Home Blog Page 82

एयर चीफ मार्शल ने किया आईएएफ मोबाइल एप्लिकेशन ‘माय आईएएफ’ का शुभारंभ

दिल्ली : वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने डिजिटल इंडिया पहल के एक हिस्से के रूप में 24 अगस्त, 2020 को वायु सेना मुख्यालय ‘वायु भवन’ में एक मोबाइल एप्लीकेशन ‘माय आईएएफ’ (MY IAF) का शुभारम्भ किया। 

यह एप्लीकेशन सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डीएसी) के सहयोग से विकसित किया गया है।

यह मोबाइल एप्लीकेशन भारतीय वायु सेना(आईएएफ) में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए कैरियर संबंधी जानकारी और विवरण प्रदान करेगा।

ऐप का उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रारूप आईएएफ में अधिकारियों और एयरमैन दोनों के लिए चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, वेतन और भत्तों आदि के विवरण के साथ उपयोगकर्ताओं के लिए एकल डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है। 

यह एप्लिकेशन एंड्रॉइड फोन के लिए गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है।

यह आईएएफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और गेम से जुड़ा है। यह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के इतिहास और इसकी वीरता की कहानियों की झलक भी प्रदान करेगा।

कुशीनगर में कोरोना के 60 नये मामले, नेबुआ-नौरगिया से 11 मामले

0

कुशीनगर : रविवार शाम तक कुशीनगर में 60 नये मामले आये है।वही कुल मामला 2426 तक पहुंच चुका है। 

 

ब्लॉक

कोरोना के मामले

कसया

07

सेवरही

02

फाजिलनगर

03
नेबुआ-नौरंगिया

11

हाटा

05 

सुकरौली

08 
विशुनपुरा

01

पडरौना

04 

रामकोला

01
खड्डा

05

कुबेरस्थान

05

तमकुहीराज

01

अन्य

07

 

  • अब कुल मामले : 2426
  • एक्टिव मरीज : 751
  • इलाज से स्वस्थ : 1659
  • कोरोना से मौत : 16

प्रेस नोट डाउनलोड करें। 

कुशीनगर में कोरोना से 02 मौत,57 नये मामले आये

0

कुशीनगर : शनिवार को कुशीनगर में 57 कोरोना नये संक्रमित मिले वही 02 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी जिनमे एक महिला व पुरूष शामिल है।

कोरोना से 02 लोगों की मौत में एक दुदही के कृष्णा नाम के व्यक्ति की मौत हुई जो जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती थे।

वही दूसरी लछमीना देवी फाजिलनगर की सठियांव गांव की जो मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी।इन लोगों को लेकर अब तक जिले में कोरोना से 16 लोग की मौत हो चुकी है।

वही नये 57 संक्रमितों की ब्लॉक रिपोर्ट देखें

  • पडरौना – 10
  • सुकरौली 02
  • कसया -02
  • दुदही – 06
  • सेवरही – 02
  • फाजिलनगर – 05
  • नेबुआ-नौरंगिया – 01
  • मोतीचक – 01
  • विशुनपुरा – 01
  • हाटा – 07
  • कुबेरस्थान – 03
  • तमकुहीराज – 01
  • कप्तानगंज – 03
  • रामकोला – 02
  • अन्य : 06

अब तक कुल मामले : 2366

अब तक स्वस्थ हुये लोग : 1585

एक्टिव मरीज : 765

कोरोना से मौत : 16

चोरी के शक में पकड़े गये युवक ने हाटा कोतवाली में अपना गला काटा, मेडिकल कॉलेज रेफ़र

0

कुशीनगर : शनिवार को हाटा कोतवाली में एक युवक जिसे पुलिस चोरी के मामले में शक के आधार पर लाई थी।

बाथरूम जान के बहाने गये युवक ने किसी धारदार या नुकीली वस्तु से अपना गला काट लिया।उसके गले से खून टपकता देख,कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में युवक को पहले सीएचसी हाटा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफ़र कर दिया।

युवक का नाम दीपक बताया जा रहा है जो हाटा कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदा जमील सिकटिया गांव का रहने वाला है।

वही इस पूरे मामले पर कुशीनगर पुलिस का बयान आया है जिसमे उन्होंने बताया है कि थाना कोतवाली हाटा में चोरी की घटना में संदिग्ध युवक दीपक कुमार चौधरी पुत्र विष्णु प्रताप सा0 मुहम्मदा जमीन कटोरिया थाना के हाटा जनपद कुशीनगर को CCTV में पहचान होने के आधार पर पूछताछ हेतु थाना पर लाया गया था।

पूछताछ के दौरान पेशाब करने के बहाने बाथरूम में जाने पर उक्त युवक द्वारा पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए किसी वस्तु से स्वतः अपने गले को चोटिल कर लिया।

जिसे तत्काल CHC हाटा ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया तथा रेफर होने पर BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ले जाया गया। 

जहां चिकित्सकों द्वारा उसकी हालत सामान्य बतायी गयी है । इस प्रकार पुलिस की पूछताछ से बचने हेतु अभियुक्त द्वारा यह कृत्य किया गया है।

21अगस्त की सूची देखें,गांव एव वार्ड सहित

0

कुशीनगर : 21 अगस्त जारी हुए आकड़े में 91 नये मामले सामने आये है। जिसके एक सूची प्राप्त हुई है जिसे साझा कर रहे है।

सूची निचे डाउनलोड कर सकते है।

कोरोना सूची डाउनलोड करें 

प्रेस नोट  डाउनलोड करें 

कुशीनगर में कोरोना के 91 नये मामले,कुल मामला 2300 के पार

0

कुशीनगर : शुक्रवार शाम तक कुशीनगर में 91 नये मामले आये है।वही कुल मामला 2309 तक पहुंच चुका है। 

 

ब्लॉक

कोरोना के मामले

कसया

06

दुदही

10
सेवरही

02

फाजिलनगर

08
नेबुआ-नौरंगिया

12

हाटा

05 
मोतीचक

03 

सुकरौली

08 
विशुनपुरा

05 

पडरौना

01 

रामकोला

06
खड्डा

07

कुबेरस्थान

10

तमकुहीराज

05

अन्य

05

 

  • अब कुल मामले : 2309
  • एक्टिव मरीज : 728
  • इलाज से स्वस्थ : 1567
  • कोरोना से मौत : 14

प्रेस नोट डाउनलोड करें। 

कोरोना काल मे जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आये, एसडीएम कप्तानगंज को जिला मुख्यालय अटैच किया गया

कुशीनगर : कोरोना काल मे सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन और बिना माक्स के जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आये कप्तानगंज एसडीएम अरविंद कुमार सहित 04 लोगों को 

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।जिसमे उन्हें कप्तानगंज तहसील से हटाकर जिला मुख्यालय पर अटैच कर दिया है।

गौरतलब है कि एसडीएम अरविंद कुमार का जन्मदिन पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

जिसमे वहाँ सैकड़ो की संख्या में भीड़ दिख रही है साथ ही किसी ने ना तो मास्क पहना है ना ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया था।

मामला सामने आने पर डीएम ने एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगा था।वही एसडीएम ने इस पूरे मामले को बालू माफियाओं पर कार्यवाही के बदले इसे साजिश बताया था।

वही उस दिन की पार्टी में पुलिस के दो थानों के एसओ भी मौजूद थे जिन पर देखना है।पुलिस अधीक्षक क्या कार्यवाही करते है।

कुशीनगर में कोरोना के 98 नये मामले, दुदही क्षेत्र से 19 मामले

कुशीनगर : गुरुवार शाम तक कुशीनगर में 98 नये मामले आये है।जिनमे सबसे ज्यादा दुदही क्षेत्र से 19 मामले है।

 

ब्लॉक

कोरोना के मामले

कसया

03

दुदही

19
सेवरही

07

फाजिलनगर

07
नेबुआ-नौरंगिया

05

हाटा

01 
कुशीनगर शहरी क्षेत्र

08

सुकरौली

06
विशुनपुरा

01

रामकोला

06
खड्डा

10

कुबेरस्थान

04

तमकुहीराज

08

अन्य

10

 

  • अब कुल मामले : 2218
  • एक्टिव मरीज : 776
  • इलाज से स्वस्थ : 1432
  • कोरोना से मौत : 13

 

पुलिस से मुठभेड़ के दौरान रामकोला में 02 तथा सेवरही में 01 बदमाश पकड़ा गया

कुशीनगर : गुरुवार को कुशीनगर पुलिस ने जिले दो विभिन्न क्षेत्रों से मुठभेड़ में 03 बदमाशों को पकड़ने में सफलता पाई है।

साथ ही तीनों के पैरों में ही गोली भी लगी है।जो पिछले दिनों हुए लूट और हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे थे।

जिनमें 02 को रामकोला और एक को सेवरही थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है।

और अपडेट जल्द…

रामकोला में पुलिस व 02 इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली

रामकोला में पुलिस व 02 इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली

कुशीनगर : रामकोला से एक बड़ी ख़बर आ रही है जहां 25-25 हज़ार के दो इनामी बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है।

जिसमे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने की ख़बर है।यह मुठभेड़ रामकोला थाना क्षेत्र के छोटी गंडक पर परगन छपरा के हुई है।दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया है।  

यह दोनों बदमाशों,रामकोला के 06 अगस्त को घटित सर्राफा व्यवसाई कृष्णा वर्मा की हत्या में शामिल थे।इनके दो साथी पहले ही पकड़े गये थे।

जबकि यह दोनों इस मामले में वांछित थे जिन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था।

पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में इनका नाम 

1.सिन्टू सिंह पुत्र मन्टू सिंह साकिन जवही नरेन्द्र थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर , 

2.अजय सिंह उर्फ गुड्डू बाबा निवासी छपरा ( बिहार ) बताया गया था।