पड़रौना में छुट्टा पशुओं पर लापरवाही बनी जानलेवा, सांड के हमले में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

0
99

पड़रौना (कुशीनगर): छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर लगातार चेतावनियों और खबरों के बावजूद नगरपालिका की आंखें नहीं खुलीं। नतीजतन एक दर्दनाक घटना सामने आ गई। मामला पड़रौना नगरपालिका क्षेत्र के कन्नौजिया वार्ड का है, जहां छुट्टा घूम रहे सांड के हमले में 50 वर्षीय सालिक चौधरी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सालिक चौधरी घर के बाहर बैठे थे, तभी अचानक सांड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे उनकी दुःखद निधन हो गया।

बताया जाता है कि सालिक चौधरी कपड़े धोने का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने नगरपालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में लंबे समय से छुट्टा पशु खुलेआम घूम रहे हैं। कई बार शिकायत और खबरें प्रकाशित होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका खामियाजा आज एक गरीब परिवार को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।

वही सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्डम हेतु शव को भेजवाया है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.