कुशीनगर : कुशीनगर जनपद के दिव्यांगों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी जिला प्रशासन द्वारा सामने आयी है।
जिसमे दिव्यांग व्यक्तियों के लिये जिले के सभी ब्लॉक पर अलग अलग घोषित तिथि पर शिविर का आयोजन होगा।
जिसमे इन्हें नवीन दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग शादी प्रोत्साहन अनुदान योजना,कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण सहित डिजिटल रूप में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे।
यह कार्यक्रम नवंबर के आखिर 23 नवंबर से 08 दिसंबर तक चलेगा, जिसका समय 11 बजे सुबह से शाम 04 बजे तक रहेगा।
- 23 नवंबर – सुकरौली ब्लॉक
- 24 नवंबर – कप्तानगंज ब्लॉक
- 25 नवंबर – मोतीचक
- 26 नवंबर – हाटा
- 27 नवंबर – कसया
- 28 नवंबर – रामकोला
- 01 दिसंबर – फाजिलनगर
- 02 दिसंबर – तमकुहीराज
- 03 दिसंबर – सेवरही
- 04 दिसंबर – पडरौना
- 05 दिसंबर – दुदही
- 06 दिसंबर – विशुनपुरा
- 07 दिसंबर – नेबुआ-नौरंगिया
- 08 दिसंबर – खड्डा
आवश्यक कागजात – शिविर में भाग लेने वाले सभी दिव्यांग जनों के लिये 02 फ़ोटो (जिसमे उनकी दिव्यता प्रर्दशित हो) आधार कार्ड, तथा आय प्रमाण पत्र।
वही जिनको 03 वर्ष के अंदर कोई उपकरण प्राप्त हुआ होगा तो उन्हें लाभ नही मिलेगा।