कुशीनगर: प्रेम-प्रसंग के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों में खूनी झड़प

0
112

कुशीनगर में प्रेम-प्रसंग के एक पुराने विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई ज़बरदस्त झड़प में दोनों तरफ से धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उक्त गांव के रामेश्वर के बेटे और ओमप्रकाश की बेटी के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहा विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।जिसमें एक पक्ष के तीन लोग तथा दूसरे पक्ष के भी दो लोग भी गंभीर घायल हुए हैं।

वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को शांत करने और घायलों को अस्पताल पहुँचाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया।

जिसमें एक दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) और एक सिपाही घायल हुए हैं। साथ ही पुलिस के वाहन में भी तोड़फोड़ हुई है।इस प्रकरण में आधे दर्जन लोगों को पुलिस द्वारा आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लेने की सूचना है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.