Home Blog Page 13

कुशीनगर में आपदा प्रबंधन के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन

0

कुशीनगर। आपदा प्रबंधन के तहत कसया तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सपहा पर शुक्रवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, फायर बिग्रेड, पुलिस व एम्बुलेंस टीम ने संयुक्त रूप से इस ड्रिल में हिस्सा लिया।

इस दौरान काल्पनिक रूप से भूकंप और शॉर्ट सर्किट से लगी आगजनी की स्थिति को बनाया गया। बहुमंजिला अस्पताल में अचानक हादसे के बाद घायलों और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज देने का रिहर्सल किया गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने डमी घायलों का इलाज कर आपदा की स्थिति में अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया।

मॉक ड्रिल में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस समेत सभी विभाग सक्रिय दिखे। मौके पर खोज एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया गया।

तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने कहा कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन की तैयारी और समन्वय क्षमता का मूल्यांकन करना है।

इस मौके पर तहसीलदार धर्मवीर सिंह, सीएचसी सपहा अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध गौतम, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अशोक कुमार यादव समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बड़ी खबर: कुशीनगर में 25 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, पशु तस्करों से साठगांठ के आरोप में कार्यवाही

कुशीनगर जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एडीजी गोरखपुर ने 25 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें 2 थाना प्रभारी, 3 चौकी प्रभारी और विभिन्न रैंकों के अन्य अधिकारी शामिल हैं।

आरोप है कि ये पुलिसकर्मी पशु तस्करों के साथ साठगांठ कर रहे थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में कसया थाना प्रभारी अमित शर्मा समेत 2 एसआई और 1 सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है।

इसके अलावा, पटहेरवा थाने से 1 एसआई और 3 कांस्टेबल, खड्डा थाने से 1 सिपाही, एएचटी से 1 सिपाही, चौराखास थाने के 2 सिपाही, हाटा कोतवाली के एसएसआई और 5 सिपाही, तथा तरयासुजान थाना से 2 दारोगा और 2 सिपाही लाइन हाजिर किए गए हैं।

तमकुहीराज थाना प्रभारी समेत 1 दारोगा और 1 सिपाही पर भी कार्रवाई की गई है।यह कार्रवाई पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जहां पुलिस अधिकारियों की कथित मिलीभगत से तस्करों को संरक्षण मिल रहा था। इस मामले में आंतरिक जांच के बाद कार्रवाई की गई है।

केशव कुमार बने कुशीनगर के नये एसपी,पढ़े पूरी ख़बर..

कुशीनगर : 18 सितंबर को प्रदेश सरकार ने प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

जिनमे कुशीनगर जनपद भी शामिल है, कुशीनगर में अब पुलिस अधीक्षक की नई जिम्मेदारी केशव कुमार (आईपीएस) को मिली है।

जो 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी है,जो अभी जनपद अम्बेडकर नगर में एसपी तैनात थे।

श्री कुमार बिहार राज्य के रहने वाले है तथा इन्होने स्नातक में बीटेक किया है।

वही जिले में संतोष कुमार मिश्र आईपीएस को सरकार ने पुलिस मुख्यालय से अटैच किया है ।

कुशीनगर में लापता युवक का शव पोखरे में मिला, पुलिस जांच में जुटी

कुशीनगर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक दिन पहले घर से लापता हुए 20 वर्षीय युवक का शव गांव के पोखरे में तैरता हुआ मिला।

मृतक की पहचान अंकित प्रजापति के रूप में हुई है, जो अहिरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का निवासी थे।
इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

घटना की जानकारी के अनुसार, अंकित प्रजापति रविवार को अपने घर से अचानक लापता हो गया था।
परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह गांव के पोखरे में उसका शव तैरता हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।कुशीनगर पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

कुशीनगर में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, पुलिस जांच में जुटी

0

कुशीनगर जिले में पुलिस ने एक गांव में अवैध पटाखा निर्माण के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है।
कसया थाना क्षेत्र के पिपरा झाम गांव के छेरिहवा टोला में एक व्यक्ति के घर के बाहर 14 बोरी अवैध पटाखे मिले, जबकि गांव के दूसरे हिस्से से दो बोरी किताबें बरामद की गईं। पुलिस का मानना है कि इन किताबों के पन्नों का इस्तेमाल पटाखे बनाने में किया जाता था।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।पुलिस को सूचना मिली कि छेरिहवा टोला में एक घर के बाहर संदिग्ध बोरे पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था और कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
जांच में 14 बोरियों में भारी मात्रा में अवैध पटाखे भरे हुए थे। आगे की तलाशी में गांव के दूसरे टोले से दो बोरी किताबें मिलीं, जो सरकारी किताबें प्रतीत होती हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन किताबों के पन्नों को पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो एक गंभीर अपराध है।कुशीनगर पुलिस ने पटाखों और किताबों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गांव में कई जगहों पर अवैध पटाखा निर्माण का कारोबार चल रहा है, खासकर त्योहारों के मौसम से पहले। पुलिस ने घर के मालिक और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है, गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व जिले में एक अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था जिसमें कई लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी।

कुशीनगर: गरीबी का फायदा उठाकर 10 साल के लड़के का धर्म परिवर्तन, पिता ने जेल से लौटकर बेटे को मदरसे से बरामद किया

कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के मनसा छपरा गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गरीबी का फायदा उठाकर एक 10 साल के लड़के का धर्म परिवर्तन कराया गया।

पिता महेंद्र कुशवाहा ने जेल से 10 साल बाद लौटकर अपने बेटे को कोहरगड्डी स्थित एक मदरसे से बरामद किया है।महेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि स्थानीय मौलाना मुजीबुर्रहमान ने उनके बेटे बिपिन कुशवाहा का नाम बदलकर नूर आलम रखा और मुफ्त शिक्षा व खाने-पीने का लालच देकर उसका धर्म परिवर्तन कराया।

महेंद्र ने बताया कि वह जेल में थे, इसी दौरान उनके बेटे को मदरसे में भेजा गया, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।

पुलिस ने महेंद्र की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए किशोर को उसके परिजनों को सौंप दिया और मौलाना मुजीबुर्रहमान पर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जाने कुशीनगर सीएमओ | Kushinagar CMO कौन है ?

कुशीनगर में नये सीएमओ (CMO) मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी आगरा जनपद के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ चंद्र प्रकाश (Dr Chandra Prakash ) को मिली है।

वही पूर्व सीएमओ का निधन होने के बाद जनपद में इनका स्थान रिक्त था जिस पर शासन ने नई तैनाती की है।

कुशीनगर सीएमओ का नाम क्या है ?कुशीनगर सीएमओ( cmo) डॉ चंद्र प्रकाश है।

कुशीनगर सीएमओ का नाम क्या है ?

कुशीनगर सीएमओ( cmo) डॉ चंद्र प्रकाश है।

कुशीनगर पुलिस ने 6 घंटे के अंदर छेड़खानी के आरोपी अफरोज अंसारी को किया गिरफ्तार

जनपद कुशीनगर के थाना कप्तानगंज क्षेत्र में एक मुस्लिम युवती के साथ छेड़खानी करने के आरोपी अफरोज अंसारी को पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस कार्रवाई की जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तार युवक पर युवती से छेड़खानी करते हुए दुपट्टा खींचा गया था. जिसके बाद से युवती काफ़ी दहशत में थी जिसके बाद युवती के पिता ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद स्थानीय थाना ने टीम गठित कर गिरफ़्तारी की, एक फोटो भी सामने आया है जिसमे वह युवती से माफ़ी मांग रहा है।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के ईनामी दो बदमाश घायल, छेड़खानी और लव जिहाद के आरोप

जनपद कुशीनगर के थाना रामकोला क्षेत्र में रविवार की रात एक पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के ईनामी दो बदमाश असलम और जुल्फीकार घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर छेड़खानी, छिटाकशी और लव जिहाद जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रात में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की।

इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस मुठभेड़ में असलम और जुल्फीकार दोनों को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें स्थानीय महिलाओं के साथ छेड़खानी, सड़क छाप मारपीट और लव जिहाद के आरोप शामिल हैं।

कुशीनगर में विवाद के दौरान गोली चली, एक युवक गंभीर रूप से घायल

कुशीनगर: विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरकिया पुलिस सहायता केंद्र के पास हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने लाइसेंसी असलहा से तीन गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली विकास यादव की कमर से ऊपर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गोली मारने का आरोप दिनेश यादव और राहुल यादव पर लगा है।

घायल युवक के पेट में ही गोली रुक गई, जिससे उसकी हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दरोगा ने बीच-बचाव के बजाय मौके से भागने की कोशिश की, जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।