Home Blog Page 262

कुशीनगर को मिलेगे 15 लाख रुपयें अग्निकांड से पीडित परिवार के मदद के लियें

लखनऊ: शासन से उत्तर प्रदेश के हर जिले को  15 लाख रुपये की धनराशि दी गई है।कुशीनगर जनपद को भी 15 लाख प्राप्त होंगे जो तत्काल अग्नि  पीड़ित परिवार को मदद की जायगी | इस बारे में बुधवार को सभी जिलाधिकारियों को राजस्व विभाग की ओर से शासनादेश जारी करते हुए उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि यह धनराशि किसी भी बैंक खाते में नहीं रखी जाएगी बल्कि प्रभावित व्यक्ति के खाते में ट्रेजरी से ऑनलाइन पेमेंट के जरिये सीधे भेजी जाएगी। अभी तक शासन की ओर से दैवीय आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए दी जाने वाली धनराशि को जिलाधिकारी ट्रेजरी से निकाल कर बैंक खाते में डाल देते थे। परन्तु व्यक्ति के खाते में अब ट्रेजरी से ऑनलाइन पेमेंट के जरिये सीधे भेजी जाएगी |

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है की अग्निकांड होने पर संबंधित अधिकारी  मौके पर जाकर जांच करें और पीड़ित  को मानक के अनुसार अविलंब सहायता उपलब्ध करायें। उन्होंने चेतावनी दी है कि अग्निकांड से प्रभावित लोगों को स्थानीय स्तर पर नियमानुसार मदद न दिये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

जनपद में आग का प्र्कोप जारी,लगभग सौ घर व 50 बीघा गेहूं की फसल भी जलकर राख

कुशीनगर : जिले में हर दिन आग अपना प्रकोप दिखा रहा है इस कड़ी में कल बरवापट्टी भी शामिल हो गया,मिली जानकारी के अनुसार

ग्राम पंचायत अमवादीगर के बाजार टोला में मंगलवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग सौ लोगों की फूस की  झोपड़ियां जलकर राख हो गई।  ग्राम निवासी मंगल के घर से लगी आग ने देखते ही देखते कई घरो में पहुच गयी | मौके पर तहसीलदार राम सुधार प्रसाद, क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक डा. पीके राय, अन्य लोंग पहुचे और पीडितो का हाल जाना |

बच्चों के मध्यान्ह भोजन में लापरवाही पर शिक्षक व प्रधान पर होगी कार्यवाहीं : डीएम कुशीनगर

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते  जिलाधिकारी शंभू कुमार ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वाले प्रधानाध्यापक तथा ग्राम प्रधान को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा सके इसकी सूची उपल्ध कराया जाये |

कुशीनगर जिले से लगे बिहार प्रांत के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में लगी आग

कुशीनगर जिले से लगे बिहार राज्य के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र में नौरंगिया के समीप शनिवार की दोपहर बाद अचानक आग लग गई। तेज गति पछुआ ने आग का साथ दिया तो लगभग 60 एकड़ जंगल आग की चपेट आ गया। इसमें वन्य जीवों सहित कीमती पेड़ों को अधिक क्षति पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।  सूचना पर बिहार के बगहा जिले के फायरब्रिगेड की टीम पहुंची।

केशव प्रसाद मौर्य यूपी बीजेपी के अध्यक्ष होंगे

0

mau

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित कर ही दिया, 47 साल के केशव प्रसाद मौर्य यूपी बीजेपी के अध्यक्ष होंगे। वो फूलपुर से पार्टी के सांसद हैं। मौर्य विधायक भी रह चुके हैं। कौशाम्बी में किसान परिवार में पैदा हुए मौर्य ने संघर्ष किया। बीजेपी कहती है उन्होंने पढ़ाई के लिए अखबार भी बेचे और चाय की दुकान भी चलाई। चाय पर जोर इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऐसा करते थे। मौर्य आरएसएस से जुड़े। पूर्णकालिक रहे। बाद में वीएचपी और बजरंग दल में सक्रिय रहे। हिंदुत्व से जुड़े राम जन्म भूमि आंदोलन, गोरक्षा आंदोलनों में हिस्सा लिया और जेल गए।मौर्य पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लोकसभा चुनाव के समय चुनाव आयोग को दिए हलफनामों में मौर्य ने कहा है कि उन पर दस गंभीर आरोपों में मामले हैं।

कुशीनगर के युवक की सड़क दुर्घटना में देवरिया में मौत

कसया थाना क्षेत्र के गांव झुंगवा के भरवा टोली निवासी 22 वर्षीय एक युवक की देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरमहियां चौराहा के निकट हेतिमपुर-देवरिया मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया। घटना गुरुवार देर रात की है। इधर घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि राजकुमार मद्धेशिया 23 घटना के समय रात लगभग साढ़े दस बजे मोटरसाइकिल से अपने ससुराल पकड़ी वीरभद्र जा रहा था। वह बरमहियां चौराहे के निकट पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने पीछे से मोटरसाइकिल में ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो बेटे क्रमश : चार व एक वर्ष के हैं।

मटीहानिया बुजर्ग मे फ़सल .मे लगी आग हजारो का नुकसान

IMG_20160408_132224

मटीहानिया बुजर्ग मे लाल बाबू सिंह के ईट भठे के समीप के खेतो मे आज दोपहर आग लगने से लगभग दो खेत गेहु कि फ़सल का नुकसान हुआ , लोगो द्वारा काफ़ी मक्सत के बाद आग पर काबू पाया जा  सका l

विधायक ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया, प्रदर्शन

 

नेबुआ नौरागिया : विधायक विजय दूबे ने थानाध्यक्ष नेबुआ नौरागिया के खिलाफ बुधवार को थाने के सामने जनता के साथ मिलकर प्रदर्शन

एव मार्ग को जाम लगया | उनका आरोप था की थानाध्यक्ष जनता, जनप्रतिनिधियों, के साथ सही व्यरहार नहीं करते | ना ही कार्यवाही नहीं

करते| प्रदर्शन को देखते हुए कई थानों की पुलिस की तैनाती की गयी थी | खबर मिलने पर मौके पर जिलाधिकारी, एव पुलिस कप्तान दीपक भट्ट ने उनकी मांग को सुनते हुए प्रदर्शन ख़तम कराया |

श्रीनगर के एनआईटी कैंपस में फिर से तनाव CRPF की भी तैनाती की गयी

0

पिछले हफ्ते टी-20 विश्व कप में भारत की हार के बाद छात्रों के बीच हुई झड़प के कारण तनावग्रस्त संस्थान में सीआरपीएफ भी तैनात कर दी गई।

कैंपस में पुलिस लाठीचार्ज की पुष्टि करते हुए जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा, ‘एनआईटी के छात्र मीडिया से मिलने के लिए गेट की तरफ बढ़े तो पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा।’ समाचार एजेंसी एएनआई ने सिंह के हवाले से बताया, ‘कैंपस में सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात की गई है, हालांकि हालात अब नियंत्रण में हैं।’

सऊदी अरब से लगभग 55 दिन बाद आया कुशीनगर के निवासी का शव

अहिरौली थाना क्षेत्र के भलुही गांव में मातम छाया हुआ था। सभी के आंखें नम थीं। पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। अन्य सदस्य छाती पीटकर दहाड़ मार रो रहे थे। उक्त गांव निवासी मोहन यादव 30 वर्ष एक वर्ष पूर्व सऊदी अरब कमाने गए थे। 13 फरवरी को ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में जेसीबी के चपेट में आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद 55 दिन बाद मंगलवार को शव पहुंचा तो कोहराम मच गया। एंबुलेंस से शव उतरते देख पत्नी, बच्चे और परिवार के लोग दहाड़ मार कर रोने लगे।