कुशीनगर में तेज रफ्तार थार का कहर: पुलिस का पीछा करते हुए ऑटो से टक्कर, मां ने बच्चे के साथ कूदकर बचाई जान

0
11

कुशीनग : जिले के कसया कस्बे में एक काली महिंद्रा थार एसयूवी ने सड़क पर आतंक मचा दिया। पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और कई वाहनों से टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की। इस दौरान थार ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक महिला ने अपने शिशु के साथ कूदकर जान बचाई।

घटना मंगलवार शाम पुरानी फाजिलनगर रोड के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल पर थार का पीछा कर रहे थे, जो गोला बाजार से पुरानी फाजिलनगर रोड की ओर जा रही थी। जब पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, तो उसने वाहन की स्पीड बढ़ा दी और भागने लगा। भागते हुए थार ने कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें एक ऑटो शामिल था। ऑटो में सवार महिला और बच्चा बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

वही कुशीनगर पुलिस द्वारा जारी बयाना में बताया गया है की गाड़ी और मालिक की पहचान कर ली गई है क़ानूनी कार्यवाही प्रक्रिया जारी है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.