Home Blog Page 112

खड्डा में बेटी ने की मां की हत्या,बेटी द्वारा मां की हत्या से लोग हैरान…

कुशीनगर : बीती रात खड्डा थाना क्षेत्र के पिपरिया टोला में माँ के साथ सो रही बेटी ने आधी रात को धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर दी।

सूचना पर पहुँचे स्थानीय पुलिस व आलाधिकारियों द्वारा मौके पर जांच की गयी व पड़ोस में छिपी बेटी को पुलिस अपने साथ ले गयी।वही जांच में हत्या में प्रयोग हुये धारदार हथियार को बरामद कर लिया गया है।वही शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात विद्यावती देवी पत्नी मुन्ना पटेल अपने बेटी संध्या के साथ कमरे में सो रही थी कि रात को  उठी बेटी ने मा का गला रेत पड़ोस में छुप गयी।

वही घायल अवस्था मे किसी तरह विद्यावती अपने बेटे की कमरे तक पहुँच पूरी वारदात के बारे में बताया।

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस व अधिकारी पहुँचे जांच पड़ताल की।

वही बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।लड़की कुछ दिन पूर्व अपने प्रेमी के साथ बैंगलौर गयी थी।परिजनों ने किसी तरह पुलिस द्वारा दबाव बनाकर वापस लाये व प्रेमी द्वारा दिये मोबाइल व उससे संपर्क तोड़ दिया गया।

जिससे नाराज होकर इस बड़े वारदात को अंजाम देने के मामले सामने आ रहे है।

खड्डा विधायक ने जाँच के लिये अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र

कुशीनगर : एटा जनपद में हुये ब्राम्हण परिवार के 05 सदस्यों की हत्या की पारदर्शी जाँच के लिये खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को पत्र लिखा है।

जहां उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद एटा में 05 ब्राह्मण परिवार की हत्या का मामला संज्ञान में आया है नियमित रूप से आप के नेतृत्व में इसकी जांच हो रही है।परन्तु कहीं हत्या तो कहीं आत्महत्या का जिक्र आ रहा है।

अतः आप इस पूरे मामले पर  स्वयं रुचि लेकर सम्बंधित जांच अधिकारी को निर्देशित करे  की पारदर्शी व स्पष्ट जांच हो।

अगर हत्या है तो अपराधी को सजा मिले अथवा आत्महत्या है तो इसके तह तक जाया जाये, आखिर ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा।

अन्य प्रदेशों में फंसे कामगारों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू, हरियाणा से 82 बस चली…

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के एक दिन बाद ही प्रदेश के बाहर फंसे प्रदेश के कामगारों को लाने के पर काम शुरू हो गया है।

जिसके तहत आज शनिवार को हरियाणा से 82 बसों से 2224 लोगों को आज प्रदेश वापस लाया गया है।इन सभी को कोरोना की जांच के साथ ही, इन्हें 14 दिनों तक कोरोटाइन में रखा जायेगा।


गौरतलब है कि शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी ऐसे श्रमिक, कामगार तथा मजदूरों जो अन्य प्रदेशों में लॉकडाउन के दौरान फसे है।उन्हें कुछ शर्तों के साथ उन्हें अपने घर तक लाने की घोषणा की थी।

जिसके तहत अन्य राज्यों में रह रहे लोग जो 14 दिन की कोरोटाइने में अवधि पूरा कर लिया है।उन्हें वापस घर पहुचाने के लिये अधिकारियों को राज्यवार सूची तैयार करने के निर्देश सरकार की तरफ से दिये गये है।

लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे कुशीनगर निवासियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर,पढ़े पूरे ख़बर…

कुशीनगर : शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी ऐसे श्रमिक, कामगार तथा मजदूरों जो अन्य प्रदेशों में लॉकडाउन के दौरान फसे है।उन्हें कुछ शर्तों के साथ उन्हें अपने घर तक लाने की योजना बना रही है।

जिसके तहत अन्य राज्यों में रह रहे लोग जो 14 दिन की कोरोटाइने में अवधि पूरा कर लिया है।उन्हें वापस घर पहुचाने के लिये अधिकारियों को राज्यवार सूची तैयार करने के निर्देश सरकार की तरफ से दिये गये है।साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शेल्टर होम/आश्रय स्थल को सैनिटाइज कर सभी के लिए ताजे व भरपेट भोजन की व्यवस्था की जाए।

14 दिन की संस्थागत क्वारंटीन पूरा करने के उपरांत सबको राशन किट व ₹1000 के भरण-पोषण भत्ते के साथ होम क्वारंटीन के लिए घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में वापस लाए जाने से पूर्व इन श्रमिकों, कामगारों की स्क्रीनिंग व टेस्टिंग कराई जाएगी। तत्पश्चात, बस द्वारा सभी को इनके जनपदों में भेजा जाएगा।
हमारे श्रमिक और कामगार बंधु जिस जनपद में जाएंगे, वहां भी 14 दिन क्वारंटीन का समय पूरा करेंगे।

 

बिग अपडेट : बरवापट्टी में एक पक्षी पर टैग व जीपीएस चिप मिला,कब्जे में लिया गया

कुशीनगर : शुक्रवार को बरवापट्टी थाना के गांव रामपुर पट्टी गांव में एक संदिग्ध पक्षी देखने को मिला है।जिसके दोनो पंखों पर C3 टैग लगा हुआ था।
साथ ही दोनों पंखों के बीच जीपीएस युक्त डिवाइस लगा देखा गया , इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को ग्रामीणों द्वारा दी गयी।
जहाँ वन विभाग द्वारा पक्षी को कब्जे में लेकर जाया गया है।

वही वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह पक्षी गिद्ध प्रजाति का है जो विलुप्त पक्षीयो में शामिल है।

टैग के बारे कहना है हो सकता है किसी संस्था द्वारा इनकी गिनती व निगरानी के लिये टैग किया गया हो।और जीपीएस द्वारा इनकी निगरानी होती हो परन्तु अब कुशीनगर पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गयी है।

गिद्ध पक्षी के बारे में कुशीनगर पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि पक्षी के दोनो पंख पर टैग (C3) पीले रंग के व जी0पी0एस0 टैकर लगा हुआ हैं। जो गिद्ध प्रजनन एवं संरक्षण केन्द्र से सम्बन्धित हैं। उक्त गिद्ध को प्रजनन एवं संरक्षण केन्द्र द्वारा संरक्षित करते हुए उक्त टैग व जी0पी0एस0 लगाकर छोड़ा गया हैं।

जी0पी0एस0 टैकर के माध्यम सें उसकी लोकेशन व गतिविधियों की जानकारी कर डाटा तैयार किया जाता हैं व उनकी संख्या बृद्धि व संरक्षण हेतु उक्त कार्यक्रम सरकार की देखरेख में संस्थाओं द्वारा किया जा रहा हैं।

अतः उक्त गिद्ध पर लगे जी0पी0एस0 टैकर का सम्बन्ध किसी जासूसी या किसी संदिग्ध कार्यवाही से सम्बन्धित नही हैं

नौरंगिया से पूर्व विधायक भुलई भाई से पीएम मोदी ने किया बातचीत

कुशीनगर : पूर्व के नौरंगिया विधानसभा से 1974 में जनसंघ से चुने गये विधायक श्री नारायण उर्फ भुलई भाई से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ़ोन से वार्ता कर उनसे हालचाल जाना।

जहाँ 106 वर्षीय पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री को आश्रीवाद देकर कहा कि वह जब तक रहे देश का नेतृत्व करें।

गौरतलब है कि श्री नारायण उर्फ भुलई भाई पहली बार जनसंघ की टिकट पर 1974 में नौरंगिया(सुरक्षित)से विधायक रहे।तत्पश्चात 1977 के चुनाव में दूसरी बार जनता पार्टी से विधानसभा पहुँचे।आप भी नीचे सुनिये प्रधानमंत्री और पूर्व विधायक के बीच की वार्ता

प्रधानमंत्री से पूर्व विधायक के वार्ता का ऑडियो सांसद विजय कुमार दूबे ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से किया है।जिसे भारी संख्या में लोग सुन व लिख रहे है।

आप भी नीचे सुनिये प्रधानमंत्री और पूर्व विधायक के बीच की वार्ता

डयूटी पर तैनात होमगार्ड व पीआरडी जवान से मारपीट करने के मामले में 06 गिरफ्तार

देवरिया : लॉकडाउन का उल्लंघन कर घूम रहे युवाओं के झुंड ने घर जाने के कहने पर नाराज होकर पिकेट डयूटी पर तैनात एक होमगार्ड और पीआरडी जवान को बुरी तरह मारपीट कर दिया था जिन्हें गंभीर चोट देखते हुए गोरखपुर रेफ़र किया गया।

जहाँ से ईलाज के बाद वापस आये इस मामले में थाना रामपुर कारखाना थाना में मु0अ0सं0 117/2020 धारा 147/148/149/188/332/333/353/308/270/504/506/34 भादवि व 51(बी) आपदा प्रबन्धन अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

अब इस मामले में पुलिस द्वारा मारपीट में शामिल 06 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 14.04.2020 को थाना रामपुर कारखाना क्षेत्रान्तर्गत कोटवा मोड़ पर पिकेट डयूटी पर तैनात पीआरडी जवान जगदीश लाल श्रीवास्तव व होमगार्ड नरेश तिवारी द्वारा रात्रि के समय एकत्र होकर बैठे 08 लोगों को डांटकर भगा दिया गया। 

तत्पश्चात् दि0 18.04.2020 को पुनः उसी स्थान पर उन्हीं लोगों को होमगार्ड व पीआरडी जवान उपरोक्त द्वारा डांटकर घर जाने के लिए कहने पर उक्त व्यक्ति उग्र हो गये तथा होमगार्ड व पीआरडी जवान उपरोक्त से मारपीट की गयी, जिसके संबंध में होमगार्ड नरेश तिवारी की तहरीर पर थाना रामपुर कारखाना पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था।

तदुपरान्त दि0 19.04.2020 को स्थानीय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 01. हिमांशु सिंह पुत्र अनिल सिंह 02. मोनू वर्मा पुत्र स्व0 अशोक वर्मा 03. विनीत यादव पुत्र रामबाबू यादव निवासीगण डुमरी थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को अशोका इण्टर काॅलेज डुमरी के पीछे मन्दिर से एवं अभियुक्त 04. अमित सिंह पुत्र अशोक सिंह 05. राकेश सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह 06. शुभम सिंह पुत्र श्रीराम सिंह निवासीगण-महदेवा थाना रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया को ग्राम कोटवा प्राथमिक विद्यालय के पीछे से गिरफ्तार किया गया।

 

 

लॉकडाउन में घूमने वालों से कराया गया एप डाउनलोड, हिदायत देकर छोड़ा गया…

0

कुशीनगर : रविवार को डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र  द्वारा लॉकडाउन का उलंघन करने वाले लोगों को रोककर घूमने का कारण पूछा गया और इनके स्मार्टफोन में कोविड-19 से बचाव के लिये बने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया गया।

तत्पश्चात उन्हें लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की हिदायत देते हुये छोड़ा गया।इसी तरह पूरे जनपद में पुलिस द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों से एप डाउनलोड कराया गया।

उधर कुशीनगर जनपद के छात्र जो राजस्थान कोटा में आईआईटी व मेडिकल की तैयारी कर रहे थे सरकार द्वारा उन्हें बसों से जिलों में पहुँचाया जा रहा।

इसी के तरह बाहर से आने वाले छात्रों को प्रशासन द्वारा हाटा के संत पुष्पा इंटर कालेज में कोरेनटाइन सेन्टर बनाया गया है।जिसकी जांच हेतु डीएम व एसपी पहुँचे।

Sant pushpa hata inter college
संत पुष्पा इंटर कॉलेज मे निरीक्षण करते हुए

यहाँ सभी छात्रों के जांच होंगे सामान्य होने पर घर भेजा जा सकता है जिन्हें घर पर भी 14 दिन तक कोरेनटाइन रहना होगा।

शासन द्वारा कुशीनगर को किया गया नेगेटिव मार्किंग,उठे कई सवाल…

कुशीनगर : शासन द्वारा प्रदेश के सभी 75 जनपदों को कोरोना (कोविड 19)के विस्तार से रोकने के लिये जारी लॉक डाउन को प्रभावी रूप से की गई कार्यवाही या ना करने पर समस्त जनपदों की मार्किंग की गई है।
जिसके क्रम में शासन द्वारा कुशीनगर जनपद को नेगेटिव मार्किंग करते हुये असन्तोषजनक बताया गया है।जिसके कारण में लिखा गया है कि जमातीयो का ना पकड़ा जाना व पुलिस पर हमले की एक घटना है।
परन्तु शासन के इस टिप्पणी पर पुलिस व प्रशासन द्वारा किये गये कार्यों को देखे तो असन्तोषजनक करने व टिप्पणी करना सही नही लग रहा।
क्योंकि की जिले के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों का कार्य जिले में कोरोना को लेकर जारी लॉक डाउन का पालन कराने में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
साथ ही बाहर से आये असम राज्य निवासी 10 जमतियो को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी पाई व अब तक जिला कोविड 19 के प्रभाव से बचा हुआ है।
वही अब तक जिले में पुलिस बल पर कही हमले की मामला सामने नही आया परन्तु यहाँ दिखाया गया जो समझ से परे है।

इस लिये शासन से अपेक्षा की जाती है कि इसका पुनः अवलोकन कर टिप्पणी किया जाये जिससे यहाँ के अधिकारियों व कर्मचारियों में मनोबल बढ़े व और बेहतर तरीके से लॉक डाउन को लागू कराये।

सौ : सोशल मीडिया , कुशीनगर को लेकर की गई मार्किंग रिपोर्ट

कसया में गैस एजेंसी गोदाम से बदमाशों ने 03 लाख लूटे,ग्राहक बन पहुँचे थे…

0

कुशीनगर : कसया थानाक्षेत्र से एक बड़ी ख़बर सामने आई है जहां बाइक सवार बदमाशों ने ग्राहक बन सिलेंडर लेने के बहाने क्रांति गैस एजेंसी के गोदाम पहुँचे।
तथा लॉक डाउन के कारण सन्नाटे में गैस गोदाम के मैनेजर से 03 लाख रूपये लूट फ़रार हो गये।पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

और उपडेट जल्द