Home Blog Page 106

मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण चर्चा में,सोशल डिस्टेंस नदारद…

देवरिया : शुक्रवार को शासन की ओर से मनोनीत सभासदों का नगर पालिका परिसर में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

जिसमे सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी भी शामिल हुये कार्यक्रम में जिस तरह जारी कोरोना संकट काल मे नव नियुक्त जन प्रतिनिधियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन नही किया।

उसकी चर्चा इस समय जोरों पर है विपक्ष सोशल डिस्टेन्स पर घेर रहा है।वही अब लोग भी पूछ रहे प्रशासन केवल सामान्य नागरिकों पर ही सख्ती करता है परन्तु जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर चुप रहता है।

जिले में लगातार संक्रमितों की संख्या में हो रहा इजाफ़ा,5 नये मामले सामने आये

देवरिया : देवरिया जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ोतरी देखी जा रहा रही है।जो चिंताजनक है।

गुरुवार को भी आये जाँच रिपोर्ट में 5 नये मामले सामने आये है।इस तरह अब तक कुल 29 मामले आये है जिनमे 5 स्वस्थ और 24 सक्रिय है।

ताजा आये रिपोर्ट में 5 नये संक्रमितों के नाम व पता इस प्रकार है।

 

क्रम संख्या मरीज का नाम पता
1 Dhiraj Rawat s/o Khaderan rawat badahari Pipra dhaul kadam deoria
2 Janhara Khatoon Bishunpura Rampur karkhana Deoria
3 Mahendra Sharma pathardewa Tarkulwa
4 Satyapal Singh c/o Rajbalabh Singh Karanj Rampur Bujurg Hata
5 Parasnath Gupta c/o Radha Krishana Akhanapura Khukhundu

कुशीनगर में कोरोना से हुई बुजुर्ग की मौत…

कुशीनगर : जिले में कोरोना से एक बुजुर्ग रामबृक्ष(62) की मौत की पुष्टि हुई है।जो मुंबई से अपने बेटे के साथ आये थे।

क्वारन्टीन में रहने के दौरान तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आइसोलेशन वार्ड सेवरही ले जाया गया जहाँ सैंपल देने के बाद, अचानक उनकी मौत हो गयी।

अब जब मौत के बाद जांच रिपोर्ट आया तो कोरोना से संक्रमित पाया गया है।मृत बुजुर्ग सुकरौली ब्लाक के पड़री गांव के रहने वाले थे।वही अब इस गांव को हॉटस्पॉट में तब्दील कर दिया गया है।

इस तरह जिले में 6 कोरोना के मामले सामने आये है, जिनमे 2 लोग स्वस्थ,3 लोगों का ईलाज व 1 की मौत हुई है।

शर्तो के साथ 18 से 23 मई तक खुलेंगी दुकानें,हॉटस्पॉट के 3 किमी तक रोक

कुशीनगर : जिलाधिकारी ने कुछ शर्तों के साथ 06 दिनों के लिये दुकानें खोलने की अनुमति (Permision) दे दी है।आदेश में कहा गया है कि

देश व प्रदेश में लागू लॉकडाउन के दौरान आम जनमानस को जीवनोपयोगी(Liveable) आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति (Supply)हेतु स्थानीय स्तर पर निम्नानुसार व्यवस्था (arrangement) निर्धारित की जाती है।

जिसके अनुसार दिनांक 18.05.2020 एवं 23.05.2020 के लिए निर्धारित समयावधि (Stipulated time period)के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान की जाती कि दुकानों(Shops) पर सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

दिन कौन-कौन से दुकान (आदेश में कई नये दुकानों को शामिल किया गया) कब से कब तक
18 मई, सोमवार को स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान/कोयले की दुकान / कॉपी-किताब की दुकान / हार्डवेयर
सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
19 मई, मंगलवार किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन/पान मशाला (तम्बाकू रहित) एव पान सामग्री की दुकाने सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
20 मई, बुधवार को स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान/कोयले की दुकान / कॉपी-किताब की दुकान / हार्डवेयर
सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
21 मई, गुरुवार को किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन/पान मशाला (तम्बाकू रहित) एव पान सामग्री की दुकाने सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
22 मई, शुक्रवार स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान/कोयले की दुकान / कॉपी-किताब की दुकान / हार्डवेयर
सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
23 मई, शनिवार को किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन/पान मशाला (तम्बाकू रहित) एव पान सामग्री की दुकाने सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
24 मई, रविवार को साप्ताहिक बंदी(अनिवार्य) सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक

प्रतिदिन प्रातः 09.00 बजे से सायं 09.00 बजे तक खुलने वाली दुकाने-

मेडिकल्स (दवा की दुकानें)/बेकरी/अण्डा-दूध-ब्रेड/बिल्डिंग मैटेरियल्स/खाद/वीज/ कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्ट्स/साइकिल-मोटरसाइकिल के पंचर/मरम्मत की दुकानें/ प्लम्बर।

मछली/मीट की दुकानें प्रतिदिन दोपहर 02.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक खुलेंगी।

बडे शोरूम, बडी दुकानें, काम्प्लेक्स, शापिंग मॉल, होटल (सत्कार सेवाएं) इत्यादि पूर्ण रूप से बन्द रहेंगे।

यह व्यवस्था दिनांक 18 से 24 मई, 2020 के लिए बनायी गयी है। इसके उपरान्त पुनः व्यवस्था के सम्बन्ध में पृथक से आदेश दिया जायेगा।

विशेष:

1 तम्बाकू एवं निकोटिन युक्त पान मसाला/गुटका के निर्माण/भण्डारण /विक्रय पूरी तरह से प्रतिबन्धित रहेगा तथा किसी भी प्रकार के पान मसाला खा कर व सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबन्धित रहेगा तथा किसी भी प्रकार का पान मशाला व अन्य खाकर सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबन्धित रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

2-
जनपद के 05 हॉट पॉट क्षेत्रों 1-ढाढा खुर्द मोहल्ला बेलवनिया, नगर पालिका परिषद हाटा, तहसील हाटा, कुशीनगर एवं 2-ग्राम बलुआ तकिया, थाना-पटहेरवा, तहसील तमकुहीराज, कुशीनगर 3-ग्राम काटी, तहसील पडरौना, जनपद कुशीनगर,

4-ग्राम कटाई भरपुरवा, तहसील खड्डा, जनपद कुशीनगर, 5-ग्राम रामपुर मिश्रौली, तहसील पडरौना, जनपद कुशीनगर के तीन किलोमीटर के अन्दर चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवा के अतिरिक्त अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी.

इसके अतिरिक्त जनपद में उपरोक्त के अतिरिक्त कहीं भी हॉटस्पाट/कन्टेनमेंट जोन घोषित होता है तो उक्त क्षेत्र के तीन किलोमीटर के अन्दर चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवा के अतिरिक्त अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी।

कुशीनगर में 2 और कोरोना संक्रमित पाये गये,दो दिनों में संख्या 3 हुई

कुशीनगर :कुशीनगर में दो और लोगों की कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट सामने आई है।दोनों हालही में बाहर से लौटे है।

एक का नाम राजदेव प्रसाद(49) तथा दूसरे का ब्रिजला प्रसाद(20) है।जो जटहा बाजार के कटाई भरपुरवा तथा नेबुआ नौरंगिया के गांव रामपुर मिश्रौली के निवासी है।

इस तरह अब जिले में नये सक्रिय 3 हॉटस्पॉट दो दिनों बन गये है।और जिले में अब तक 5 मामले सामने आये है जिनमे 2 लोग स्वस्थ हो चुके है जिन्हें एतिहातन 14 दिनों तक होम कोरोटाइन में रखा गया है।

 

मजदूरों को लेकर जा रही बस,NH28 पर दुर्घटनाग्रस्त आधा दर्जन घायल…

कुशीनगर : रविवार सुबह 4 बजे के करीब पटहेरवा थाना के महुअवा कांटा के पास एनएच 28 पर मजदूरों को लेकर जा रही बस दुर्घटना का शिकार हो गयी।

जिससे बस में सवार 7 मजदूर घायल बताये जा रहे है जिनमे 3 की हालत गंभीर है।बस के पिछले हिस्से को नुकसान पहुँचा है।

दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया जहाँ से जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां ईलाज जारी है।

यह दुर्घटनागस्त बस हिमाचल प्रदेश का है जहां से मजदूरों को लेकर बिहार के बगहा लेकर जा रहा था।कि पीछे से आ रही बड़ी गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी है।घायलों में 3 गंभीर घायल है।

औरैया में हुये सड़क हादसे में,कुशीनगर के युवक की हुई मौत…

कुशीनगर : शनिवार सुबह में औरैया जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाइवे चिरुहली पुल के पास बड़े सड़क हादसे 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी,और 36 लोग घायल हुये है।

जिनमे 21 लोगों को जिला अस्पताल और 15 को सैफ़ई मेडिकल कॉलेज में ईलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर फरीदाबाद से ट्रक द्वारा यूपी के कुछ जनपदों व अन्य प्रदेश जिनमे बिहार व झारखण्ड के भी लोग शामिल थे।

अपने घर जा रहे थे कि औरैया में दो ट्रकों की भिड़ंत में भीषण हादसा हो गया।

वही इस दुर्घटना में हुई मृतकों में कुशीनगर जिले का युवक भी शामिल है।जिनका नाम अर्जुन चौहान पुत्र गोपाल चौहान ,जो गांव मुंडेरा थाना कप्तानगंज के निवासी थे।

मिली जानकारी के दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर कुशीनगर जिले के कुल 5 युवक थे।जिनमे एक कि मौत और बाकी मामूली घायल हुये है।ये सभी जयपुर से घर लौट रहे थे।

 

रामकोला में विवाद पर भाई को फावड़े से काट कर उतारा मौत के घाट…

कुशीनगर : रामकोला से एक बड़ी ख़बर आ रही है जहाँ मामूली विवाद में भाई ने अपने भाई के ऊपर फावड़े से तबातोड़ वार कर हत्या कर दी है।

यह मामला रामकोला थाना क्षेत्र के गांव पिपरा बुजुर्ग का है।हत्या के बाद आरोपी फ़रार बताया जा रहा है।जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी है।

और अपडेट जल्द…

देवरिया में 5 नये कोरोना संक्रमित पाये गये,सभी हाल ही में बाहर से है आये…

देवरिया : जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या अब 9 पहुँच गयी है।जिनमे 2 स्वस्थ भी हो चुके है।वही शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट में 5 नये संक्रमित पाये गये है।

जो जिले के विभन्न थाना क्षेत्रों से है और हालही में बाहर से ट्रक, मैजिक, पिकअप से घर पहुँचे थे।सदर कोतवाली क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग के 2 युवक,भलुअनी के टेकुआ गांव का 2 युवक,रामपुर कारखाना के रामपुर गौनरिया का 1 युवक शामिल।

सभी के गांवों को हॉटस्पॉट घोषित कर सेनेटाइज करा आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

वही सभी संक्रमित मरीजो को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

वही कुशीनगर जनपद में भी एक युवक की संक्रमित रिपोर्ट आयी है जो मुम्बई से लौटा था।जो पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कांटी गांव का रहने वाला है।

कुशीनगर में मुंबई से आया युवक कोरोना संक्रमित मिला…

कुशीनगर : जिले में पाये गये दो कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने के बाद,24 घंटे के अंदर ही एक नया मरीज सामने आया है।

रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित युवक रामू शर्मा (25) पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव कांटी गांव निवासी है।जो हालही में मुंबई से लौटा था।

वही देवरिया जनपद में भी आज 5 नये कोरोना संक्रमित पाये गये है।जो बाहर से आये थे अब वहाँ संक्रमित की संख्या 9 हो गयी है।जिनमे दो स्वस्थ हो चुके है।