Home Blog Page 133

बिना मान्यता विद्यालय संचालित करने वालों को तीन दिनों का अल्टीमेटम, नये बीएसए ने जारी किया आदेश…

कुशीनगर : जिले में नये तैनाती पाये बीएसए विमलेश कुमार ने आते ही बिना मान्यता के चल कि चल रहे विद्यालय पर सख्ती करनी शुरू कर दी है।

बीएसए ने बिना मान्यता प्राप्त संचालित विद्यालयों को 3 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि तीन दिनों के भीतर विद्यालय का संचालन बंद कर 100 रुपये के स्टैंप पर विद्यालय की बंद फोटो के साथ शपथ-पत्र संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के जरिये कार्यालय को उपलब्ध कराये।

अन्यथा अभियान चलाकर बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज व एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया जायेगा।

जिसके जिम्मेदार वह स्वयं होने, बीएसए ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर आ रही शिकायत पर बड़ी कार्यवाही करने की बात कही है।

अब देखना है सही मायने में इन विद्यालयो पर सख्ती होती है या केवल पूर्व के भाती कोरम पूरा होता है।

आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी और बच्ची की हत्या, दो अन्य बच्चे गंभीर हालत में भर्ती…

आजमगढ़ : आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर भरौलिया गांव में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला आया है।वही दो बच्चे गंभीर हालत में है जिन्हें बीएचयू ले जाया जा रहा है।

ख़बर के अनुसार उक्त गांव में पति-पत्नी और दो वर्ष की बच्ची की रॉड से वार कर निर्मम हत्या कर दी गयी है।वही दो बच्चे गंभीर हालत में भर्ती थे जिन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा जा रहा है।

घटना रात के दो बजे के करीब बतायी जा रही है जबकि इसके बारे में पता सुबह 7 बजे के करीब चला है, इसका कारण मृतकों का घर गांव से थोड़े दूर खेत मे बताया जा रहा है।

वही मृत महिला के साथ मौत से पहले दुष्कर्म करने की आशंका जताई जा रही है,क्योंकि की उसका शव अर्धनग्न अवस्था मे पाये जाने की बात सामने आ रही है।

मौके पर पुलिस के आलाधिकारी के अलावा फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, अन्य पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

अपडेट जारी…

पैसा नही मिला तो प्रधान ने बना बनाया शौचालय तोड़वा दिया,दुदही ब्लॉक का मामला…

कुशीनगर : गांवों में शौचालय निर्माण के धांधली, लापरवाही के अनेकों किस्से तो रोज सुनने देखने को मिलते ही परन्तु अब एक नया मामला सामने आया है जो थोड़ा अलग है।

दुदही ब्लॉक के शाहपुर खलवा पट्टी मे विंध्याचल चौहान पुत्र स्वo राम जी चौहान के नाम पर शौचालय आवंटित हुआ था।गांव के प्रधान ओमप्रकाश चौहान पर पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि, 

प्रधान पहले तो शौचालय निर्माण के लिये पैसे की मांग की परन्तु पैसा देने में असमर्थता जताई तो किसी तरह शौचालय की दीवार व दरवाजा लगाकर अधूरा कार्य कराया।जिसमे ना तो सीट लगा ना ही टंकी बनाये गये।

अधूरे शौचालय बनने के कई माह बाद फिर पैसे की मांग की जब नही मिला तो प्रधान ने बने अधूरा शौचालय के ईट व दरवाजा तोड़वा कर उठवा लिया।

परिवार ने जब इस पर आपत्ति जताई तो प्रधान ने विवादित जमीन होने का हवाला देकर तोड़ने की बात कही, जबकि परिवार का कहना है कि शौचालय उसके हिस्से की कास्तकारी जमीन पर बनी हुई थी।

पीड़ित परिवार इस पूरे प्रकरण पर जांच कर प्रधान के विरुद्ध कार्यवाही की मांग कर रहा है।

 

 

पासपोर्ट प्रकरण में आवेदक से दुव्यर्वहार मामले पर सिपाही निलंबित, कुबेरस्थान थाना का मामला…

कुशीनगर : कुबेरस्थान थाना के एक सिपाही(मुंशी) को पासपोर्ट के लिये आये जांच पर रिपोर्ट लगाने के लिये, पैसे की मांग और आवेदकों से दुव्यर्वहार करने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि थाने में तैनात रहे सिपाही (मुंशी) संतोष यादव पासपोर्ट से समन्धित जांच रिपोर्ट थाना स्तर से लगाते थे, एक आवेदक का रिपोर्ट लगाने के लिये 1500 की मांग की गयी।

और जब आवेदक ने 500 से ज्यादा देने में असमर्थ बताया तो मुंशी आवेदक से दुव्यर्वहार करते हुऐ फॉर्म फाड़ देने व बिना पैसे के काम नही होने का हवाला दिया।

इस प्रकरण की शिकायत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र को मिली तो इसे गंभीर मानते हुऐ मुंशी को निलंबित कर दिया।

जैसा कि आप सब जानते है पासपोर्ट के नाम उगाही नई नही है यह पुरानी है और लगभग सभी थानों को अलग अलग रेट फिक्स है जो आवेदकों को मजबूरन देना ही पड़ता है।

स्कॉर्पियो चोरी करके भाग रहे बदमाशों ने टोलकर्मियों को रौंदा, एक कि मौत…

कुशीनगर : हेतिमपुर टोल प्लाजा  पर स्कॉर्पियो चोरी करके भाग रहे बदमाशों ने टोलकर्मियों द्वारा रोके जाने पर उन्हें रौंदते हुऐ, भाग गये।

जिसमे एक कि मौत हुई है व अन्य उनके सहयोगी घायल बताये जा रहे है।

मृतक की पहचान श्याम सुंदर यादव पुत्र रघुवीर यादव निवासी तेंदुआ थाना खजनी जनपद गोरखपुर (उम्र 57 वर्ष) ठोकर लगने से

अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई तथा भूपेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी फुलवामऊ थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर (उम्र 35 वर्ष) व विजय गौड़ पुत्र रामकेवल निवासी गणेर थाना भलुअनी जनपद देवरिया घायल हो गए।

पुलिस मौके पर पहुँच सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

देवरिया पुलिस ने बयान जारी कर बताया है कि राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर  से एक स्कार्पियो वाहन चोरी कर अभियुक्तों द्वारा उसका नंबर प्लेट UP 54 A 8787 बदलकर लेकर भागा जा रहा था।

जिसका पीछा बस्ती पुलिस लगातार कर रही थी बस्ती पुलिस की सूचना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा हेतिमपुर टोल प्लाजा पर वाहन को रोकने हेतु बैरियर गिरा दिया था।

उपरोक्त स्कार्पियो वाहन गोरखपुर की तरफ से तेजी से आती हुई दिखाई दी जो पुलिस बल को देखकर तत्काल टोल प्लाजा के पास ही डिवाइडर से गोरखपुर की तरफ मोड कर भागने का प्रयास करने लगी जिसमें टोल प्लाजा कर्मचारी की मौत और घायल हुये।

वही पुलिस की घेराबंदी देख वाहन चोर स्कार्पियो को हाटा गौरी बाजार रोड पर छोड़ भाग निकले,स्कार्पियो को बस्ती पुलिस द्वारा बरामद कर साथ ले गयी।

वही रामपुर कारखाना थाना में इस समंध में मामला पंजीकृत किया गया है।

अभी पिछले दिनों ही टोल प्लाजा के पास सीतामढ़ी से जयपुर जा रही लग्जरी बस पलट गई थी जिसमे 5 लोगों की मौत और एक दर्जन लोग घायल हुये थे।

युवक की निर्मम हत्या,आरा मशीन के पास पड़ा मिला शव,पुलिस जांच में जुटी…

देवरिया : सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमेठी में शनिवार सुबह एक फर्नीचर व्यापारी का शव मिला। व्यापारी के सर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर निर्मम हत्या की गई है।

मृतक ऋषिकेश शर्मा देवरिया खास निवासी है,अमेठी गांव में फर्नीचर की दुकान है, जहाँ वह रहते भी थे,बीती रात अज्ञात बदमाशों ने सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

सुबह शव घर में ही बने दुकान में मिला,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक ऋषिकेश शर्मा का पिता उपेन्द्र शर्मा अपराधी है उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। 

बैंक प्रबंधको के साथ पुलिस अधीक्षक की बैठक, समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये…

कुशीनगर : शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में जनपद के समस्त बैंकों के प्रबंधको, ग्राहक सेवा केन्द्रो के प्रतिनिधियों के साथ सुरक्षा की समीक्षा हेतु गोष्ठी की गयी जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने किया।

बैठक में जनपद के समस्त बैंक,एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे,सुरक्षा के संबंध मे जानकारी ली गयी,तथा आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक के तरफ से दिये गये।

बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक,पीआरओ व अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

देवरिया डीएम व्यापारी को थप्पड़ मारते सीसीटीवी कैमरे में कैद,जबरन सुलहनामा लिखवाने का आरोप…

देवरिया : अभी अमेठी के पूर्व जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा का मामला ठंडा पड़ा ही था। कि अब देवरिया के जिलाधिकारी अमित किशोर पार्किंग को लेकर एक व्यापारी को पीटने व उनके साथ चल रहे पुलिस द्वारा पीटने की घटना चर्चा में है।

पिटाई की वारदात का घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जहाँ डीएम के प्रति लोग नाखुश व आपत्ति जता रहे है।

बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी अमित किशोर उप डाक केंद्र का निरीक्षण के दौरान प्रागण में गाड़ी पार्किंग देखी, तथा हटाने को कहा, इस पर व्यापारी ने गाड़ी हटा लेने की बात कही, परन्तु डीएम साहब को गुस्सा आया और व्यापारी संदीप जायसवाल पर धक्का देते हुए।

थप्पड़ जड़ दिये, अब साहब को गरम देख साथ चल रहे पुलिस कर्मी भी पिटाई करने लगे, यह सब दृश्य सीसीटीवी में कैद हो गया 

उसके बाद व्यापारी को थाने ले जाकर जबरन सुलहनामा लिखवाया गया।

अब बड़ा सवाल है क्या जिले के जिम्मेदार अधिकारी अब आम लोगों पर अपना गुस्सा मारपीट कर उतारेगे, यह कृत्य बहुत निंदनीय है।

समूह बनाने के नाम पर 6.50 लाख रुपये लेकर कंपनी फ़रार,विशुनपुरा थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही ब्लॉक के समीप संचिलत हो रहे जयपुर की माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट कंपनी,ने ग्रामीण महिलाओं से समूह बनाने व उनका फ़ायदा कराने के नाम पर, 

लगभग 650 महिलाओं से 1014 रूपये जमा कराई, जहाँ महिलाओं ने भरोसा कर अपनी जमापूंजी लगाई वही अब इस कंपनी का ऑफिस गुरुवार को बंद देख, कंपनी की फ़रार होने की सूचना पर,

जमाकर्ता महिलाओं और उनके परिजन हजारों की संख्या इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया।

वही इस प्रकरण पर पीड़ित लोंगो के तरफ से थाने में तहरीर सौप कार्यवाही की मांग की गई है।

करमैनी न्यू पीएचसी बदहाली का शिकार, सफ़ाई, स्टाफ व उपकरण का भारी अभाव…

कुशीनगर : जिले के करमैनी पटहेरवा न्यू पीएचसी की बदहाल हो चुकी है जहाँ चिकित्सा व्यवस्था और गंदगी के अंबार, झूलती हुई नंगी तारों और डॉक्टर स्टाफ के अभाव इसकी पहचान बन गयी है।

पीएचसी के सुधार की मांग उठाने वाले स्थानीय समाजसेवी तनवीर अहमद सिद्दीकी के बुलावे पर पीएचसी का दौरा करने अाई भारतीय अल्पसंख्यक महासभा की टीम ने पीएचसी का जायजा लिया।

जहाँ  पीएचसी में फैली गंदगी, बदहाल व्यवस्था, डॉक्टर स्टाफ की कमी , पीएचसी पे तैनात वार्ड ब्वॉय सफाई कर्मचारी के अन्यत्र सेवा देने, पीएचसी के गेट पर नीचे की तरफ  झूलता हुए 11 हजार बिजली का नंगा तार, तीन साल से खराब बंद पड़े नल, खंडहर में तब्दील हो चुका ऑपरेशन थिएटर, वीरान लग रहे स्टाफ रूम, व रोजाना डॉक्टर की तैनाती ना होने जैसी समस्याएं सामने आईं।

जिसको लेकर महासभा नाराज नजर अाई और संबंधित अधिकारियों से मिलकर न्यू पीएचसी का दशा सुधारने की मांग की।

इस दौरान भारतीय अल्पसंख्यक महासभा भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष अमजद अली सागर, प्रदेश संगठन मंत्री नौशाद खान, प्रदेश सचिव अहमद रजा शम्सी, तनवीर अहमद सिद्दीकी,जिला महासचिव आलमगीर खान,जिला उपाध्यक्ष मु. अबरार खान, विधानसभा अध्यक्ष तमकुही/(नि ०) जिला सचिव छात्र सभा कुशीनगर बबलू अली, इरफान खुर्शीद युवा नेता फाजिलनगर, विधानसभा उपाध्यक्ष तमकुही गोल्डेन बाबू, छात्र संघ महामंत्री फाजिलनगर सुनील आर्य  व अन्य साथियों के साथ ग्राम वासी भी मौजूद रहे।