Home Blog Page 121

फैक्ट्री में गैस रिसाव से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत, जहरीली गैस बना काल

सीतापुर : यूपी के सीतापुर जनपद के बिसवां के चंदन-महमूदपुर पुल में एक दरी बनाने वाले फैक्ट्री में गुरुवार सुबह 7 लोगों के मृत पाये गये है।

मृतको में 03 बच्चें 01 महिला व 03 पुरूष शामिल है।उनके मौत का कारण फैक्ट्री के पाइपलाइन से ज़हरीली गैस रिसाव से होने की बात से सामने आई है।

सीतापुर के डीएम अखिलेश तिवारी ने सभी 07 लोगों के बारे में पुष्टि कर मीडिया में कहा है की मौत का कारण गैस रिसाव है।वही फैक्टरी में अन्य लोगों की होने की आशंका है।

जिसकी सावधानी पूर्वक जांच की जा रही है वही इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुये।दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की बात कही है।

खामपार में चार युवकों की दर्दनाक मौत, स्कूली बस और बाइक सवार के बीच हुआ हादसा

देवरिया : खामपार थाना के भठवा तिवारी गांव के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसे में चार नवयुवकों की मौत की ख़बर है।जिनमे दो की मौत मौके पर हो गयी वही दो की मौत अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गयी।

बताया जा रहा है कि भठवा तिवारी गांव के पास स्कूली बस मार्ग के एक तरफ से जा रही वही दूसरी तरफ से दो बाइकों पर सवार चार युवक जिनकी उम्र 18 से 21 बतायी जा रही थी।

अनियंत्रित होकर बस में जोरदार भिंड़त हुई तथा बस से दो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गयी वही दो की ईलाज के दौरान हुई।वही बस का ड्राइवर हादसे के बाद मौका देख फ़रार हो गया।

नीचे पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र का दुर्घटना पर बयान सुनिये।

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,04 बाइक सहित अवैध शस्त्र बरामद

कुशीनगर : बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने कार्यलय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया।
जिनके पास से चोरी के 04 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है।
इस समंध पुलिस अधीक्षक ने बताया की कप्तानगंज थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर एक युवक अतुल कनौजिया पुत्र रमेश कनौजिया जनपद गोरखपुर को चाँदनी चौक से पकड़ा,तथा उसकी तलाशी के दौरान उससे 01 तमंचा व 02 जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद हुये
पूछताछ में पुलिस को बताया कि आसपास के जनपदों से बाइकों की चोरी कर नंबर बदल इसे नेपाल में बेच कर अच्छी कमाई करते है।
वही पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस ने इसके विरुद्ध धोखाधड़ी, चोरी व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

वही इनके गिरोह में अन्य लोग भी शामिल है जो अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।जिनके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

प्रधान द्वारा 64 लाख गबन मामले में कार्यवाही,मोतीचक ब्लॉक का मामला

कुशीनगर : मोतीचक विकास खण्ड के गांव मुड़िला हरपुर में शौचालय बनवाने के धनराशि से 64 लाख 44 हजार के गबन मामले में डीएम ने कार्यवाही करते हुये।

प्रधान के सभी प्रशासनिक व वितीय अधिकार सीज कर दिया है।जिले में अब तक ऐसे मामले एक दर्जन तक पहुँच चुके है।

बताया जा रहा है कि उक्त ग्राम सभा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुल 812 शौचालयों के लिये कुल 97 लाख 44 हजार जारी हुये परन्तु मौके पर 275 शौचालय निर्माण सही पाये गये।

इस तरह 537 शौचालयों का निर्माण हुआ नही इसकी धनराशि निकाल कर हड़प लिया गया।पंचायत राज विभाग द्वारा इस मामले में प्रधान पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

कुशीनगर सहित सभी प्रस्तावित एयरपोर्टों को हर सुविधा से लैस करने की योजना है: मुख्यमंत्री

लखनऊ : मंगलवार शाम लखनऊ में चल रहे डिफेन्स एक्सपो 2020 के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

जिसमे एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के बारे में बोलते हुए कहा कि हम उत्तर प्रदेश में 11 नए एयरपोर्टों का निर्माण करने जा रहे हैं। जिसमे जेवर, अयोध्या, कुशीनगर सहित सभी प्रस्तावित एयरपोर्टों को हर सुविधा से लैस करने की योजना है।

वही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘चप्पल पहनने वाले व्यक्ति’ का हवाई जहाज में चलने के सपने को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।

मिड डे मील की खौलती सब्जी के भगौने में गिरी तीन साल की मासूम बच्ची,हुई मौत

मिर्जापुर : सोमवार को मिर्जापुर जनपद से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है।प्राथमिक विद्यालय में बन रहे मिड डे मील की खौलती सब्जी में 3 वर्ष की मासूम बच्ची के खेलते खेलतें गिरने से उसकी मौत हो गई।

वही इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है जबकि रसोइया पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ख़बर के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर, अतरी गांव में सोमवार को एक तीन वर्ष की मासूम बच्ची अपने भाइयों संग स्कूल में पढ़ने गयी।

परन्तु वह खेलते खेलतें खुले में बन रहे मिड डे मील की सब्जी खौलते बर्तन में जा गिरी।तथा किसी ने ध्यान नही दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

वही यह देख रसोईयां मौके से फ़रार हो गयी ,वही जब परिजनों को पता चला तो अस्पताल लेकर पहुँचे परन्तु मासूम बच्ची बच ना सकी।

चोरी की 05 बाइक बरामद एक गिरफ्तार, तीन फ़रार नेबुआ थानाक्षेत्र का मामला

कुशीनगर :  नेबुआ नौरंगिया थाना पुलिस ने रविवार रात्रि को गस्त के दौरान सरगटिया-पिपरपांती मार्ग पर, एक युवक को चोरी की बाइक के साथ पकडा जबकि उसके अन्य तीन साथी अंधेरे का फ़ायदा उठाकर भागने में सफल हो गये।

पुलिस ने मौके से चोरी की कुल 05 बाइक बरामद की है वही गिरफ्तार युवक ने अपना पहचान विनय यादव पुत्र बलदेव यादव निवासी सिधुआं बांगर टोला लक्ष्मीपुर थाना कसया पुलिस को बताया।

पुलिस की तलाशी में उसके पास से एक कट्टा कारतूस व चाभी का गुच्छा तथा 415 रुपये नकद व मोबाइल बरामद हुआ।यह सभी बाइक चोर गैंग चोरी की बाइक को नेपाल में ले जाकर बेचने की फ़िराक में थे कि शुरुआत में ही पकड़े गये।

वही फ़रार तीन अन्य अभियुक्तों के बारे में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि उनकी भी पहचान कर ली गयी है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

बीएसए के निरीक्षण में स्कूल मिला बंद, दो निलंबित एक की सेवा समाप्ति का नोटिस…

कुशीनगर : शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार द्वारा आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालयो में औचक निरीक्षण किया गया।

जहाँ पडरौना ब्लॉक के गांव जंगल बनवीरपुर प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद पाया गया।

जिस पर कार्यवाही करते हुये बीएसए ने प्रिंसिपल अमरदीप शुक्ल, सहा० टीचर नीरज पाठक को निलंबित कर दिया।वही शिक्षा मित्र संगीता वर्मा को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है।

कुशीनगर में विदेशी पर्यटकों में आयी कमी, सैकड़ो बुकिंग कैंसिल…

कुशीनगर : नये वर्ष में भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर और बौद्ध सर्किट में विदेशी पर्यटकों खासकर चीनी पर्यटकों में कमी आयी है।जिसका असर होटल कारोबारी व स्थानीय दुकानों पर भी पड़ा है।

इसका मुख्य कारण चीन में फैले कोरोना वायरस बताया जा रहा है जिसके कारण चीनी पर्यटकों ने अपनी पहले से बुकिंग को कैंसिल कर दिया है।

चोरी की तीन बाईक के साथ दो गिरफ्तार, पडरौना कोतवाली का मामला…

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली पुलिस द्वारा बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को को गिरफ्तार किया गया साथ इनके पास से चोरी की तीन बाईक भी बरामद हुई है।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर पडरौना कोतवाली पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन रोड से दो बाइकों पर मौजूद युवकों को पकड़ा गया।जिनके गाड़ी के कागजात की जांच की गयी तो।

इन्होंने बाईक चोरी की मिली वही इनकी निशानदेही पर एक और बाईक बरामद किया गया।इनकी पहचान मनोज यादव पुत्र वीरेंद्र यादव ग्राम जमुनिया महुआ तथा कृष्णा मद्धेशिया पुत्र जयराम बंजारी घाट थाना कोतवाली के रूप में हुई।पुलिस ने इनके विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।