Home Blog Page 29

Kushinagar News: कुशीनगर के 10 नगर पंचायतों सीटों में 05 भाजपा, 04 निर्दलीय और 01 पर बसपा की जीत

कुशीनगर : जिले के कुल 10 नगर पंचायतों सीटों पर नगर निकाय चुनाव 2023 के परिणाम में जहां बीजेपी ने 10 में से 05 सीटों पर जीत दर्ज़ की है तो वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने कुल 04 सीटों पर जीत दर्ज किया है। वही बहुजन समाज पार्टी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 01 जिले में खाता खोलने में कामयाबी पाई है।

नगर पंचायत नाम राजनीतिक दल जीते प्रत्याशी का नाम 
छितौनीनिर्दलीय अशोक निषाद
फाजिलनगर निर्दलीय शत्रुमर्दन शाही
सुकरौली निर्दलीय राजनेती
मथौली निर्दलीय नवरंग सिंह
तमकुहीराज भाजपा जय प्रकाश 
रामकोला भाजपासुनीता 
कप्तानगंज भाजपासुशीला 
खड्डा भाजपासंगीता 
सेवरही भाजपासोनिया 
दुदही बसपा शायदा खातुन
kushinagar nagar panchayat election result 2023

Kushinagar News: दुदही नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बहुजन समाज पार्टी की शायदा खातुन की जीत 

कुशीनगर : जिले के दुदही नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बहुजन समाज पार्टी की शायदा खातुन ने जीत दर्ज किया है।

Kushinagar News: हाटा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी की जीत 

0

कुशीनगर : जिले के हाटा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के रामानंद सिंह ने जीत दर्ज किया है। इसके पूर्व यह सीट बीजेपी के पास थी।

Kushinagar News: कप्तानगंज नगर पंचायत से BJP प्रत्याशी सुशीला जीती

कुशीनगर : जिले के नगर पंचायत कप्तानगंज अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी सुशीला ने जीत प्राप्त किया है।

Kushinagar News: खड्डा नगर पंचायत अध्यक्ष पद बीजेपी की जीत

कुशीनगर- नगर पंचायत खड्डा में बीजेपी की जीत,भाजपा प्रत्याशी संगीता वर्मा 1163 वोटों से जीती. जिन्हे कुल 5355 मत प्राप्त हुऐ है।

UPSSSC Exam Answer Key: वन दरोगा भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 30 अप्रैल को वन दरोगा भर्ती के मुख्य परीक्षा का आयोजन लखनऊ में हुआ था। जिसका आयोग ने उत्तर कुंजी जारी कर दिया है जिसे आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

वही जारी कुंजी के बाद आयोग ने अभ्यार्थियों से उत्तर कुंजी के संबंध में किसी भी आपत्ति के लिए ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया है जहां अभियार्थी अपनी शिकायत दर्ज़ करा सकते जो 15 मई तक किया जा सकेगा।

Kushinagar News: कुशीनगर में पुलिस ने अवैध गांजा की बड़ी खेप पकड़ी 

कुशीनगर : जिले में मंगलवार को तरयासुजान थाना पुलिस द्वारा तलाशी में 100 किलो से अधिक का अवैध गांजा की खेप साहित 02 तस्करों को पकड़ा हैं।

जिसे उड़ीसा, असम और पश्चिम बंगाल से लाकर यूपी और बिहार में करते थे सप्लाई करते थे। पकड़े गए दोनों तस्कर यूपी के मैनपुरी जिले के रहने वाले है।

उनके विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज़ कर जेल भेज दिया है।

UPSSSC Lekhapal Result: लेखपाल परीक्षा के नतीजे घोषित

लखनऊ : यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिसका रिजल्ट निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Click here to View Rajasva Lekhpal Mains Examination (PET- 2021)

UPPBPB UPDATE: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपने वेबसाईट में किया बड़ा बदलाव, बेहतर इन्टरफेस के साथ आया अपडेट वेबसाईट

लखनऊ : बहुत लम्बे अरसे बाद यूपी पुलिस पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने अपने ऑफिकल वेबसाईट को अपडेट कराया है।

जो बेहतरीन इंटरफेस व डिज़ाइन में तैयार है और जहां प्रत्येक जानकारी मॉड्यूल अलग और बेहतरीन है।

पहले जहां यह केवल साधारण था और हर बार के अपडेट के बाद पुरानी जानकारी निचे छिप जाती थीं जिसे स्क्रॉल कर के खोजना पड़ता था।

वही अब अलग अलग सेक्शन बन गए है जैसे: Recruitment Rules, Result, Tender, Promotion, Direct Recruitment etc. बने है। साथ ही लेटेस्ट जानकारी के लिए सबसे ऊपर टॉप 7 नोटिस आटो स्कोर्ल होते देख सकते है।

आधिकारिक वेबसाइट के बड़े अपडेट के नव नियुक्त डीजीपी आरके विश्वकर्मा के प्रयास को माना जा रहा है क्यों कि डीजीपी के पूर्व वही भर्ती बोर्ड की ज़िम्मेदारी देख रहे थे।

Kushinagar News: कुशीनगर में निरहुआ के रोड शो में बीजेपी कार्यकर्ता लेकर पहुंचे बुलडोजर

कुशीनगर : जिले में 04 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पूर्व चुनाव प्रचार अभियान रोड शो जोरों शोरों से चल रहा है।

सोमवार को भोजपुरी फिल्म स्टार और आजमगढ़ जिले से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी कुशीनगर पहुंचे जहां जिले के बीजेपी से जुड़े विधायक व सांसद एव कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

तथा अलग अलग नगर पालिका व नगर पंचायत में बीजेपी के प्रत्याशी के लिए रोड शो और लोगों से वोट करने का अपील किया।

इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं बड़े उत्साह में दिखे वही रोड शो के दौरान बुलडोजर पर सवार होकर नारेबाजी करते हुऐ दृश्य कैद हुआ।