कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा नगर में डायल 112 की पुलिस गाड़ी द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारकर मौके से भाग जाने का आरोप लगा है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
वीडियो में सड़क पर गिरी हुई बाइक, जमीन पर पड़ा व्यक्ति और आसपास खड़े स्थानीय लोग दिख रहे हैं।
काली रंग की डायल 112 पुलिस एसयूवी मौके पर दिख रही है। आरोप है कि टक्कर के बाद पुलिसकर्मी घायल की मदद करने या अस्पताल पहुंचाने के बजाय गाड़ी लेकर वहां से चले गए।
मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही जा रही
है।

