कुशीनगरः पत्नी की विदाई न करने पर पति का हाईवोल्टेज ड्रामा

0
110

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पत्नी की विदाई न होने से गुस्साए एक युवक ने 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार युवक पिछले 5 साल से पत्नी संग तमकुहीराज में रह रहा था। इसी बीच पत्नी मायके चली गई। जब पति उसे लेने ससुराल पहुँचा तो सास विदाई देने को तैयार नहीं हुई।

युवक ने अपनी सास पर पत्नी को किसी और व्यक्ति के साथ भेजने का गंभीर आरोप लगाया, जिससे वह आक्रोशित हो गया और सीधे टावर पर चढ़ गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम ने काफी मशक्कत की। एसडीएम के आश्वासन पर काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.