Home Blog Page 123

आज कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में राज्यपाल का आगमन, दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल…

कुशीनगर : यूपी की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल आज बुद्ध पीजी कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर अध्यक्ष भाग लेने जिले में आ रही है।

इसके लिये प्रशासन की तरफ से सभी आवश्यक प्रोटोकाल की तैयारी पूरी कर ली गयी है।दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश्वर मिश्र भी शिरकत करेंगे।

समारोह में 360 छात्र-छात्राओं का पंजीकृत हुआ है वही कॉलेज के छात्र नेताओं को कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया है।जिसका विरोध हो रहा है।

घटतौली की शिकायत पर पेट्रोल पंप की हुई जांच…

कुशीनगर : पडरौना नगर सुभाष चौक स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर सोमवार को हुये घटतौली का मामला मंगलवार को भी चर्चा में बना रहा।

ग्राहक विशाल सिंह द्वारा अपने साथियों संग पेट्रोल पंप को जांच व सीज करने की कार्यवाही को लेकर प्रदर्शन किया गया।जिसके कारण पेट्रोल पंप बंद रहा।

वही घटतौली की शिकायत पर एसडीएम रामकेश यादव,बाट माप अधिकारी अजीत सिंह, पूíत निरीक्षक रत्नेश मिश्र व एचपी सेल्स अधिकारी तारकेश्वर कुमार पेट्रोल पंप पहुंचे और मशीन की जांच की तथा रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौपने की बात कही।

इस दौरान शिकायतकर्ता और पम्प मालिक मौजूद रहे।इस मामले में बताया जा रहा है कि जांच में प्रथम दृष्टया बाट माप विभाग को कोई गडबड़ी नही दिखी है।जबकि तकनीकी जांच की रिपोर्ट मिलना अभी बाकी है।

पडरौना के हिंदुस्तान पेट्रोलियम पम्प पर बड़ी घटतौली का खेल,ग्राहक ने किया भंडाफोड़…

कुशीनगर : पडरौना नगर के सुभाष चौक स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के रूंगटा पेट्रोल पम्प पर घटतौली करने का आरोप लगा है।

रिपोर्ट के अनुसार पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चंदरपुर निवासी विशाल सिंह सोमवार को अपनी मोटरसाइकिल में तेल भराने पहुँचे जहां टंकी फूल करने को कहा।

उसके बाद पम्प कर्मी ने 8.5 लीटर पेट्रोल भर दिया यह देख विकास को धांधली करने का शक हुआ।क्योंकि मोटरसायकिल में 7.5 लीटर की पेट्रोल टंकी है।और तेल साढ़े आठ(8.5) लीटर कैसे ?

ग्राहक का कहना था कि मैं बाइक चला कर आया था जिससे स्पष्ट होता है कि बाइक में पहले से भी कुछ तेल था।और जब इसकी शिकायत ग्राहक ने पम्प मालिक से की तो वह मानने को तैयार नही हुआ।

आखिर ग्राहक विकास ने अपनी बाईक की टंकी खोल नाप करायी तो मौके से बाइक में केवल साढ़े सात लीटर(7.5) तेल मिला।यानी लगभग 1 लीटर की घटतौली हुई है।

इस तरह से पडरौना नगर का यह पम्प 7.5 लीटर की टंकी में 8.5 लीटर तेल भरकर रिकॉर्ड बना दिया।सावधान रहें सतर्क रहें घटतौली करने वाले लोगों को प्रशासन का कोई भय नही है।

जागों ग्राहक जागों

पडरौना-कसया मार्ग के बाड़ीपुल पर रोड़वेज बस और ट्रक में भिडंत कई घायल…

कुशीनगर : पडरौना कसया मार्ग के बाड़ीपुल नहर पुल के पास पडरौना से लखनऊ जा रही रोडवेज बस और गन्ना लोड कर जा रहे ट्रक में घने कोहरे के कारण भिडंत हो गया।

जिसमे आधा दर्जन लोगों के घायल होने की ख़बर है जिनमे दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही वही जिनका ईलाज जारी है।

और अपडेट जल्द…

एटीएस टीम ने ISI एजेंट को किया गिरफ्तार,2018 से ISI के इशारे पर कर रहा था काम…

लखनऊ : यूपी एटीएस की वाराणसी की यूनिट ने पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के एजेंट को चंदौली के पड़ाव इलाक़े से राशिद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

जो 2018 से आईएसआई के लिये काम कर रहा था तथा सेना की गतिविधियों और उनके स्थानों की फ़ोटो उपलब्ध कराता था।

राशिद 2018 में कराची में अपने मौसी के यहाँ घूमने गया था जहाँ ISI ने अपने जाल में फसा एजेंट के रूप में काम कराने लगे तब से यह देश की खुफिया जानकारी उपलब्ध करा रहा था।बरहाल एटीएस व अन्य एजेंसियां इससे पूछताछ कर रही है।

सीएसपी संचालक से लूट मामले का खुलासा, शातिर सक्रिय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार…

कुशीनगर : पिछले दिनों तरयासुजान थाना क्षेत्र के दोमाठ में पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1 लाख 84 हज़ार लूट मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया।

जिसमे लूट करने वाले सक्रिय गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी मिली है।उनके पास लूट के बचे पैसे तथा अवैध हथियार बरामद हुये है।

इस समंध में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने पत्रकारों से प्रेसवार्ता में बताया की ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से लूट मामले की जांच के लिये पुलिस टीमें और स्वाट टीम लगी हुई थी जिसमे स्वाट टीम को कामयाबी मिली।

तथा सक्रिय गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा गया है जिनके नाम उपेंद्र यादव निवासी जवहीं थाना तरया सुजान,अजय सिंह उर्फ गुडू बाबा निवासी सरैया,बिहार, तथा अमलेश बैठा निवासी गौरहां है।

नीचे पुलिस अधीक्षक का बयान देखिये

20 वर्षीय युवती का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा…

बहराइच : शनिवार सुबह बहराइच जिले के कोतवाली मूर्तिहा के नौगना गाँव के पास खैर के जंगलों में एक 20 वर्षीय युवती का शव नग्न अवस्था मे पड़ा मिला।

उसके चेहरे व शरीर के कई हिस्से पर एसिड से जलने के निशान थे।आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गयी होगी।

वही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

बहराइच के एएसपी ग्रामीण रविन्द्र सिंह ने बताया कि युवती के चेहरे पर जलने के निशान है परन्तु चेहरा पहचाना जा सकता है तथा यह लड़की आस पास के गांव की नही है।शिनाख्त का प्रयास जारी है।

शहीद चंद्रभान चौरसिया का सम्मान सहित हुआ अंतिम संस्कार, हजारों लोगों की भीड़ थी मौजूद…

कुशीनगर : सोमवार को कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुये कुशीनगर के लाल चंद्रभान चौरसिया का पुरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार शुक्रवार देर शाम हुआ।

इस दौरान हजारों लोगों की भारी भीड़ शहीद के दरवाजे पर लोग जुटे, सुबह से ही आम लोगों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता,चुने जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जमे रहे।

वही शहीद के अंतिम संस्कार करने के समय परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने और आश्रित को नौकरी तथा परिजनों को शहीद की सारी सुविधाएं देने की मांग पर अड़ गये जिससे प्रशासन को काफी परेशानी हुई।

हालांकि प्रशासन द्वारा काफी मनाने व समझाने पर किसी तरह वह लोग माने तब जाकर देर शाम दाह संस्कार सम्पन्न हुआ जहां शहीद के बड़े भाई उदयभान ने मुखाग्नि दिया।

वही शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर लाल के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

ज्वेलर्स व्यापारी से तमंचा दिखा सोने-चादी की लूट, जटहा बाजार थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : जटहाबाजार थाना क्षेत्र के पड़री बाजार में सोने चादी की दुकान चलाने वाले राजेश सोनी और अशोक सोनी से मंगलवार रात दुकान बंद कर घर आने के दौरान,

अज्ञात बदमाशों ने बीच रास्ते मे पडरौना-जटहाबाजार मार्ग पर पिपरपाती गांव के समीप घेर तमंचा दिखा कर बैग व डिग्गी तोड़ सोने व चादी के जेवर लूट फ़रार हो गये।

लूट की कीमत लगभग 6 लाख के करीब बताया गया है।वही लूट की सूचना पर रात में ही पहुँचे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने पीड़ित व्यापारीयो से मिले तथा लूट वारदात स्थल का जायजा लिया और जल्द इस मामले की खुलासे करने की निर्देश दिये।

 

10 लाख के अफीम के साथ गैंगेस्टर गिरफ्तार,कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही…

कुशीनगर : मंगलवार को कसया थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा कसया नगर के ओवरब्रिज से एक शातिर अपराधी गैंगेस्टर को गिरफ्तार किया।

जिसके पास से पुलिस को 1 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आकि गयी है।

पूछताछ में उसने अपना नाम राजन पासी कप्तानगंज थाना क्षेत्र का निवासी बताया, जिसके ऊपर हत्या, आ‌र्म्स एक्ट व मादक द्रव्य अधिनियम समेत 8 मामले दर्ज है।

राजन ने पुलिस को बताया कि अफीम की यह खेप वाराणसी से लेकर आया जिसे गोरखपुर व कुशीनगर के आस पास खपाना था।