Home Blog Page 124

कुपवाड़ा में कुशीनगर के जवान चंद्रभान चौरसिया हुये शहीद…

कुशीनगर : कश्मीर के कुपवाड़ा में कुशीनगर के निवासी चंद्रभान चौरसिया भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलन के कारण चपेट में आने से शहीद हो गये।

वह सेवरही थाना के दुमही गांव के रहने वाले थे जो सेना में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत थे।उनके शहीद होने की ख़बर से पूरे इलाके में शोक है।

शहीद चंद्रभान के पिता रामबल्लभ गांव में खेती करते है, वह दो भाई थे जिनमें वह छोटे थे।शहीद के दो बच्चे अभी 5 वर्ष आयु से कम के है।

उनके शहीद होने की ख़बर मंगलवार सुबह उनकी पत्नी को सेना के अफसरों द्वारा दी गयी।चंद्रभान नवम्बर में ही  छुट्टी आये थेे।

और अपडेट जल्द…

तरयासुजान में सीएसपी संचालक से 1.50 से अधिक की दिन दहाड़े लूट…

कुशीनगर : तरयासुजान के दामोद कोठी में संचालित सीएसपी के संचालक संजीव कुमार गुप्ता के साथ सोमवार को ग्रामीण बैंक से पैसे लेकर जाने के दौरान

बैंक से करीब आधा किलोमीटर के अंदर ही अज्ञात बदमाशों ने रोक हमला कर घायल कर दिया तथा पैसे रखा बैग लेकर फ़रार हो गये जिसमे 1.84 (एक लाख चौरासी हजार) रुपये थे।

वही सूचना पर पहुँची पुलिस अब आस पास के सीसीटीवी व सीडीआर के माध्यम से बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

 

7 साल पहले मर चुके युवक को पुलिस ने की जिलाबदर की कार्यवाही…

देवरिया : देवरिया प्रशासन ने 7 वर्ष पूर्व मर चुके युवक को जिला बदर की कार्यवाही कर दी है।तथा जिसका पालन कराने के लिये कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश भी दिया जा रहा है।

जिससे परिजन परेशान है अब इन्होंने इस पूरे मामले को साक्षी सहित मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है।जिसके बाद पूरे मामले पर जांच हो रही है।

वही अब प्रशासन व पुलिस युवक के परिजनों को लापरवाही बता फसते हुये गले से निकलना शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार शहर के ठठेरी गली के रहने वाले राज होटल के मालिक अम्बरीश सिंह के बेटे राणा विश्वविजय सिंह पर कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2011 में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था।

तथा परिजनों का कहना है की नाबालिग होने के बावजूद पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट भी लगा दिया था। वही 2012 में राणा विश्वविजय की हत्या हो गयी।

वही गैंगेस्टर एक्ट का मामला कागजों में जीवित रहा और जब 2019 के लोकसभा चुनाव के समय प्रशासन ने जीवित एक्ट में राणा विश्वविजय को मऊ में जिलाबदर की कार्यवाही कर दी।

जिसका पालन कराने के लिये पुलिस लगातार होटल पर जा पूछताछ कर रही थी।मामला उजागर होने पर घिरी प्रशासन ने मामले को खत्म कर दिया है।

पति ने सऊदी से दिया फ़ोन पर तलाक, कार्यवाही को लेकर थाने में दी तहरीर…

कुशीनगर : मुम्बई में रहने के दौरान दोनों में प्रेम हुआ परिवार की रजामंदी से निकाह हुआ।लेकिन यह खुशियां ज्यादा दिनों तक नही टिका और अब पति ने सऊदी जाने पर तीन तलाक बोल दिया।

जिससे पीड़िता अब थाने में इस पर कार्यवाही को लेकर तहरीर दी है।यह मामला है हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी संवागी पट्टी निवासिनी नाजिया खातून का जिसने महिला थाना में तहरीर देकर बताया है कि वह अपने परिवार संग मुम्बई में रहती थी जहाँ गांव के ही मोहरम भी रहकर कार्य करते थे।

दोनों के बीच नजदीकी बड़ी बड़ी तो घर वालों की रजामंदी से निकाह हुआ।तब अपने ससुराल आयी यहां निकाह के कुछ महीनों बाद धीरे धीरे इनके व्यहार में बदलाव आने लगा।

बीमार होने के बावजूद ईलाज नही कराया तथा सऊदी चले गये तथा ईलाज के लिये पैसे भी नही देते और अब फ़ोन पर तलाक बोल दिया।

तरयासुजान में ट्रक से 1112 पेटी शराब की खेप बरामद,दो लोग भी गिरफ्तार…

कुशीनगर : तरयासुजान पुलिस ने शनिवार को सूचना के आधार पर अवैध शराब को ट्रक से ले जा रहे शराब तस्करों से भारी मात्रा में बरामद किया है।साथ ही दो लोगों को पकड़ा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिये ख़बर मिली कि अवैध शराब की बड़ी खेप पश्चिमी गण्डक नहर मार्ग से ग्राम सभा कोटवा के रास्ते बिहार ले जाई जा रही।

जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया जिसमे से पुलिस को 1112 पेटी हरियाणा मार्का की अवैध शराब बरामद की है।जिसकी कीमत 50 लाख के करीब बताई जा रही है जो बिहार में सप्लाई के लिये जा रही थी।

मौके से पुलिस देख भाग रहे दो तस्करों पारस कुमार पुत्र बनारसी चौहान ग्राम मोहन बसडीला व नितेश पुत्र सुरेन्द्र  ग्राम माधोपुर खुर्द तरयासुजान को पकड़ा गया है।

कप्तानगंज में स्कूल बस पलटने पर पुलिस अधीक्षक का बयान,देखें व पढ़े…

कुशीनगर : सुबह कप्तानगंज क्षेत्र में स्कूल बस पलटने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बस में आठवीं तक के बच्चें थे।
बस के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है तथा उसने पूछताछ में बताया कि मोड़ पर घुमाते वक्त स्ट्रीयरिंग जाम हो गया।तथा अनियंत्रित होकर पलट गया।
वही बच्चों के बारे में कहा कि एक बच्चे को गंभीर चोट आई थी जिसे गोरखपुर भेजा गया था जो अब ठीक है।

कप्तानगंज में स्कूल बस पलटी दर्जनों बच्चे घायल, ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा…

कुशीनगर : शनिवार सुबह कप्तानगंज क्षेत्र के सुधयानी रेलवे ढाला के पास एक स्कूल बस पलट गया जिसमें सवार 20 बच्चे घायल हुये।

जिन्हें ग्रामीणों ने कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया, जिसमे 19 बच्चों को ईलाज के बाद घर भेज दिया गया वही एक बच्चें को गोरखपुर रेफ़र किया गया है।जिसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार कप्तानगंज के क्रिसेंट इंगलिश स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी, जब बस कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर सुधयानी रेलवे ढाला के पास सड़क किनारे छोटी नहर में  अनियंत्रित होकर पलट गयी।

वहाँ मौजूद लोगों ने बताया कि ड्राइवर बस चलाने के दौरान मोबाइल से बात कर रहा था।कोहरा होने के वजह से बस अनियंत्रित हो गयी।

 

एएसपी गौरव वंशवाल का तबादला,हाथरस में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती…

कुशीनगर : गुरुवार को प्रदेश के 14 आईपीएस अधिकारियों को तबादला किया गया है जिनमे 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक गौरव वंशवाल भी शामिल है।

जिन्हें कुशीनगर से हाथरस में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती मिली है।

मोबाइल चोरी के शक में पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा,तीन निलंबित मुकदमा दर्ज…

देवरिया :  जनपद के मदनपुर थाने में बुधवार को मोबाइल चोरी की शक में पकड़े युवक के युवक के साथ, तीन पुलिसकर्मी द्वारा निर्ममता से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुये।इसकी जांच सीओ रुद्रपुर से करायी।जिस पर बेरहमी से पिटाई करने में शामिल तीन पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि थाने के एक दिवान व दो सिपाही जिनके नाम हेड कांस्टेबल लाल बिहारी, कांस्टेबल चंद्रमौलेश्वर सिंह व डायल 112 के सिपाही जितेंद्र यादव ने 

एक युवक को मोबाइल चोरी के शक में महेन निवासी युवक सुमित गोस्वामी को थाने लाकर बेरहमी से पीटा, जिसे किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

जिसका संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की की जांच सीओ रुद्रपुर दिनेश सिंह से करायी।जांच में तथ्य सही पाये गये जिस पर कार्यवाही करते हुये तीनो को निलंबित कर दिया गया तथा पीड़ित युवक की तहरीर पर मुकदमा कायम हुआ।

वायरल वीडियो में तीन पुलिस कर्मी दोनों पैर और हाथ पकड़े नजर आ रहे एक सिपाही बेल्ट से पिट रहा वही युवक चिल्लाते हुये छोडने की गुहार लगा रहा है।

एक समय तो सिपाही अपने जूते को युवक के मुंह पर रख दबाता जिससे युवक का मुंह खून से भर जाता है।

वीडियो रोमिंग जर्नलिस्ट यूट्यूब चैनल के सौजन्य से…

सीएमओ ऑफिस के बाबू को भेजा गया जेल,कमिश्नर के आदेश पर हुई कार्यवाही…

कुशीनगर : सीएमओ कार्यालय के चर्चित बाबू अनूप सिंह को कमिश्नर के निर्देश पर शांति भंग में धारा 151 के तहत जेल भेज दिया गया है।

बाबू पर विशुनपुरा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत दो कर्मचारियों पर अपने मनमाफिक रिपोर्ट बनवाने की बात कहता है तथा नही करने पर धमकी व अपशब्दों का आरोप है।

वही पूरी बात फ़ोन में रिकॉर्ड हुई जिसे आगे उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर कार्यवाही की मांग है।जिस पर कमिश्नर द्वारा मामले की जांच करायी गयी।

तथा उनके निर्देश पर पुलिस ने बाबू अनूप सिंह को 151 के तहत जेल भेज दिया।इसके पूर्व पिछले साल कप्तानगंज में एक निजी अस्पताल में आधी रात को शराब के नशे में कुछ युवकों के साथ जांच करने पहुँचा बाबू चर्चा में रहा था।