  तरया लक्षीराम के डायरेक्टर जनाव समीर अंसारी का महत्वपूर्ण भूमिका रहा। 

इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिल विद्यालयों के बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए थे और अपने-अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन दिए।

कार्यक्रम में निम्न प्रतियोगिताएं जैसे दौड़ – 800 मीटर 400 मीटर 100 मीटर एवं लेबी कूद आदि रहें। जिसे अफताब अंसारी एवं उनके सहयोगी साथियों द्वारा अलग-अलग समूह तैयार कर कार्यक्रम कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संतोष मिश्रा जी (यूनिटी ऑफ प्राइवेट स्कूल अध्यक्ष व विशिष्ठ अतिथि : श्री प्रहलादराय जी (प्रबंधक द प्रेसिडेंट स्कूल दानियादी) इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विधार्थियों के विद्यालय राष्ट्रीयपब्लिक स्कूल भूलिया बाजार (श्री विपिन कुमार राय जी), द प्रेसिडेंट स्कूल दु‌नियाडी (श्री आर्यन सर),  न्यू गुरकुल पब्लिक स्कूल ( अंगेश  कुशवाहा जी), ए. जी. पब्लिक स्कूल (डॉ. हनीफ जी )न्यू लाइफ मिशन स्कूल तरया सुजान (जिजीत कोचिम जी), आदर्श पब्लिक स्कूल भूलिया बाजार (डॉ. जे. बी. सिंह जी), संस्कारपब्लिक स्कूल दनियाड़ी (श्री कन्हैया जी),आर. के. पब्लिक स्कूल बेदुपर  (श्री छबीला यादव जी), सरस्वती पब्लिक स्कूल जवही नरेन्द्र (श्री भुनेश्वर साहनी जी), स्मार्ट कोचिंग क्लासेज बेदुपार (श्री अजय गुप्ता जी) आदि शामिल रहे। 

इस प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रुपों मे प्रथम , द्वितीय   एवं तृत्य  स्थान प्राप्त  करने वालों को  शिल्ड , मेडल  एवं प्रशस्ति प्रमाण प्रतद्वारा सम्मानित किया गया, सभी प्रकार के खेल का इंवेट में शामिल बच्चों के मनोबल बढ़ाने  के लिए मेडल एवं सम्मान पत्र  से सम्मानित कियागया। इस प्रतियोगिता में  सैकड़ों की तदार में उपस्थित विधार्थियों एव दर्शकगणों के लिए आयोजक के तरफ से जलपान की भी व्यवस्था कराया गया 

अतिथियों ने अपने मुखारविंद से सभी अभियार्थियों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान निरंजन, प्रिंस, पवन, सहोबद्दिन,रोहित आदि उपस्थित रहे।

Source : अफताब अंसारी

कुशीनगर में 6 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

कुशीनगर : लेट्स स्टडी इंडिया द्वारा 6 अक्टूबर को श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा बाजार कुशीनगर में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए समिति द्वारा उप जिलाधिकारी हाटा से अनुमति मांगी गई थी, जिसका अनुमति मिल गया है और अनुमति मिलते ही प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी जोरों से हो रही है।

प्रतियोगिता के मुख्य संचालक आदर्श कश्यप ने कहा कि प्रतियोगिता में कोई बाधा उत्पन्न ना हो इसके लिए प्रशासन से अनुमति मानी गई थी, जो अब मिल चुका है।

प्रतियोगिता पूरे पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है,सहयोगी स्टाफ में पवन, अंजेश, पीजी गोरखपुरी, आदेश गुप्त आदि लोग सम्मिलित हैं।

कुशीनगर में जाली नोटों के कारोबार से जुड़े 10 गिरफ्तार, 5.62 लाख के जाली नोट व अवैध हथियार बरामद

कुशीनगर: जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में जाली नोटों के कारोबार से जुड़े 10 लोग गिरफ्तार किए गए है।

जिनके पास से 5.62 लाख के जाली नोटों के साथ, नेपाल राष्ट्र की मुद्रा बरामद,कब्जे से 10 तमंचे, 315 बोर,30 कारतूस, फोन बरामद,अपराध में प्रयुक्त 2 अदद लक्जरी वाहन बरामद हुए है।

इस कार्यवाही में थाना तमकुहीराज, तरयासुजान, सेवरही, व साइबर थाना शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने जारी बयान में बताया कि इन सभी के विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट में कार्यवाही तथा इससे अर्जित संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।

कुशीनगर में कलश यात्रा में जल भरने गये 02 युवकों की डूबने से मौत

कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत साहबगंज छोटी गंडक नदी में कलश में जल भरने के दौराने दो बच्चों के डूबने से मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया हैl अभी तक शव का पता नहीं लग पाया हैl मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों व एनडीआरएफ टीम की मदद से शव को खोजने में लगी है।

बताते चलें रामकोला थाना क्षेत्र के लाला छपरा में शिव मंदिर के शिवलिंग क्षतिग्रस्त हो गया थाl जिसके लिए नए शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा निकाली गई थी, जो साहबगंज छोटी गंडक नदी में जल भरने के लिए गई थीl गांव के ही दो बच्चे विशाल मौर्य (20) व आदित्य मौर्य (18) भी गए थे, नदी में तैरने के दौरान विशाल मौर्य डूबने लगा जिसे बचाने अजीत मौर्य गया लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई।

तत्काल पुलिस को सूचना दी गईl मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों व एनडीआरएफ की मदद से बच्चों की तलाश करती रही, अभी तक शव का पता नहीं लग पाया हैl वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैl गाँव में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलते ही विधायक विनय प्रकाश गोंड़, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरूण सिंह भी मौके पर पहुंचेl घटना की जानकारी लेते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने के लिए आश्वासन भी दिया l

कुशीनगर में बिजली करंट के चपेट में आने से 03 युवकों की मौत

कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सपहां महतो टोला में खेत के पास विद्युत तार के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गईl खेत की सुरक्षा के लिए चारों तरफ करंट युक्त तार लगाई गई थी। जिसमें करंट आ रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात से ही गांव के तीनों  युवक गायब थे।मंगलवार को सुबह तीनों को एक खेत के पास मृत अवस्था में मिले।

बताया जा रहा है कि लहरी कुशवाहा आवारा पशुओं के बचाव के लिए खेत के चारों तरफ करंट युक्त तार लगाया था। जिसमें करंट आ जाने से तीन युवक विशाल (22) अमरजीत शर्मा (30) व सन्नी 20 की मौत हो गईl इसकी जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जूट गई, लोगों में इसको लेकर आक्रोश बढ़ा हुआ हैl

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि अगर यह तार नहीं होता तो तीनों लोग की जान नहीं गई होती,लोगों ने जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी व कड़ी कार्यवाही की मांग किया।l

वही जानकारी होने पर डीएम उमेश मिश्रा, एसपी संतोष मिश्रा व एसडीएम कप्तानगंज योगेश्वर सिंह भी मौके पर पहुंचे, घटना की जानकारी लेते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

एसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि इस मामले पर पीड़ित परिजनों से तहरीर प्राप्त करके मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है और साथ ही साथ जो दोषी व्यक्ति है जिसका खेत है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही हैl।

साथ ही उन्होंने आगे कहा आप सबसे अपील है कि खेतों में करंट छोड़ने वाला कृत्य ना करें, जिससे ऐसी घटना हो और यदि आपके संज्ञान में कोई ऐसा कृत्य है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

कुशीनगर में यज्ञ मंडप पर बन रहे विद्यालय का विरोध के बाद हुआ स्थाई निस्तारण

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के अंतर्गत हरपुर माफी बनिया टोली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (संविलियन) में हो रही भवन निर्माण को ग्रामीणों ने रोक दिया था। क्योंकि विद्यालय प्रांगण में ब्रह्म स्थान व यज्ञ मंडप है। यज्ञ मंडप के जगह पर ही भवन निर्माण हो रही थी! ग्रामीणों के रोकने के बावजूद निर्माण शुरू कर दिया गया।

जिसको लेकर व्यापक स्तर विरोध शुरू हो गया।  गांव के यज्ञ समिती के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय का कहना है कि इस जगह पर दो बार विष्णु महायज्ञ का आयोजन हो चुका है, इसके बावजूद निर्माण शुरू कर दिया जबकि हम लोगों ने विरोध किया था।

वहीं मोहन गुप्ता का कहना है कि ब्रह्म स्थान बहुत पुराना देव स्थल है, सभी धार्मिक व मांगलिक कार्य पर परिक्रमा की जाती है, भवन निर्माण के लिए भरपुर जगह खाली है।

प्रधानाध्यापक हरिओम सिंह का कहना है कि ग्रामीणों के आपत्ति  पर विचार व मंथन के करने के बाद निर्णय लिया गया है कि भवन निर्माण किसी अन्य जगह पर किया जाएगा। इसके लिए पुराने भवन नीलामी के बाद खाली पड़ी जगह चिन्हित किया गया है।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश द्विवेदी, डीसी निर्माण गौरव पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद, रामअवध, बृजेश, प्रदुम्न, अरुण, पवन, सोमारी देवी, रामसेवक, महेंद्र, रमेश, कौशल्या देवी, विनोद लाल, इंद्रवासी देवी, अतवारी, तारा, विकास, अमित, उपेंद्र, नीरज आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS की 100 सीटों पर होगा दाखिला, नेशनल मेडिकल कमीशन से मिला मंजूरी 

कुशीनगर : प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से जानकारी दिया है कि प्रदेश में MBBS की सीटों में 950 सीटों का बढ़ोतरी हुआ है तथा सत्र: 2024-25 में दाखिला भी मिलेगा।

जिसमे जनपद कुशीनगर भी शामिल है जिले के नव निर्मित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कुशीनगर के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन ने 100 सीटों के लिए मंजूरी दे दी है।

अब इस 2024-25 सत्र में प्रवेश के साथ ही पढाई हो शुरू हो सकेगा।

पीड़ित परिवार को मदद के लिए आगे आए समाजसेवी

कुशीनगर– समाज अगर चाह दे तो कोई गरीब परिवार अपने आपको असहज महसूस नहीं करेगाl कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया के हरपुर माफी टोला कुंवर छपरा में 7 अप्रैल को जर्जर मकान गिरने से एक ही परिवार के दो भाई का निधन हो गया था जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गए थे।

मृतक शंभू के 6 लड़कियों में पांच अविवाहित हैं, जबकि मृतक प्रभु के दो अविवाहित लड़की व एक 8 वर्षीय लड़का हैl परिवार में आफत का पहाड़ टूट रहा था।

ऐसे वक्त में गांव का ही पवन गोरखपुरी जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र है, जो अपने स्तर से परिवार के लिए मदद अभियान चलाया।

मदद अभियान में लोग बढ़ चढ़कर आगे आए, जिससे इस अभियान से लगभग 38 हजार रूपये एकत्रित हुआl जिसको मृतक के पिता शंकर को सुपुर्द कर दिया गयाl

पवन गोरखपुरी का कहना है कि गरीबों व असहायों की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है।

हर सामर्थ्यवान व्यक्ति को गरीबों और असहायों की मदद के लिए आगे आना चाहिएl

इस मौके पर राजू मौर्य, मोहन गुप्ता, रामसेवक उर्फ विधायक, विजेंद्र कुमार, सोमनाथ, विशम्भर मौर्य, सोनू मौर्या, अमित कुमार, सचिन, उपेंद्र, रामदेव, अमर, पप्पू मौर्य, चंद्रभान, राम विलास इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

कुशीनगर में दुःखद हादसा : 06 बेटियों के पिता की घर की छत गिरने से मौत

रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफ़ी गांव में एक बेहद ही दुखद घटना घटी है। जहां पुराने घर की छत तोड़ने के दौरान, छत गिरने से 06 बेटियो के पिता की मौत हो गई। वही अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी अनुसार उक्त गांव के शंकर व उनके पुत्र शंभू और प्रभु पुराने घर की छत तोड़ने का कार्य कर रहें थे तभी छत की दीवार गिरने से तीनों दब गए।

चिखपुकार सुनकर आस पास के लोगों ने किसी तरह निकाला लेकिन हादसे में शंभू की मौत हो गई वहीं 02 अन्य लोग घायल हुए है जिनका ईलाज जारी है।

वही इस घटना से पूरे इलाके में शोक है बेटियों के रोने से सभी लोगों की आंखें नम हो जा रही है।