उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता आरपीएन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट से फरवरी से शुरू होंगी नियमित हवाई सेवाएं! आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री @RamMNK जी से भेंट की।
यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित उड़ान हेतु सभी तकनीकी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय निरंतर जारी है और विश्वास है कि फरवरी माह में ही कुशीनगर से नियमित उड़ान सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी।
अब देखना है वाकई इनके कथनानुसार फरवरी या आगामी कुछ माह में इससे जुडी ख़ुशख़बरी मिलता है या फिर एक केवल लुभावन कथन साबित होता है।
कुशीनगर एयरपोर्ट से फरवरी से शुरू होंगी नियमित हवाई सेवाएं!
— RPN Singh (@SinghRPN) February 2, 2026
आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री @RamMNK जी से भेंट की। यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित उड़ान हेतु सभी तकनीकी बाधाएं दूर कर ली गई हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के… pic.twitter.com/dOxDAKvzym

