कुशीनगर। जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसिया में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के समीप एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त गांव के ही निवासी कृष्ण दत्त पांडेय के रूप में हुई है।
गुरुवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो उन्होंने युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रामकोला थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

