कुशीनगर जिले के शाहपुर खलवापट्टी (बाजार टोला क्षेत्र) में बिजली की लंबे समय से चली आ रही समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है।
ग्राम प्रधान संतोष कुशवाहा ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव कई महीनों से अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली आपूर्ति या तो बहुत कम है या बिल्कुल नहीं मिल रही।
कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इस क्षेत्र में ट्रांसफार्मर ओवरलोड, बार-बार खराबी और अपर्याप्त क्षमता की समस्या पुरानी बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने विधायक और सांसद को कई बार समस्या की जानकारी दी है।
एक साल पहले देवरिया सांसद शशांक मणि ने भी 25 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह 100 केवीए लगाने के लिए विभाग को पत्र लिखा था, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

