कुशीनगर: निर्माणाधीन ओवरब्रिज का सपोर्ट ढ़हा, कार्य के गुड़वक्ता पर उठे सवाल

0
12

कुशीनगर : गुरुवार को जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा तिराहे (महाराणा प्रताप चौक) पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पिलर का सपोर्टिंग हिस्सा (सपोर्ट ट्रैक) अचानक ढह गया।

इस हादसे में निर्माण कार्य में लगे तीन मजदूर मलबे की चपेट में आ गए।पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पिलर की ढलाई के दौरान सपोर्टिंग हिस्सा गिरने से तीनों मजदूरों को चोटें आईं।

गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। निर्माण कंपनी ने तीनों घायल मजदूरों को तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हाटा में भर्ती कराया।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा भी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया गया।

यह ओवरब्रिज एनएच-28 पर करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा है।ओवरब्रिज का निर्माणाधीन पीलर ढह गया, हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.