Home Blog Page 134

अगर आप स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड प्रयोग करते है तो आपके लिये महत्वपूर्ण ख़बर…

कुशीनगर : अगर आप स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड प्रयोग करते है तो आपके लिये ये जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है।नये वर्ष में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) ने 1 जनवरी से एटीएम से पैसा निकालने के नियम में बदलाव किया है।

जिसके तहत अगर आप ₹ 10 हज़ार से अधिक निकासी करने पर आपको OTP नंबर दर्ज करना होगा।बैंक ने यह नियम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड रोकने के लिये कदम बताया है।

जो 12 घंटे के लिये कार्य करेगा, यानी रात के 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक अगर आप 10 हजार रुपये की निकासी करते है तो आपको रजिस्टर्ड मोबाइल पर आये OTP को दर्ज करना होगा तभी पैसा निकाल पायेंगे।

वही दूसरे बैंकों के एटीएम कार्ड से निकालने पर कोई बाध्यता नही है।

अनुदेशकों,शिक्षामित्रों,और सविंदा शिक्षिकाओं को मिलेगा 6 माह का अवकाश…

कुशीनगर : इस साल की आखिर में शासन ने महिला अंशकालिक

अनुदेशकों/ शिक्षामित्रों/ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत शिक्षिकाओं को बड़ी राहत देते हुये।

उन्हें नव वर्ष का उपहार दिया है जो उनके प्रमुख मांगो में शामिल था।

जारी आदेश में महिला अंशकालिक अनुदेशकों/शिक्षामित्रों/कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत शिक्षिकाओं के 06 माह (180 दिन) के मानदेय सहित मातृत्व अवकाश स्वीकृत किये जाने की अनुमति एतद्वारा प्रदान की गयी है।

विभन्न मांगो को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन, जिलाधिकारी को सौंपा…

कुशीनगर : कम्युनिस्ट पार्टी की कुशीनगर इकाई द्वारा विभन्न मांगो को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में NPR एवं NRC लागू करने की योजना निरस्त करने,CAA के पारित होने के बाद ही हिंसा की न्यायिक जांच।हानि की भरपाई के नाम पर की जा रही जबरिया और गैर कानूनी कार्यवाही को अबिलंब रद्द करने सहित।

पुलिस कार्यवाही में मृतकों के परिवारीजनों को मुआवजा दिया जाय, संपत्तियों के नुकसान की भरपाई की जाये तथा वाराणसी में 19 दिसंबर 2019 को राष्ट्र ब्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत शाति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे बामपथी दली और सिविल सोसायटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगाई गई संगीन धारा को रद्द कर उन्हें अबिलम बिना शर्त रिहा किया करने की मांग शामिल है।

इस दौरान इस दौरान कामरेड मोहन गोंड ,ब्रजेश कुमार,शम्सुद्दीन अंसारी ,ललन राय,सुदामा यादव,सग़ीर आलम ,मतीउल्लाह एडवोकेट,इस्लाम अंसारी,गुड्डू यादव,महेशराजभर ,प्रदीप यादव,इस्लाम अंसारी ,नाशिर हुसैन ,अयोध्यालाल श्रीवास्तव ,सिकंदर रामप्रसाद गोंड सहित सैकड़ो साथी उपस्थित रहे।

 

 

नये वर्ष पर कुशीनगर जाने से बचे, इस वर्ष नही जुटेगी पिकनिक मनाने वालों की भीड़…

कुशीनगर : अगर आप नये साल की शुरुआत कुशीनगर में अपने दोस्तों के साथ पहुँच पिकनिक मनाने की तैयारी कर चुके है या कर रहे है तो सचेत हो जाये।

इस नव वर्ष पर कुशीनगर में ना तो भीड़ जमा होगी ना ही दुकान सजेगी और नही हर साल की तरह आपको वहाँ जाने को मौका मिलेगा।

दरसअल प्रदेश में CAA (सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट) को लेकर कई जगह प्रदर्शन व उपद्रव को देखते हुये जिले में भी शांति व्यवस्था बनाये रखे जाने के मद्देनजर,

पूरे जिले में भी धारा 144 लागू है जिसके तहत 5 से अधिक लोगों के एक जगह जमा होने की मनाही है तथा बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन पर निषेध है।

इस लिये नव वर्ष पर जिले के लोगों के अलावा आस पास के जनपदों पड़ोसी राज्य बिहार से आने वाले लाखों की भीड़ कुशीनगर में जमा होती है।

जिसमे भारी संख्या नवयुवकों की होती है इस लिये प्रशासन ने इस वर्ष माहौल सामान्य ना देख लोक शांति व्यस्था कायम रखने के लिये धारा 144 का हवाला देकर भीड़ जुटने पर रोक लगा दी है।

तथा इसे रोकने के लिये पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है जिसके क्रम में कुशीनगर में मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस द्वारा बैरीयर लगवाया जा रहा है।

तो आप लोग इस 2020 की शुरुआत की पार्टी या पिकनिक अपने घर या दोस्तों के साथ गांव या आस पास मनाये कुशीनगर में जाने से बचे साथ ही ठंड से भी बचे।

नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाओं के साथ मैं प्रभात कुशीनगर न्यूज़ से, धन्यवाद।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पडरौना आने का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित…

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित पडरौना में आने का कार्यक्रम पर अब स्थगित हो गया है।इसकी आधिकारिक पुष्टि जिलाधिकारी को लखनऊ से मिल चुका है।

संभावित 28 व 29 दिसंबर को सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने लगभग तैयारी कर ली थी।हैलीपेड, बैरिकेडिंग, साफ सफाई इत्यादि कार्य लगभग पूरे हो चुके थे जिसमें लाखों रुपये खर्च भी किया गया।

परन्तु आने का कार्यक्रम टल गया अब जनवरी माह में प्रस्तावित कार्यक्रम की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पडरौना कार्यक्रम के दौरान सोहरौना में बनने वाले नवीन मंडी समिति का शिलान्यास तथा अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण होना था।

 

कुशीनगर का यह विश्वविद्यालय बनने से पूर्व मीडिया में छाया,देश का पहला होगा विश्वविद्यालय…

कुशीनगर : 22 दिसंबर को कसया क्षेत्र के गांव नकटहा मिश्र में एक ऐसे विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी गई जो अपने आप मे देश का पहला व अलग होगा।

जिसकी चर्चा देश की मीडिया के साथ साथ विदेशी मीडिया भी कर रही है, वही देश की जानीमानी सभी मीडिया ने लगभग इसको प्रमुखता से जगह दी है।

हम बात कर रहे है गांव नकटहा मिश्र में बनने वाले किन्नर (ट्रांसजेंडर) के लिये विश्वविद्यालय जहाँ देश भर के किन्नर समाज के लोग प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च तथा पीएचडी की शिक्षा ग्रहण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।

अखिल भारतीय किन्नर शिक्षा सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित होने वाले इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास देवरिया के सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने विद्यालय गंगा सिंह कुशवाहा, और जिला पंचायत अध्यक्ष विनय गौड़ और ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्र की मौजूदगी में किया गया।

यहाँ अभी शुरूआती दौर में प्राथमिक से शुरुआत होगी तथा आगे धन की उपलब्धता के आधार पर इसे बढ़ाया जायेगा।

पडरौना में सीएम योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा जल्द, तैयारी शुरू…

कुशीनगर : जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा जल्द ही हो सकता है।जिसके लिये प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी है।परन्तु उनके आने की तिथि की आधिकारिक घोषणा नही हुई है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पडरौना कोतवाली क्षेत्र के और जिला मुख्यालय के नजदीक सोहरौना गांव में नवीन मंडी समिति का शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

जिसके क्रम में जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का दौरा कर, पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी।

जिला मुख्यालय से सोहरौना प्रस्तावित भूमि स्थल तक साफ सफ़ाई का काम जारी है वही कार्यक्रम के लिये टेंट फर्नीचर इत्यादि सामान आने शुरू हो गये है।

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मुख्यमंत्री की जिले में आगमन को लेकर आधिकारिक घोषणा हो जायेगी।

 

कुशीनगर पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत…

कुशीनगर : जिले के पीआरवी 2536 पर तैनात कमांडर धर्म सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत ख़राब हो जाने के कारण असामयिक निधन हो गया।

वह जिले में 2014 से तैनात थे, बस्ती जनपद के निवासी थे।इसकी आधिकारिक सूचना यूपी-112 ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त किया है।

कैबिनेट का तमकुहीराज को लेकर बड़ा फैसला,तमकुहीराज को नगर पंचायत को मंजूरी…

कुशीनगर : मंगलवार को यूपी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये है। जिसमे प्रदेश के 02 नगर निगम का सीमा विस्तार,05 नगर पालिका सीमा विस्तार तथा 09 नये नगर पंचायत बनाने का फैसला कैबिनेट ने लिया।

नये 09 नगर पंचायत बनाने के फैसले में जिले के तमकुहीराज को भी नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव शामिल है।

इसके पूर्व कैबिनेट की बैठक में भी पडरौना नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार तथा दुदही और फाजिलनगर को नये नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है।

युवक का शव मिला,धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या…

कुशीनगर : मंगलवार सुबह हाटा कोतवाली क्षेत्र के बलडीहा संन्त पुष्पा स्कूल के पीछे नहर में व्यक्ति का शव मिला, जिसके शरीर पर धारदार हथियार से किये गये हमले का निशान देखा गया।

सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जहाँ मृतक की शिनाख्त हाटा कोतवाली के गांव पिपरा लालमन गांव के रहने वाले अश्विनी कुमार मिश्रा के रूप में हुई है।

जो हाटा के निजी बैंक HDFC बैंक में कार्यरत थे, सोमवार को बैंक से देर रात तक घर नही गये तथा मंगलवार सुबह नहर किनारे खून से लथपथ शव मिला।

युवक की मई माह में शादी होनी तय थी इस बीच युवक की हत्या हुई है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

वही आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर घने कोहरे का फ़ायदा उठाकर नहर में ठिकाने लगाया गया है।