कुशीनगर जिले के नौरंगिया इलाके में एक गांव में हुए झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक महिला और उसकी बेटी पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
आरोप है तीनों युवकों ने पहले नाबालिग लड़की को उठाने का प्रयास किया, विरोध करने पर माँ व बेटी को मारापीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है पुलिस ने मामला संज्ञान आने पर मुकदमा दर्ज कर तीनों युवकों के गिरफ़्तारी का प्रयास कर रही है।

