कसया थाना पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक पुरुष आरोपी व दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं 3/4/5/7 के तहत की गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आनंद पासवान (पुत्र श्री शर्मा जी, निवासी रानी डीहा थाना एएसएस जनपद गोरखपुर) तथा दो महिला अभियुक्ताओं की गिरफ़्तारी हुई है जो स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कर रहे थे।
गौरतलब है की इसके पूर्व भी कसया इलाके से कई बार देह व्यापार से जुड़े लोगो की गिरफ़्तारी हुई लेकिन इस पर पूरी तरह रोक लगना एक चुनौती बना हुआ है। यहाँ के कुछ होटल इस कार्य में बखूबी लिप्त है. बरहाल इस मामले में कुछ बरामदगी हुई है जो इस प्रकार है।
- अलग–अलग कंपनी के 05 मोबाइल फोन
- ₹2000/- नगद
- सौंदर्य प्रसाधन व आपत्तिजनक वस्तुएँ
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही, जिसमें उपनिरीक्षक मुनीलाल, उपनिरीक्षक सुरेश, उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सहयोग रहा।

