Home Blog Page 129

स्वर्ण व्यवसायी को लूटने में असफल होने पर मारी गोली,पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : रविवार शाम को पटहेरवा थाना क्षेत्र के अशोगवा के सामने अज्ञात बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को लूटने का प्रयाश किया।

जिसमे असफल होने पर बदमाशों ने व्यवसायी को पैर में गोली मार दी तथा चाकू से चेहरे पर वार कर दिया जिसमें युवा व्यवसायी बुरी तरह घायल हो गये।

जिसे ईलाज के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहाँ ख़बर है कि हालत स्थिर है।वही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।

स्वर्ण व्यवसायी के बारे में बताया जा रहा है कि यह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सोहंग निवासी कृष्णा वर्मा है जो पटहेरवा क्षेत्र के बड़हरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान चलाते है।

रोज की तरह रविवार को दुकान बंद कर कुछ जेवरों के साथ घर जा रहे थे कि रास्ते मे बदमाशों ने हमला कर दिया।

विधायक पवन केडिया ने बीएसए से की शिक्षक की शिकायत, जांच कर स्थानांतरण की मांग…

कुशीनगर : हाटा से विधायक पवन केडिया ने सुकरौली बीआरसी में तैनात एक शिक्षक के विरुद्ध उनके व्यवहार के लिये जांच कर स्थानांतरण की मांग बीएसए से पत्र के माध्यम से की है।

विधायक द्वारा यह पत्र इसी माह के 04 तारीख को लिखी गयी है जिसमे में उन्होंने लिखा है कि ब्लॉक सुकरौली के बीआरसी परिसर में पूर्व माध्यमिक

विद्यालय में तैनात शिक्षक हरिचन्द्र मिश्रा का कार्यशैली बहुत ही असंतोष जनक है जिससे आम लोगों में असन्तोष व्याप्त है।

तथा शिक्षक की जांच कर करते हुए स्थानांतरण की मांग की है।

फर्जी पासपोर्ट गिरोह का खुलासा, दो पुलिस कर्मी सहित 10 आरोपी गिरफ्तार…

मऊ : मऊ पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिनमे उनके खुद विभाग के कर्मी भी शामिल है।कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कब्जे से 09 लैपटाप, 11 मोबाइलफोन, 33 पासपोर्ट आ0फार्म, 04 पासपोर्ट आ0फार्म फर्जी मार्कशीट लगा, 50 हजार रुपये व अन्य समान बरामद हुआ है।

इस समंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में कई पासपोर्ट सत्यापन में लगातार अनियमितता की शिकायत मिली थी।जिसकी जांच स्वाट टीम से कराई गई जिसमें सामने आया कि इसमें 12 लोग शामिल है जिनमे 4 लोग पुलिस तथा 8 लोग अन्य है।

गिरोह पासपोर्ट के ESNR कराने के हाईस्कूल की फर्जी डिग्री बनाता था तथा इसकी जांच की प्रक्रिया में लचीला रुख रख पासपोर्ट बनवाता था।

पुलिस विभाग से इसमें 01 होमगार्ड,1 अनुवादक तथा 02 एलआइयू के कर्मी शामिल है।एलआइयू कर्मियों पर आरोप यह भी है कि इन्होंने प्राइवेट आदमी रख कागजात की जांच कराते थे धन उगाही करवाते थे।

बरहाल दो एलआइयू कर्मियों को छोड़ बाकी 10 लोग पुलिस की गिरफ्त में है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिये टीमें भेजी गई है।

नीचे पुलिस अधीक्षक का बयान देखिये

कुशीनगर कृषि विभाग पर पूर्व मंत्री ने लगाया बड़ा भ्रष्टाचार करने का आरोप, सीएम से की जांच की मांग…

कुशीनगर : जिले के क़ृषि विभाग में एक बड़ा भ्रष्टाचार होने की बात पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह अपने फेसबुक पेज पर लिखा है। और इसमें सीधे सीधे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बेटे सुब्रत शाही का नाम से जारी बिल को सार्वजनिक किया है।

कृषि मंत्री पर हमला बोलते हुये मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच की मांग की है।

उन्होंने लिखा है कि

कुशीनगर क़ृषि विभाग में एक बड़ा भ्रष्टाचार, कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही दे इस्तीफा।प्रदेश सरकार द्वारा टैक्टर उपकरणों पर सरकारी अनुदान दिया जा रहा है।

सिर्फ पात्र गरीब किसान को लेकिन अनुदान का लाभ लिये खुद मंत्री शाही जी जो शासनादेश के विरूद्ध है।अपने लड़के के नाम से 17लाख,92,हजार, का ट्रैक्टर व उपकरणों को लिये अपने लड़के के नाम से जिस पर लगभग 7लाख 85 हजार रुपये का अनुदान है।

माननीय मुख्यमंत्री जी आप इस मामले को संज्ञान लीजिए व जांच कराने की कृपा करें।

कुशीनगर बीजेपी के प्रेमचन्द्र मिश्र जिलाध्यक्ष निर्वाचित…

कुशीनगर : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की ओर से 6 दिसम्बर को देर शाम प्रदेश के 20 नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी।

जिनमे कुशीनगर भी शामिल है, इस बार कुशीनगर बीजेपी की कमान प्रेमचन्द्र मिश्र के हाथों में मिली है।

बस्ती में दिनदहाड़े ICICI बैंक कर्मियों को बंधक बना 40 लाख की लूट…

बस्ती : बस्ती जिले से बड़ी ख़बर आ रही है जहाँ आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे के दम पर 30 लाख की लूट की है जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है।

 मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोडवेज के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक(ICICI BANK) में आधा दर्जन से अधिक हेलमेट पहने बदमाशों ने पहले बाहर खड़े गार्ड को कब्जे में लिया तथा तथा बैंक के अंदर पहुँच हथियार के दम पर

बैंक कर्मियों तथा ग्राहको से पैसा लूट फ़रार हो गये जो 40 लाख बतायी गयी है।पहले यह लगभग 25 से 30 लाख के करीब सामने आया था अब 40 लाख की लूट की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

वही सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयाश कर रहे है।

अपडेट जारी…

22 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव, पुलिस ने हत्यारे को पकड़ा…

महराजगंज : महराजगंज जिले के घुघली थानाक्षेत्र के बारीगांव में 22 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर गन्ने के खेत मे ठिकाने लगा दिया गया था।

हालांकि शव को गांव के व्यक्ति की नजर पड़ी तो मामला उजागर हुआ तथा मौके पर पुलिस के आलाधिकारीयो ने मौके वारदात का जायजा लिया।

तथा पुलिस ने परिजनों से जानकारी के आधार और जांच से हत्यारे तक पुलिस पहुँची जिसे गिरफ्तार कर लिया।साथ ही हत्या में प्रयोग किये गये चाकू को बरामद कर लिया है।

मृतका युवती 22 वर्षीय दुर्गावती पुत्री रामसेवक शौच करने गई थी, जब काफ़ी समय बीतने के बाद भी नही आई तो परिजनों ने खोज बिन शुरू की।

इसी बीच किसी ने उसका शव खून से लथपथ प्राथमिक विद्यालय के पास गन्ने के खेत मे पड़ा देखा, सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा जांच में पुलिस ने मृतका के पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में उपयोग किये गये चाकू को भी बरामद कर लिया है।

जाली नोट बनाने वाले तीन युवक पुलिस गिरफ्त में, रामपुर कारखाना का मामला…

देवरिया : रामपुर कारखाना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कंप्यूटर(Computer) की मदद से फोटोशाप(Photoshop) का प्रयोग कर जाली नोट(note) बनाने वाले तीन युवकों को पकड़ा है।

इनकी पहचान देवरिया धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजाराम प्रसाद निवासी-महराजगंज थाना रुद्रपुर, संदीप कुमार पुत्र रामानन्द ,निवासी-जंगल सरैया थाना-रुद्रपुर जनपद
देवरिया,सन्नी कुमार पुत्र गुलाब प्रसाद निवासी-गोरया
घाट थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया केे रूप में हुई हैं।

वही अभी इनके कई साथी फ़रार है जिनकी तलाश जारी है।इनके पास से पुलिस ने कुल 51850 रुपये जिनमें 100 व 50 के जाली नोट शामिल है, साथ ही तीन मोबाइल फोन(Mobile phone), कंप्यूटर(Computer), प्रिंटर, स्कैनर बरामद किया गया है।

 

11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुराचार,अम्बेडकर नगर का मामला…

अम्बेडकरनगर : अम्बेडकर नगर जिले के थाना अकबरपुर के सदरपुर गांव में 11वर्षीय नाबालिक बालिका दरिंदगी की शिकार, हुई है।पीड़ित परिजन जब स्थानीय थाना पहुँचे तो उनके शिकायत को गंभीरता से नही लिया गया।

फिर डीएसपी की आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है, पीड़िता अपने बहन के घर गयी थी जिसका अपहरण कर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया।

लड़की के विरोध जताने पर उसका हाथ भी तोड़ दिया गया, मामला मीडिया में आने पर पुलिस हरकत में आई तथा दोषियों को पकड़ने का दबिश दे रही है।

नाराज पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को काटा,कुबेरस्थान थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव सरया डीह में पत्नी द्वारा अपने पति के चाल व्यवहार ख़राब रहने के कारण नाराज पत्नी ने सोते हुए पति के रात में प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है।

मामला दो दिन पूर्व का है परन्तु सामने अब आया है, बताया जा रहा है कि गुलाब चौहान नाम के व्यक्ति ईट भट्टे पर चालक है, वही कार्य के दौरान एक मजदूर से शादी की थी जो झारखंड राज्य से है।

दो दिन पूर्व रात में सोने के दौरान पत्नी ने धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट(private part) काट फ़रार हो गयी।जब इसकी भनक परिजनों को हुई तो आनन फानन में निजी अस्पताल ले गये।

जहाँ उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाने की सलाह दी गयी है जहाँ ईलाज जारी वही अभी हालत गंभीर बनी हुई है।मामले की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।