जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसया-सेवरही मुख्य मार्ग पर स्थित कोरया इलाके में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।शव की शिनाख्त ग्रामीणों की मदद से मृतक की पहचान सरिसवां गांव के निवासी 24 वर्षीय संजीत के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह बीती देर रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। भोर में कोरया इलाके में सड़क किनारे उसका शव बरामद हुआ।
आशंका जताई जा रही है कि बीमारी के दौरे या ठंड के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है, वही गांव के लोगों का कहना है कि इसे मिर्गी की बीमारी थी, हालांकि स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

