कुशीनगर: एसपी की बड़ी कार्रवाई, 28 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

0
8

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गुरुवार (6 अगस्त 2026) देर रात 28 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन संबद्ध कर दिया है।

इनमें एक निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक (दारोगा) और बाकी मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं। सभी को विभिन्न थानों एवं शाखाओं से हटाकर पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी कार्यालय से जारी प्रेस नोट और सूची के अनुसार निरीक्षक मनोज कुमार (प्रभारी चुनाव सेल) समेत उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव (हनुमानगंज), अजय कुमार सिंह (कोतवाली पडरौना), राहुल कुमार राय (पटहेरवा) और नागेंद्र गौंड (तरयासुजान) को लाइन हाजिर किया गया है।

मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों में आशुतोष कुमार द्विवेदी, जयराम यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, शिव कुमार यादव, जालंधर चौहान, अरुण कुमार, विवेक कुमार राय, मदन प्रसाद, आदित्य राजभर, अरविंद यादव, विजय कुमार यादव, रवि सिंह, मोहम्मद अकबर खान, रामभोज साहनी, सोनू भारती,

धर्मचंद्र राय, लक्ष्मण यादव, सचिन कुमार यादव, आशुतोष विश्वकर्मा, सूर्यनाथ यादव और संदीप शर्मा सहित कई अन्य शामिल हैं।

यह कार्रवाई कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और पूर्व में दागी/संदिग्ध रिकॉर्ड वाले कर्मियों के खिलाफ की गई बताई जा रही है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.