Home Blog Page 105

लैब टेक्नीशियन समेत चार की रिपोर्ट पॉजिटिव,कुल संक्रमितों की संख्या 122 पहुँचा

कुशीनगर : जनपद में आये रविवार को जांच रिपोर्ट में चार नये लोग संक्रमित पाये गये है।जिनमे जिला अस्पताल के बल्ड बैक के लैब टेक्नीशियन भी शामिल है।जिनकी ड्यूटी एक आइसोलेशन सेंटर में लगी थी।

  • वही कुल मरीजो की संख्या 122 पहुँच चुकी है।
  • 72 ईलाज से स्वस्थ हो चुके है।
  • 03 की मौत
  • 47 एक्टिव केस है जिनका इलाज जारी है।

नये चार लोगों के बारे में

  1. लैब टेकनीशियन(ड्यूटी के दौरान संक्रमित)
  2. अहिरौली बाजार,कसया
  3. धुरिया, कसया
  4. जगरनाथपुर, मोतीचक

तालाब में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव,हाटा थाना क्षेत्र का मामला

0

कुशीनगर :रविवार सुबह हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव पैकौली के पास तालाब में एक अज्ञात महिला का शव तैरता मिला।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया,और शिनाख्त का प्रयास किया परन्तु कामयाबी नही मिली।

जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी मे शिनाख्त के लिये भेजवा दिया है।

10वी में अभिषेक गुप्ता व 12वी में अंकुश यादव ने किया कुशीनगर टॉप

कुशीनगर :27 जून को घोषित यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित हुये है।जिसमे यूपी में 10वी में रिया जैन व 12 वी अनुराग मालिक ने टॉप किया है।

कुशीनगर जनपद में 10वी की परीक्षा में अभिषेक गुप्ता ने 92.33% मार्क के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।अभिषेक गुप्ता संत पुष्पा इंटर कॉलेज ढाढा,हाटा के छात्र हैं।जिन्हें 554/600 नंबर प्राप्त हुआ है।इनका घर हाटा व इनके पिता दुकानदार है।

वही 12वी की परीक्षा में अंकुश यादव ने 88.20% मार्क के साथ कुशीनगर टॉप किया है।अंकुश यादव इंटरमीडिएट कॉलेज,तमकुही के छात्र है।जो 441/500 अंक हासिल किया है।

जो तमकुही में किराये के रूम लेकर पढ़ाई करते है उनका घर बिहार के गोपालगंज जिले में है पिता किसान है।

कसया,पडरौना और कुबेरस्थान क्षेत्र में मिले कोरोना के 04 नये संक्रमित

कुशीनगर (update):शुक्रवार देर शाम आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 05 नये लोगों की पुष्टि हुई है।इसी के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 118 पहुँच चुका है।एक्टिव केस 43

  1. गांव सिंहनजोड़ी, कुबेरस्थान
  2. पुलिस लाइन,पडरौना
  3. बैजनाथपुर, कसया
  4. बटलोहिया,ब्लॉक,फाजिलनगर
  5. कसया(वार्ड 13,श्री राम जानकी नगर)

डीजल व पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ़ सपा का प्रदर्शन

0

कुशीनगर :शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में हाटा विधानसभा के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा डीजल व पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ़ हाटा नगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर किया गया।

तथा पूर्व मंत्री द्वारा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हाटा को दिया गया।जिसमे सरकार द्वारा लगातार पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में बढ़ोतरी पर रोक लगाने व आम लोगों को राहत दिलाने की मांग की गयी।

इस दौरान हाटा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

थानों व कार्यालयों में बेकार पड़ी थी सैकड़ों बाइक,एसएसपी की पहल से अब गस्त के लिये तैयार…

गाजियाबाद : यह खबर है गाजियाबाद से जंहा के एसएसपी कलानिधि नैथानी की एक पहल का सभी सराहना कर रहे है। 

एसएसपी ने जिले के सभी थानों व कार्यालयों में ख़राब व धूल खा रही 100 बाइको को बनवा व रेनोवेट कर-हूटर-सायरन-स्टिकर के साथ लगवा प्रभावी गश्त के लिए तैयार करा दिया।

जिसे आज जिले के सभी थानों में बाट दिया गया, सभी बाइक को चीता नाम दिया गया है।जिससे तंग गली मोहल्लों में पुलिस को गस्त करने में लाभदायक होगा व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगा।

बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा थानों के निरीक्षण के दौरान वहां धूल खा रही बाइको पर नजर पड़ी जो पूर्व में थानों को गस्त के लिये दिये गये थे।

परन्तु खराब होने पर देखरेख के अभाव में बेकार पड़ी थी।जिस पर एसएसपी द्वारा जिले के सभी थानों से ख़राब पड़ी बाइकों की सूची बनवाई उसके बाद इन्हें बनवा रेनोवेट करा पूरा नया करा दिया।

एसएसपी ने जिले में जल्द और 100 बाइकों को लाने की बात कही है।

कुशीनगर में कोरोना के आधा दर्जन मामले बढ़े,कुबेरस्थान थाना के एक सिपाही भी संक्रमित

कुशीनगर :25 जून गुरुवार रात आये रिपोर्ट में 6 नये लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।जिनमे एक कुबेरस्थान थाना में तैनात सिपाही भी शामिल है। 

  1. बहोर छपरा, पडरौना
  2. खिरकिया, पडरौना
  3. कुबेरस्थान थाना
  4. तमकुही रोड, ब्लॉक सेवरही
  5. रामपुर खेसिया,
  6. परोरहा, ब्लॉक रामकोला

अब तक कुशीनगर में कुल संक्रमितों की संख्या 113 तक पहुँच चुकी है।वही एक्टिव केस 48 हो गये है।जिनका इलाज जारी है।

आकाशीय बिजली गिरने से देवरिया में 09 तथा कुशीनगर में 01 की मौत

देवरिया/कुशीनगर :गुरुवार को आयी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश के कुल 8 जनपदों में 24 लोगों की जान गई है।और एक दर्जन घायल हुये है।

जिनमे सबसे ज्यादा संख्या देवरिया जनपद का है जिसमे 09 लोगों की जान गई तथा 06 लोग घायल हुये है,साथ ही कुशीनगर में 01 युवक की मौत हुई है।

आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है।

तथा मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये की राशि तत्काल वितरित करने के आदेश दिये है।

 

कुशीनगर एयरपोर्ट देश का 29वा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना

0

कुशीनगर :बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा देने की मंजूरी प्रदान कर दी।

इसी के साथ कुशीनगर एयरपोर्ट अब देश का 29 वा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है।साथ ही प्रदेश के अंदर चौथा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।

  1. लखनऊ
  2. वाराणसी
  3. जेवर(गौतमबुद्ध नगर, नोएडा)
  4. कुशीनगर

वही नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने अपने मंत्रालय की तरफ से कुशीनगर एयरपोर्ट को देश के 29 वे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में एक पोस्टर ट्वीट किया है।

साथ ही उन्होंने लिखा है…

तीर्थयात्रियों और आगंतुकों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए, श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पवित्र बौद्ध शहर कुशीनगर में हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के

रूप में घोषणा की है, जहाँ भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया।

कुशीनगर के लिए सीधे अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में विदेशी और घरेलू पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि होगी।

यह क्षेत्र में पर्यटन और आतिथ्य पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को सक्षम करके क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगा।

कुशीनगर एयरपोर्ट-सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री व कैबिनेट का आभार व्यक्त किया…

0

कुशीनगर :बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया।

जिसके तहत निर्माधीन कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

जिसकी घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने किया।

इस घोषणा के बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया

तथा उन्होंने कहा कि 

उत्तर प्रदेश में तथागत बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली, जनपद कुशीनगर में एक नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

मैं केंद्रीय कैबिनेट का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारी सरकार के समय में उत्तर प्रदेश को दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदान करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

इससे पूर्व प्रदेश में दशकों से लम्बित जेवर एयरपोर्ट को केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति प्रदान की थी। उत्तर प्रदेश में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में अभी दो एयरपोर्ट लखनऊ व काशी में संचालित हैं।

लगभग 23 करोड़ आबादी वाले राज्य, उत्तर प्रदेश, में दो एयरपोर्ट पर्याप्त नहीं थे।

हम इस निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर बहुत शीघ्र कार्य प्रारम्भ करके इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में विकसित करेंगे।

आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, तथागत बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर हेतु वर्षों से इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग की जा रही थी। यह मामला काफी दिनों से लम्बित पड़ा हुआ था।

राज्य सरकार द्वारा 590 एकड़ लैंड पहले ही अधिग्रहीत की गई थी। लगभग ₹190 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया जारी थी। प्रदेश सरकार ने अक्टूबर, 2019 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ एमओयू भी साइन किया था।

इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी थी कि आगे की कार्रवाई एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया करे।