Home Blog Page 134

देवरिया डीएम व्यापारी को थप्पड़ मारते सीसीटीवी कैमरे में कैद,जबरन सुलहनामा लिखवाने का आरोप…

देवरिया : अभी अमेठी के पूर्व जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा का मामला ठंडा पड़ा ही था। कि अब देवरिया के जिलाधिकारी अमित किशोर पार्किंग को लेकर एक व्यापारी को पीटने व उनके साथ चल रहे पुलिस द्वारा पीटने की घटना चर्चा में है।

पिटाई की वारदात का घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जहाँ डीएम के प्रति लोग नाखुश व आपत्ति जता रहे है।

बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी अमित किशोर उप डाक केंद्र का निरीक्षण के दौरान प्रागण में गाड़ी पार्किंग देखी, तथा हटाने को कहा, इस पर व्यापारी ने गाड़ी हटा लेने की बात कही, परन्तु डीएम साहब को गुस्सा आया और व्यापारी संदीप जायसवाल पर धक्का देते हुए।

थप्पड़ जड़ दिये, अब साहब को गरम देख साथ चल रहे पुलिस कर्मी भी पिटाई करने लगे, यह सब दृश्य सीसीटीवी में कैद हो गया 

उसके बाद व्यापारी को थाने ले जाकर जबरन सुलहनामा लिखवाया गया।

अब बड़ा सवाल है क्या जिले के जिम्मेदार अधिकारी अब आम लोगों पर अपना गुस्सा मारपीट कर उतारेगे, यह कृत्य बहुत निंदनीय है।

समूह बनाने के नाम पर 6.50 लाख रुपये लेकर कंपनी फ़रार,विशुनपुरा थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही ब्लॉक के समीप संचिलत हो रहे जयपुर की माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट कंपनी,ने ग्रामीण महिलाओं से समूह बनाने व उनका फ़ायदा कराने के नाम पर, 

लगभग 650 महिलाओं से 1014 रूपये जमा कराई, जहाँ महिलाओं ने भरोसा कर अपनी जमापूंजी लगाई वही अब इस कंपनी का ऑफिस गुरुवार को बंद देख, कंपनी की फ़रार होने की सूचना पर,

जमाकर्ता महिलाओं और उनके परिजन हजारों की संख्या इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया।

वही इस प्रकरण पर पीड़ित लोंगो के तरफ से थाने में तहरीर सौप कार्यवाही की मांग की गई है।

करमैनी न्यू पीएचसी बदहाली का शिकार, सफ़ाई, स्टाफ व उपकरण का भारी अभाव…

कुशीनगर : जिले के करमैनी पटहेरवा न्यू पीएचसी की बदहाल हो चुकी है जहाँ चिकित्सा व्यवस्था और गंदगी के अंबार, झूलती हुई नंगी तारों और डॉक्टर स्टाफ के अभाव इसकी पहचान बन गयी है।

पीएचसी के सुधार की मांग उठाने वाले स्थानीय समाजसेवी तनवीर अहमद सिद्दीकी के बुलावे पर पीएचसी का दौरा करने अाई भारतीय अल्पसंख्यक महासभा की टीम ने पीएचसी का जायजा लिया।

जहाँ  पीएचसी में फैली गंदगी, बदहाल व्यवस्था, डॉक्टर स्टाफ की कमी , पीएचसी पे तैनात वार्ड ब्वॉय सफाई कर्मचारी के अन्यत्र सेवा देने, पीएचसी के गेट पर नीचे की तरफ  झूलता हुए 11 हजार बिजली का नंगा तार, तीन साल से खराब बंद पड़े नल, खंडहर में तब्दील हो चुका ऑपरेशन थिएटर, वीरान लग रहे स्टाफ रूम, व रोजाना डॉक्टर की तैनाती ना होने जैसी समस्याएं सामने आईं।

जिसको लेकर महासभा नाराज नजर अाई और संबंधित अधिकारियों से मिलकर न्यू पीएचसी का दशा सुधारने की मांग की।

इस दौरान भारतीय अल्पसंख्यक महासभा भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष अमजद अली सागर, प्रदेश संगठन मंत्री नौशाद खान, प्रदेश सचिव अहमद रजा शम्सी, तनवीर अहमद सिद्दीकी,जिला महासचिव आलमगीर खान,जिला उपाध्यक्ष मु. अबरार खान, विधानसभा अध्यक्ष तमकुही/(नि ०) जिला सचिव छात्र सभा कुशीनगर बबलू अली, इरफान खुर्शीद युवा नेता फाजिलनगर, विधानसभा उपाध्यक्ष तमकुही गोल्डेन बाबू, छात्र संघ महामंत्री फाजिलनगर सुनील आर्य  व अन्य साथियों के साथ ग्राम वासी भी मौजूद रहे।

कुशीनगर में लंबित रेल परियोजनाओं को शुरू कराने के लिये संसद में उठी मांग…

कुशीनगर : लोकसभा में सांसद विजय कुमार दूबे ने जिले की दो लंबित परियोजनाओं तथा आमजन की सुविधा के लिये रेलवे अंडरपास की निर्माण का मुद्दा उठाया।

लोकसभा में द्वारा जीरो आवर में लोक महत्व के महत्वपूर्ण मुद्दे रखने के समय सांसद विजय कुमार दूबे द्वारा छितौनी-तमकुही परियोजना जो कई वर्षों से 64 km की परियोजना में मात्र 3 km की कार्य कराए जाने बाद धन की अनुपलब्धता के कारण लंबित है उसे आगे बढ़ाने के लिए धन उपलब्ध कराने की मांग की।

साथ ही कुशीनगर रेल परियोजना की फ़ाइल जो रेलवेबोर्ड में 2018 से लंबित पड़ा है ,उसे आगे बढ़ाने की मांग की ताकि कार्य शुरू हो सके।

तथा कप्तानगंज और बोदरवार के बीच देवकली उर्फ चकिया पर जनता की सुविधा के लिए अंडरपास निर्माण कराने की मांग की, ताकि ग्रामीण और बच्चे दुर्घटना से बचे।

 

गुम हुये मोबाइल फ़ोन को सर्विलांस सेल ने किया बरामद, पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल मालिकों को सौंपा…

कुशीनगर : जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये गुमशुदा मोबाईल फ़ोन के प्रार्थना पत्रों को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा जांच व बरामदगी हेतु सर्विलांस टीम निर्देशित किया गया था।

जिसके क्रम में सर्विलांस टीम द्वारा मन्टू खरवार, आकाश मिश्रा, अखिलेश दीक्षित, रविन्द्र गुप्ता, चन्द्रशेखर, तबरकुन्निसा, राजेश चौहान, अमित तिवारी, नीरज दुबे, पवन कुमार आदि कुल 25 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किया गया।

जिसकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये तक बतायी जा रही है।

सर्विलांस टीम द्वारा बरामद की गई 25 मोबाइल फ़ोन को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने मोबाइल मालिकों को सौंपा गया।वही अपना खोये हुये मोबाइल फ़ोन को प्राप्त कर लोग खुश दिखे तथा पुलिस अधीक्षक को बरामदगी के लिये सराहा।

मोबाइल गुम या चोरी हो तो क्या करें :

1- अगर आपका स्मार्टफोन कही गुम या चोरी होता है तो इसकी बरामदगी के लिये मोबाइल फ़ोन के कागजात के साथ, पुलिस अधीक्षक को संबोधित एक प्रार्थना पत्र,लिख पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर उनसे मिल प्रार्थना पत्र सौपे।

जहाँ उनके निर्देश पर आपके प्रार्थना पत्र को सर्विलांस टीम को बरामदगी व कार्यवाही के लिये भेज दी जायेगी।

2- दूसरा विकल्प यह है कि आप UP COP एप से गुमशुदगी की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कर उसके प्रति,मोबाइल कागजात के साथ सर्विलांस सेल से संपर्क कर सकते है।

सिसई में एम्स या पीजीआई के रिसर्च टीम के डाक्टरों द्वारा जांच की मांग,अज्ञात बीमारी से हुई है चार बच्चों की मौत…

कुशीनगर : कसया तहसील के गांव कुड़वा उर्फ दिलीपनगर टोला के सिसई में अज्ञात बीमारी के कारण 3 दिन के अन्दर एक ही परिवार से जुड़े 4 बच्चों की मौत के मामले पर,

उचित कार्यवाही, व जांच की मांग को लेकर राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भईया के नेतृत्व में,मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जॉइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पाण्डेय को सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई है कि गांव कुड़वा उर्फ दिलीपनगर टोला के सिसई में अज्ञात बीमारी के कारण 3 दिन के अन्दर एक ही परिवार से जुड़े 4 बच्चों की अकाल मृत्यु हो चुकी है। और कई बच्चे भी है। बीमारी का पता नहीं चलने के कारण जहां ग्रामीणो में दहशत व्याप्त है वही पलायन की स्थिति बनी हुई है।

1- पीड़ित परिवार नट (राठौर जाति से है। ग्रामीणों ने बताया कि इस आधुनिक युग में भी इस परिवार तथा यहां निवास कर रहे इनकी जाति का प्रमुख मोजन चूहा,बिल्ली, गोहटी, नेऊर आदि का मांस सेवन है।

इसलिए प्रशासन से आग्रह है कि मुसहर तथा नट बाहुल्यता वाले इस ग्राम सभा में प्रशासन यहाँ जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये।

2 – पीड़ित टोले पर कैम्प लगाकर सभी ग्रामीणो की खुन तथा पेय जल की उच्च स्तरीय जांच की जाये।

  1. एम्स या पीजीआई के रिसर्च टीम के डाक्टरों द्वारा यहां के जल, वाय रहन सहन की गहनता से जांच करायी जाय ताकि यह अज्ञात बीमारी महामारी का रूप ना ले सके।

4-पीडित टोले के अगल-बगल के किराना स्टोर की दुकानों से चिप्स, नमकीन, टाफी,बिस्कुट, समेत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर मेडिकल टेस्ट करायी जाय ताकि ये पता चल सके कि कहीं एक्सपायरी या घटिया सामग्री को आपूर्ति तो नही हो रही है।

5- मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को प्रति बच्चा 5 लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की मांग की गई है।

इस दौरान प्रदीप सिंह, आशिक अली,चंदन राज, विश्वजीत कुमार, अजय प्रताप यादव, मोनू तिवारी, जावेद अख्तर, प्रदीप सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

जालसाज फर्जी सिपाही बनकर कर रहा था एसडीएम के साथ ड्यूटी,एसटीएफ ने पकड़ा…

गोरखपुर : गोरखपुर में एसटीएफ की टीम ने एक जालसाज फर्जी सिपाही को पकड़ा है जो लम्बे समय से एसडीएम के साथ ड्यूटी कर रहा था। साथ ही अवैध वसूली करने के कई मामले सामने आये थे।

एसटीएफ की टीम ने गोरखपुर के खजनी से जालसाज फर्जी सिपाही अजय चौबे को गिरफ्तार किया है जिस पर आरोप है कि

पुलिस की वर्दी आठ महीने से पहन खजनी एसडीएम के साथ ड्यूटी,कर रहा था।

साथ ही फर्जी सिपाही पर अवैध वसूली करने के लगातार कई शिकायत मिला,जिस पर जांच हुई तो इसका भंडाफोड़ हुआ।

जमीनी विवाद में भीषण मारपीट,पूर्व प्रधान सीएचसी से जिला अस्पताल रेफ़र…

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव मिश्रौली में जमीन विवाद में भीषण मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसमे वहाँ के पूर्व प्रधान व उनके भाई को सर में गंभीर चोट लगने के वजह से सीएचसी कसया से जिला अस्पताल रेफ़र किया गया है।

ख़बर के अनुसार गांव मिश्रौली में सोमवार शाम को पूर्व प्रधान यूनुस आलम के खेत मे गांव के ही खुसरुद्दीन , हसमुद्दीन, हसरुद्दीन पुत्र नजरुद्दीन ने 2 फिट के करीब बढ़ा कर जोत लिये थे।

सुबह जब इसकी ख़बर पूर्व ग्राम प्रधान यूनुस आलम

और उनके छोटे भाई शोहेब आलम मौके पर देखने गये तथा खेत मे बढ़ाकर जोतने पर विरोध जताया,

आपसी कहासुनी के बाद देखते देखते माहौल खूनी संघर्ष में बदल गया जहाँ खुसरुद्दीन , हसमुद्दीन, हसरुद्दीन पुत्र नजरुद्दीन ने पूर्व प्रधान व उनके भाई पर डंडे व धारदार हथियार एवं हाथ के पंजे से सर पर हमला कर दिया।

जिसमे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर सीएचसी कसया पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने सर में ज्यादा चोट देखते हुये जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया है।

वही अभी इस विवाद पर पुलिस को किसी ने कार्यवाही के लिये तहरीर नही दी है।

परिजनों ने शव को तिराहे पर रख लगाया जाम, पम्प मालिक पर कार्यवाही की मांग…

गोरखपुर : सोमवार को बेलीपार थाना क्षेत्र के मेहरौली में पम्प मैनेजर की गोली मारकर 11 लाख 22 हजार की लूट हुई थी, जहा मैनेजर आनंद स्वरूप मिश्र की मौत हो गयी थी।

पोस्टमार्टम के बाद मिले शव को दाह संस्कार के लिये ले जाते समय, शव को परिजनों व ग्रामीणों ने अल्लादपुर तिराहे पर शव रख जाम लगा दिया है।

तथा उनकी मांग है कि पेट्रोल पंप मालिक अजय सिंह मुआवजा दे, बिना सुरक्षा इतना कैश भेजते थे,अजय सिंह पर भी कानूनी कार्रवाई हो वरना शव को दाह संस्कार नही करेगें।

माहौल गरम व तनावपूर्ण देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया है तथा पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातर परिजनों से वार्ता कर जाम खुलवाने का प्रयाश कर रहे है।

पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूटकांड पर, पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की चेतावनी…

गोरखपुर : बेलीपार थाना के मेहरौली पेट्रोल पंप के मैनेजर आनंद स्वरूप मिश्र से दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों द्वारा, गोली मारकर 11 लाख 22 हज़ार रुपये लूटने कर फ़रार के मामले में

पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन गोरखपुर मंडल ने 24 घंटे में गिरफ्तारी,रुपए बरामदगी की मांग की अन्यथा ‘कार्रवाई न होने पर पेट्रोल पंप सेवाएं बाधित रखने का ऐलान किया है।

वैसे ही गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ा होने के कारण यहाँ कोई भी घटना होने पर मीडिया में सुर्खियां बन जाती है।

अब इस मुद्दे पर विपक्ष और मीडिया सरकार पर हमलावर है वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है परन्तु कोई सुराग नही मिला है।

बदमाशो के गोली से बुरी तरह घायल मैनेजर आनंद स्वरूप मिश्र को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

गौरतलब है कि आज सुबह बेलीपार थाना के मेहरौली पेट्रोल पंप के मैनेजर आनंद स्वरूप मिश्र अपने एक सहयोगी के साथ 2 दिनों का जमा कैश बैंक में जमा करने जा रहे थे कि रास्ते मे अज्ञात बदमाशों ने

आगे से रोक रुपयों से भरा बैग छिनने लगे जिसके विरोध पर गोली मार दी, तथा बैग लेकर फ़रार हो गये।बैग में कुल ₹11 लाख 22 हज़ार रुपये थे।