Home Blog Page 122

चोरी की तीन बाईक के साथ दो गिरफ्तार, पडरौना कोतवाली का मामला…

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली पुलिस द्वारा बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को को गिरफ्तार किया गया साथ इनके पास से चोरी की तीन बाईक भी बरामद हुई है।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर पडरौना कोतवाली पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन रोड से दो बाइकों पर मौजूद युवकों को पकड़ा गया।जिनके गाड़ी के कागजात की जांच की गयी तो।

इन्होंने बाईक चोरी की मिली वही इनकी निशानदेही पर एक और बाईक बरामद किया गया।इनकी पहचान मनोज यादव पुत्र वीरेंद्र यादव ग्राम जमुनिया महुआ तथा कृष्णा मद्धेशिया पुत्र जयराम बंजारी घाट थाना कोतवाली के रूप में हुई।पुलिस ने इनके विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

चोरी की तीन बाईक के साथ दो गिरफ्तार, पडरौना कोतवाली का मामला…

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली पुलिस द्वारा बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को को गिरफ्तार किया गया साथ इनके पास से चोरी की तीन बाईक भी बरामद हुई है।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर पडरौना कोतवाली पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन रोड से दो बाइकों पर मौजूद युवकों को पकड़ा गया।जिनके गाड़ी के कागजात की जांच की गयी तो।

इन्होंने बाईक चोरी की मिली वही इनकी निशानदेही पर एक और बाईक बरामद किया गया।इनकी पहचान मनोज यादव पुत्र वीरेंद्र यादव ग्राम जमुनिया महुआ तथा कृष्णा मद्धेशिया पुत्र जयराम बंजारी घाट थाना कोतवाली के रूप में हुई।पुलिस ने इनके विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

 

नाबालिग से दो युवकों ने किया दुष्कर्म एक गिरफ्तार, विशुनपुरा थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : गुरुवार को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
जिसमे शिकायत के आधार पर एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि दुसरा अभी फ़रार है जिसकी तलाश जारी है।
इस समंध में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने अपने बयान में कहा कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले एक कि गिरफ्तारी हुई है।दूसरा फ़रार है, तथा इनके विरुद्ध धारा 376 D तथा पॉक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है।

नोट : मामला नाबालिग से जुड़ा होने के वजह से पीड़िता की पहचान व पता स्थान नही दिया गया है।

कैसे शुरू हो जांच जब सेक्रेटरी पत्रावली नही सौप रहा, सेक्रेटरी के आगे सब फेल…

कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक का गांव कलवारी पट्टी विगत दो माह से चर्चा में है।गांव के नरेगा व अन्य विकास कार्यो में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए।

गांव के युवक मोहन साहनी ने शपथपत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से मिल शिकायत की जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने इसकी पूरी जांच डीडीओ को सौप दी परन्तु दो माह लगभग होने पर भी यह जांच अभी शुरू ही नही हो पाई।

शिकायतकर्ता द्वारा जिला विकास अधिकारी(डीडीओ)से सम्पर्क करने पर पता चला कि ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप मल्ल द्वारा जांच के लिये आवश्यक पत्रावली उपल्ध नही कराया गया है।

तथा इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को भेज दी गयी है।अभी का हाल यह है की आदेश के लगभग दो माह होने पर भी सेक्रेटरी ने पत्रावली नही सौपी।

और जिला विकास अधिकारी(डीडीओ) कार्यालय द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय दो बार तथा इस 20 जनवरी को डीपीआरओ कार्यालय को भी पत्र लिख सूचित किया गया।

ना तो सेक्रेटरी पत्रावली उपलब्ध करा रहा ना ही उस पर ठोस कार्यवाही हो रही।

सुबह कपड़े की फेरी लेकर निकले,शाम को नहर से मिला शव…..

 

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बड़हरागंज निवासी अजीजु रहमान s /० मुस्तफा सुबह रोज के भांति अपने साईकल से कपड़े लेकर फेरी के लिये निकले, परन्तु आज रोज़ की तरह घर नही पहुँचे बल्कि उनका शव नहर से पुलिस ने निकलवाया।

तथा पुलिस ने शव को पानी से निकलवा पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि अजीजु रहमान सुबह कपड़े लेकर फेरी के करीब 11 बजे घर से निकले थे। लेकिन नेबुआ नौरंगिया थाना के सेमरा नहर किनारे उनकी साईकल तथा फेरी वाले कपड़े लदे पड़े थे।

तभी वहां गांव कुछ युवकों ने काफी समय से सायकिल और कपड़े देख किसी व्यक्ति की अनहोनी होने का शंका हुआ, तथा पुलिस सूचना दिया।

नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छानबीन करायी तो नहर से शव बरामद हुआ।तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया।

वही मौत का सही कारण सामने नही आया है यह दुर्घटना वश मौत हुआ है या हत्या…

सहयोग : अबूशाहमा मुमताज

 

दुल्हन सजाने के लिये लगायी थी महिला टीचर्स की ड्यूटी,मामला बिगड़ता देख रद्द किया गया…

सिद्धार्थनगर :बेसिक शिक्षा मंत्री के गृह जनपद में 28 जनवरी को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत जिला मुख्यालय पर शादियां होनी थी।

जहाँ दुलहनों को सजाने के लिये नौगढ़ के खण्ड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद द्वारा 20 महिला अध्यापको की ड्यूटी लगायी गयी।आदेश की कॉपी सामने आने पर खुब हंगामा हुआ।

तथा सोमवार देर शाम बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ सूर्यकान्त त्रिपाठी द्वारा विवाह कार्यक्रम से महिला अध्यापको की ड्यूटी को रद्द कर दिया गया वही खण्ड शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही की बात कही।

इस मामले में चर्चा है कि बेसिक शिक्षा मंत्री की निगाह में अपनी सेवा देकर वाहवाही चाहते थी खण्ड शिक्षा अधिकारी पर हो गया इसके उल्टे।

गणतंत्र दिवस पर चर्चा में है पडरौना कोतवाली,कार्यवाही की उठ रही मांग…

कुशीनगर : इस बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से पडरौना कोतवाली सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।जहां लोग इस पर कार्यवाही की मांग कर रहे है।

दरअसल गणतंत्र दिवस पर पडरौना कोतवाली परिसर में निरीक्षक पवन कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया परन्तु तिरंगे को उल्टा लगाया गया था।जिसे किसी ने भी घ्यान नही दिया जो पूरे दिन लगा रहा।

यह दृश्य किसी ने अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया।जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।जिसे देख लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुये।उच्च अधिकारियों से बड़ी लापरवाही पर कार्यवाही की मांग कर रहे है।

शहीद के परिवार को राज्य सरकार की ओर से ₹25 लाख की सहायता राशि दिया गया…

कुशीनगर : देश की रक्षा में तैनाती के दौरान जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुये जवान चंद्रभान चौरसिया के परिवार को प्रदेश सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के दिन ₹25 लाख की सहायता राशि परिवार को दी गयी।

रविवार को गणतंत्र दिवस के दिन तमकुहीराज एसडीएम एम फारुकी और तमकुहीराज सीओ नितेश प्रताप सिंह ने शहीद के घर पहुँच राज्य सरकार द्वारा दिये गये ₹25 लाख के चेक को परिवार को दिया।

जिसमे ₹20 लाख के चेक को शहीद चंद्रभान चौरसिया की पत्नी को तथा ₹5 लाख के चेक को शहीद के पिता जी को दिया गया।

इसके पूर्व भी परिवार को सामाजिक संगठनों ,व अन्य संस्थाओं द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की गई थी।

गणतंत्र दिवस पर टॉपर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया…

कुशीनगर : सुभाष इण्टर कॉलेज बेदूपार में गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात् राष्ट्रगान हुआ।

उक्त अवसर पर इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुश्री अंकिता सिंह को प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री पाण्डेय एवं प्रबन्धक विशाल सिंह द्वारा स्व० पं० भगेलू पाण्डेय स्मृति सम्मान 

तथा हाईस्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र विकास सिंह को युवा नेता पुष्कर सिंह (गोलू बाबू) एवं शैलेन्द्र ‘असीम’ द्वारा स्व० पं० सूर्यभान पाण्डेय स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

संजय श्रीवास्तव के सफल संचालन में सम्पन्न समारोह में प्रबन्ध समिति के वरिष्ठ सदस्य मधुसूदन पति त्रिपाठी, उपेन्द्रनाथ तिवारी, सुनील कुमार पाल, शिव प्रताप सिंह,

साहित्यकार शैलेन्द्र ‘असीम’, केशव पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, रामरेखा सिंह, अक्षयवर प्रसाद सरोज, अभिषेक पाण्डेय, अरुणेश कुमार दीपक, बद्रीनाथ गुप्त, राजेन्द्र प्रसाद, रामगोपाल गुप्त,राकेश उपाध्याय सहित भारी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : शैलेन्द्र ‘असीम’

5 वी की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने पर,सहायक अध्यापक की जमकर धुनाई…

जौनपुर : यूपी के जौनपुर जिले में प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक द्वारा 5 वी में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।

छात्रा द्वारा परिजनों से बताने पर मामला सामने आया वही आक्रोशित महिलाओं ने विद्यालय में पहुँच सहायक अध्यापक को जमकर पिटाई किया।

तथा पुलिस में शिकायत दर्ज करायी तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।वही अब विभागीय कार्यवाही शुरू होने की ख़बर है।

रिपोर्ट के अनुसार जौनपुर के थाना पंवारा क्षेत्र स्थित प्रा0वि0 बनकट के सहायक अध्यापक शैलेन्द्र दुबे पर कक्षा 5 के छात्रा ने अश्लील हरकत करने की शिकायत परिजनों से की जिस पर परिवार व मोहल्ले की महिलाओं ने अध्यापक को विद्यालय में जमकर पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।